गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 18 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक (गैलेंट्री अवार्ड) देकर सम्मानित किया जाएगा।
*like & subscribe kre*
बेला। गांव झबरा में शुक्रवार की रात क्षेत्र के रजबहे का पानी ओवरफ्लो होने से किसानों की लगभग 40 बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों के सामने फसल सड़ने का खतरा बढ़ गया है।किसानों ने बताया कि कन्नौज की हजारिया नहर से गुनहा पुल के पास से निकला रजबहा झबरा गांव से होते हुए पांडु नदी में आता है। कई वर्षों से उसकी सफाई न होने के कारण रजबहा पूरी तरह बंद हो गया है। कहीं झाड़ियां हैं तो कहीं कुछ किसानों ने ही इसे अवरुद्ध कर दिया है। इससे पानी छोड़े जाने पर रजबहा उफना जाता है।
किसानों ने स्वयं रजबहा को बंद कर खेतों में आ रहे पानी को रोका। सिंचाई विभाग के अभियंता रमाकांत ने बताया कि रजबहा कन्नौज क्षेत्र में आता है।
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में हुई महिला के साथ हुई घटना के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के काटने से मौत की पुष्टि हुई है। इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है। वन विभाग की टीम जंगली जानवर की तलाश में जुट गई है।गांव जगन्नाथपुर निवासी राम दुलारी (75) पर बृहस्पतिवार की रात जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। उनके चेहरे को जानवर ने बुरी तरह नोच लिया था। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। वह घर में अकेली रहती थीं। शुक्रवार सुबह उनके न उठने पर पड़ोसी कल्लू ने दीवार से झांक कर देखा तो जमीन पर उनका शव खून से सना पड़ा दिखा। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोलकर ग्रामीण अंदर पहुंचे थे।
उधर, पोस्टमार्टम के बाद महिला का पुलिस ने अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं वन क्षेत्राधिकारी आरके राठौर ने बताया कि जानवर की तलाश की जा रही है।
औरैया। इन दिनों मेडिकल कॉलेज में बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके अलावा दमा रोगी भी आ रहे हैं।डॉक्टर बता रहे हैं कि दिन में ठंड कम होने से लोग लापरवाही बरते रहे हैं, जबकि शाम होते ही ठंड बढ़ रही। ऐसे में मरीजों को दवा के साथ-साथ ठंड से बचाव की सलाह दी जा रही।
रोजाना दोपहर में धूप खिल रही है। वहीं सुबह-शाम और रात में ठंड अपना प्रकोप दिखा रही है। दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक चला जा रहा है। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों को उतार दे रहे हैं। वहीं शाम होते ही ठंडी हवा चलने से पारा गिर जा रहा है। गर्म कपड़ों को समय से न पहनने के चलते लोग ठंड की चपेट में आ रहे हैं।ठंड की वजह से लोग बुखार, खांसी व जुकाम की चपेट में आ रहे हैं। खास तौर पर दमा रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर उन्हें ऑक्सीजन व इनहेलर लेना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज की डॉ. अपर्णा शंखवार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से बुखार, खांसी व जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही दमा रोगी भी बढ़े हैं।
ओपीडी में इनकी संख्या 300 के पार पहुंच रही है। ठंड को लेकर जरा सी लापरवाही लोगों को बीमार बना रही है। ऐसे में मरीजों को उपचार के साथ ही दिन में भी गर्म ऊनी कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के कुदरकोट रोड पर 20 जनवरी की रात बहन और भांजे से लूट की सूचना फर्जी निकली।दामाद और ससुर में रुपयों के लेनदेन को लेकर यह साजिश रची गई थी। वहीं, पुलिस ने झूठी सूचना देने वाले भाई पर शांतिभंग में कार्रवाई की है। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
कन्नौज स्थित छिबरामऊ के गांव बहनपुरा निवासी सोनू शाक्य ने 20 जनवरी की रात थाने पहुंचकर लूट की सूचना दी थी। युवक का आरोप था कि गांव नगला बोझ के पास बहन शिखा व भांजे को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस की प्राथमिकी जांच में वारदात संदिग्ध लगी। दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल से लेकर गांव कुदरकोट तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कोई ठोस साक्ष्य न मिलने पर पुलिस ने सूचना देने वाले युवक को थाने बुलाया और कड़ाई से पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया।पुलिस के अनुसार शिखा के पति गौतम से शिखा के पिता कमलेश ने 250000 रुपये लिए थे। नवंबर 2025 को कमलेश ने दामाद गौतम को 80 हजार रुपये वापस कर दिए थे। इसके बाद दामाद ने शेष रुपये मांगे तो शिखा ने भाई के साथ घर जाते समय जेवरों के लूट की झूठी साजिश रच दी। साजिश के तहत भाई सोनू ने लूट की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार शिखा ने अपने कान को काट कर खुद को चोट पहुंचाई थी।
सीओ बिधूना पी. पुनीत मिश्रा ने बताया कि लूट की सूचना झूठी थी। इससे मामले में सूचना देने वाले युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव रेहड़ा स्थित कुएं में एक युवक गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक अपनी बुआ के घर रहता था। पुलिस की जांच में युवक के शराब के नशे में कुएं में गिरा था।कानपुर देहात स्थित थाना बरौर के गांव मदनपुर निवासी संतोष (40) कई सालों से सहायल के गांव रेहड़ा निवासी बुआ के घर रहता था। शुक्रवार शाम गांव स्थित कुएं के पास से निकले ग्रामीणों ने आवाज सुनी। ग्रामीणों ने कुएं में झांक कर देखा तो संतोष कीचड़ में फंसा मिला।जानकारी पर संतोष के परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस उसे सीएचसी ले गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस की छानबीन में पता चला कि शुक्रवार की शाम संतोष ने कुएं के पास शराब पी थी। नशे की हालत में उठते ही युवक लड़खड़ाकर कुएं में जा गिरा। सहायल के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
सहार। कस्बा स्थित मन्नू लाल द्विवेदी महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान चार रोमांचक मुकाबले खेले गए। इसमें पुरवा रावत व सिकंदरा टीम विजेता रही।पहला मुकाबला पुरवा रावत और सहार की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में पुरवा रावत की टीम ने सहार को पराजित किया। दूसरा मैच ठठिया और सिकंदरा की टीमों के बीच हुआ। इसमें सिकंदरा की टीम ने आक्रामक खेल के दम पर जीत दर्ज की।तीसरा मुकाबला याकूबपुर और सहार बंबी के बीच खेला गया। इसमें सहार बंबी की टीम विजयी रही। चौथा और अंतिम मुकाबला सहार और हरि पुरवा की टीमों के बीच हुआ। इसमें हरि पुरवा की टीम ने जीत हासिल की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ राज नारायण पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ाता है। कार्यक्रम में प्राचार्य धीरेंद्र सेगर, अजय कुमार त्रिपाठी, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन जिलाध्यक्ष रविंद्र राजपूत, रेफरी मुकुल, सुरेंद्र प्रकाश पाठक, नाथू राम राजपूत, अवधेश अग्निहोत्री, सुधा व नीतू कुमार मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम का रंग बदला रहा है। रविवार से मौसम में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे पहले शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक कई जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 95 मिमी. हुई। बारिश का दौर 27 और 28 जनवरी को फिर लौटेगा। मेरठ में शुक्रवार देर रात 38 मिमी., मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी. और सहारनपुर में 31 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर के जिलों में 60 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को भाषा शहीद दिवस के मौके पर राज्य के ‘भाषा शहीदों’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में हिंदी के लिए ‘न तब जगह थी, न है और न ही कभी होगी।’स्टालिन ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में कहा कि तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जिसने अपनी भाषा को जीवन की तरह प्रेम किया और हिंदी थोपे जाने के खिलाफ हर बार एकजुट होकर उतनी ही तीव्रता से संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि हिंदी थोपने के प्रयासों का राज्य ने हमेशा विरोध किया है।
हिंदी विरोधी आंदोलन का साझा किया वीडियो
सीएम एमके स्टालिन ने भाषा आंदोलन के इतिहास से जुड़ा एक संक्षिप्त वीडियो भी साझा किया। इस वीडियो में 1965 के दौरान चरम पर पहुंचे हिंदी विरोधी आंदोलन, उसमें शहीद हुए लोगों और डीएमके के दिवंगत नेताओं सीएन अन्नादुराई तथा एम करुणानिधि के योगदान का उल्लेख किया गया है।
स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु ने हिंदी विरोधी आंदोलन का नेतृत्व कर उपमहाद्वीप में विभिन्न भाषाई समुदायों के अधिकार और पहचान की रक्षा की। उन्होंने तमिल भाषा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि अब भाषा के नाम पर कोई और जान नहीं जानी चाहिए, लेकिन तमिल के प्रति प्रेम कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि तमिलनाडु हिंदी थोपे जाने का विरोध करता रहेगा।
डीएमके करती रही है हिंदी भाषा का विरोध
द्रविड़ राजनीति से हिंदी भाषा के विरोध की राजनीति
तमिलनाडु की डीएमके सरकार का हिंदी भाषा विरोध ऐतिहासिक, वैचारिक और राजनीतिक आधार पर टिका हुआ है। डीएमके की विचारधारा द्रविड़ आंदोलन से निकली है, जिसने हिंदी थोपे जाने को तमिल भाषा, संस्कृति और पहचान के लिए खतरा माना। 1960 के दशक में हुए हिंदी विरोधी आंदोलनों, खासकर 1965 के आंदोलन में कई लोगों ने जान गंवाई, जिन्हें पार्टी ‘भाषा शहीद’ के रूप में सम्मान देती है।
. *1.*’पत्नी की वजह से अगर पति कमा नहीं पा रहा तो नहीं मिलेगा गुजारा भत्ता’- इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला।
*2.* बाबा बागेश्वर की कथा में पहुंच राजस्थान CM भजनलाल शर्मा का कोटा में गौ-अभयारण्य बनाने का एलान।
*3.* SIR: देर रात लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी के 1.51 करोड़ वोटरों की सूची जारी, 1.20 करोड़ में तथ्यात्मक विसंगति तथा 31-32 लाख अनमैप्ड वोटर, 10-15% नहीं आया हियरिंग में।
*4.* जारी किये जाने से पहले ही कई जिलों में टांग दी गई लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की लिस्ट, EC ने DEO, DM से मांगी रिपोर्ट।
*5.* 27 जनवरी को दुर्गापुर से शुरु होगा BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नबीन का प्रथम बंगाल सफर, कमल मेला का करेंगे उद्घाटन, कोर कमेटी के साथ बैठक भी, 28 को भिड़िंगी काली मन्दिर में पूजा, जिला कमेटी के साथ मीटिंग, जनसभा।
*6.* जादवपुर से पूर्व TMC सांसद मिमि चक्रवर्ती को SIR हियरिंग की नोटिस, 31 जनवरी को होना है हाजिर।
*7.* कूचबिहार के मेखलीगंज में Physical Assault की शिकार हुई Minor Girl, उबल पड़े लोग, विक्षोभ, अवरोध, लाठीचार्ज, प्रौढ़ गिरफ्तार।
*8.* शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर पर हमले की कोशिश का आरोप, समर्थक बोले- ‘लाठी-डंडों के साथ आए गुण्डे’।
*9.* बिहारः हजारीबाग में सरस्वती पूजा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में पथराव से तनाव।
*10.* यूपीः पिज्जा शॉप में बैठे युवक-युवती से हिन्दू संगठन के लोग पूछने लगे जाति, घबराकर खिड़की से कूद गए दोनों, अस्पताल में भर्ती।
*11.*’राहुल गांधी चुनाव के समय हिंदू बन जाते हैं, बाद में हिंदुओं को गाली देते हैं’, बोले पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह।
*12.* सेक्स CD केस: छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल को झटका, CBI कोर्ट ने पलटा निचली अदालत का आदेश, फिर शुरू होगा ट्रॉयल।
*13.* मुंबई में मलाड रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की चाकू घोपकर हत्या, लोकल ट्रेन में सुरक्षा पर उठे सवाल।
*14.* UP: SIR नियमों में बदलाव होने से फंसी नेपाल की बहुएं, हो सकती है वोट देने से वंचित।
*15.* अमेरिकी शर्तें मानने पर बची वेनेजुएला के मंत्रियों की जान: वर्किंग प्रेसिडेंट बोलीं- 15 मिनट का दिया था समय, नहीं तो सैनिक गोली मार देते।
*16.* ट्रंप ने अफगानिस्तान मोर्चे को लेकर NATO देशों पर कसा था तंज, विवाद बढ़ने के बाद लिया यू-टर्न, लिखा- Love You All
*17.* वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बांग्लादेश में भूचाल, BCB के अधिकारी का इस्तीफा।
*=========================*