Saturday, May 16, 2026
Home Blog Page 2

यूपी: आक्रोशित 69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी सोमवार को घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास, 19 मई को होनी है अहम सुनवाई

0

69000 शिक्षक भर्ती मामले में एक बार फिर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी लखनऊ में अपनी मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि इस प्रकरण पर सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। इसके कारण मामला लटकता जा रहा। इसकी पहली सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में सितंबर 2024 में हुई थी, उसके बाद से लगातार तारीख पर तारीख मिल रही है।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता व सुशील कश्यप ने कहा कि प्रकरण के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से कोई पहल न करने से नाराज अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ 18 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। विक्रम, अमित मौर्य, सुमित कुमार, राहुल मौर्या, मनोज प्रजापति व शैलेंद्र वर्मा आदि अभ्यर्थियों ने कहा कि इस मामले में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट और लखनऊ हाईकोर्ट डबल बेंच का फैसला सब हमारे पक्ष में है।

फिर भी हमारे साथ न्याय इसलिए नहीं किया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने कहा कि 19 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सरकार को कोर्ट में अपना पक्ष रखना है। अगर 19 मई को सरकार अपना पक्ष स्पष्ट रख देती है तो मामले का निस्तारण जल्द हो जाएगा। इस मामले की सुनवाई न होने से हम अभ्यर्थी आहत हैं। 

UP Big News: यूपी में दो दिन वर्क फ्रॉम होम का आदेश, आजम खां को दो साल की कैद; ‘हमारी भूल, कमल का फूल’ के नारे

0

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि ‘पूरी खबर पढ़ें’ पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। तो आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

यूपी में अब दो दिन वर्क फ्रॉम होम

उत्तर प्रदेश में बढ़ती लागत और गैस की कमी के चलते कई उद्योगों पर संकट गहराने लगा है। इसको लेकर श्रम विभाग की उच्च स्तरीय बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। तय किया गया कि ऊर्जा खपत कम करने और उद्योगों को राहत देने के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू की जाएगी।

फर्रुखाबाद जमीन पर्चेज में शिथिलता बरतने पर एक्शन,

0

फर्रुखाबाद- जमीन पर्चेज में शिथिलता बरतने पर एक्शन, DM ने दो लेखपालों को किया निलंबित, नीमकरोरी लेखपाल प्रवीण दुबे निलंबित, मदनपुर लेखपाल महेश्वर सिंह भी निलंबित, DM अंकुर लाठर ने तहसील में की थी समीक्षा, फर्रुखाबाद सदर तहसील का मामला

मैनपुरी भाकियू राजनैतिक ने किया विरोध प्रदर्शन,

0

मैनपुरी- भाकियू राजनैतिक ने किया विरोध प्रदर्शन, बैलगाड़ी से प्रदर्शन करने पहुंचे कचहरी, आलू की माला पहनकर किया प्रदर्शन, किसानों की मूल समस्याओं पर प्रदर्शन, करहल चौराहा से होते हुए पहुंचे कचहरी

प्रयागराज आबकारी विभाग और GRP की कार्रवाई,

0

प्रयागराज- आबकारी विभाग और GRP की कार्रवाई, अवैध शराब को लेकर संयुक्त कार्रवाई, आर.ई रेस्ट हाऊस के पास से एक अरेस्ट, भारी मात्रा में बीयर और शराब बरामद, सुसंगत धाराओं में केस दर्ज, पूछताछ जारी

 

नोएड सेक्टर-63 में गारमेंट्स कंपनी में आग,

0

नोएडा- सेक्टर-63 में गारमेंट्स कंपनी में आग, आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस, फायर विभाग मौके पर पहुंचा, काफी दूर तक दिखा धुएं का गुबार, आग लगने के कारणों की जांच जारी

कानपुर देहात अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई,

0

कानपुर देहात- अवैध तेल कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई, संदिग्ध खाद्य तेल के अवैध कारोबार चर रहे, सुनसान स्थानों पर चल रहे थे अवैध कारोबार, छापे के दौरान कई ड्रम छोड़कर कारोबारी फरार, झाड़ियों में फेंके गए तेल के ड्रम किए बरामद, खाद्य विभाग ने तेल के सैंपल जांच के लिए भेजे, रनिया क्षेत्र में अवैध तेल कारोबार पर कार्रवाई

 

लखीमपुर 25 गिद्धों की मौत IVRI रिपोर्ट में खुलासा,

0

लखीमपुर- 25 गिद्धों की मौत का मामला, मामले में IVRI रिपोर्ट में खुलासा, पेस्टीसाइड कारबोफ्यूरान के प्रयोग से मौत, कुत्तों का मांस खाने के बाद मौत हुई थी, डेढ़ महीने में आई रिपोर्ट के बाद कार्रवाई के संकेत, दुधवा बफर प्रशासन खुलासा नहीं कर सका, भीरा इलाके में खेत मे मृत मिले थे 25 गिद्ध

 

बुलंदशहर ककोड़ गोलीकांड से जुड़ी खबर,

0

बुलंदशहर- ककोड़ गोलीकांड से जुड़ी खबर, कुख्यात बदमाश समेत 8 लोगों पर FIR, अमित धनौरा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज, जेल में बंद है कुख्यात बदमाश अमित धनौरा, रंजिश में शूटर भेजकर फायरिंग कराने का आरोप, अमित और धर्मपाल के बीच चली आ रही रंजिश, दोनों के बीच 3 दशकों से चली आ रही रंजिश, कल धर्मपाल के बेटे पर 7-8 राउंड फायरिंग हुई, बाइक सवार 3 शूटर्स ने की थी 7-8 राउंड फायरिंग, पीड़ित ने कार में नीचे छुपकर बचाई अपनी जान, पीड़ित ने सेल्फ डिफेंस में 2 राउंड फायरिंग भी की, धर्मपाल के एक पुत्र की हत्या करा चुका है अमित, अब तक 4 हत्याएं करा चुका अमित धनौरा-पीड़ित

लखनऊ यूपी पुलिस कर्मियों की सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, डीजीपी मुख्यालय का बड़ा आदेश।

0

लखनऊ यूपी पुलिस कर्मियों की सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती, डीजीपी मुख्यालय का बड़ा आदेश।

सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी विभागीय कार्रवाई।आपत्तिजनक पोस्ट और रील डालने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के निर्देश जारी।सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से यूपी पुलिस की छवि प्रभावितएडीजी लॉ एंड ऑर्डर का पत्र जारी।हर महीने सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन की रिपोर्ट भेजने के आदेश।पुलिसकर्मियों की वायरल रील्स पर यूपी पुलिस मुख्यालय सख्त URL समेत रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश।अमिताभ यश ने जारी किया आदेश सोशल मीडिया पॉलिसी तोड़ने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी।