सोमवार को कंट्रोल रूम को गांव सूख निवासी हरनाम सिंह के खेत में बने कुएं में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान शिवम के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजन बेटे का शव देख बिलख पड़े।
यूपी: प्रदेश में अब दस दिनों तक लू और तपिश से मुक्ति, इन 58 जिलों में हल्की बारिश-वज्रपात का अलर्ट; चलेंगी हवा
Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ आज, टोल दरें जारी; कार-दोपहिया वाहनों को देने होंगे इतने पैसे
उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए टोल दरें तय कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा जारी नई दरें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लागू होंगी। ये दरें प्रति किलोमीटर के आधार पर निर्धारित की गई हैं और दिसंबर 2025 के थोक मूल्य सूचकांक को आधार बनाकर तय की गई हैं।
Live PM Modi Road Show Live: 51 ब्राह्मणों की शंख, ध्वनि की गूंज के बीच पीएम मोदी का काशी विश्वनाथ धाम में हुआ आगमन
PM Modi Road Show in Varanasi Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। बरेका से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक पीएम मोदी रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। छह स्थानों पर पीएम का स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़े और शंखनाद से पूरा शहर गूंज उठा।
Aadhaar कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट,
*Aadhaar कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। UIDAI ने साफ कर दिया है कि आधार अब जन्मतिथि (DOB) का पक्का सबूत नहीं माना जाएगा। UIDAI का कहना है कि अगर आपको DOB साबित करनी है तो आपको जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट, पासपोर्ट और सरकारी अधिकारी द्वारा जारी DOB सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करना होगा।*
`असल में यह नियम पुराना है, लेकिन अब इसे स्पष्टता दी गई है।`
नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय
*नव नियुक्त जिलाधिकारी का सख्त रुख: गैस एजेंसियों के लिए अब सिर्फ 7 दिन का बैकलॉग तय *
डीएम शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई।
(*अयोध्या*)
*बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा समेत आई ओसी एल, बीपी सी एल और एचपी सी एल के विक्रय अधिकारी मौजूद रहे।*
समीक्षा के दौरान ऑयल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पूरी तरह संतोषजनक है और आपूर्ति भी निर्बाध जारी है।
*जिस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी स्थिति में पेट्रोलियम पदार्थों की कमी नहीं होनी चाहिए।*
वही घरेलू एलपीजी को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकतम 7 दिन का बैकलॉग ही स्वीकार्य किया है।
साथ ही साथ उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों और अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और 100% होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।
*यही ही नहीं उपभोक्ताओं को एजेंसी गोदाम से सीधे गैस वितरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए।जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील की कि वे गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुविधा का ही लाभ उठाएं।
Auraiya News: छप्पर में लगी आग से जल गई गृहस्थी
एरवाकटरा। थानाक्षेत्र के गांव प्रेमनगर बीलपुर में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से एक परिवार की गृहस्थी जल गई। आग की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी की भैंस भी झुलस गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।गांव निवासी रूबी देवी बाथम के घर के बाहर कमरे की दीवार पर रखे छप्पर में रखे भूसे में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने देखते ही विकराल रूप धारण कर लिया और पास के कमरे में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
लेखपाल सौरभ भारती ने बताया कि आग से कमरे में रखा करीब पांच क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों, पंखा, कपड़े, चारपाई, बेड सहित अन्य घरेलू सामान जल गया। आग की लपटों की चपेट में आने से पास में बंधी पड़ोसी दुर्गेश कुमार की भैंस भी झुलस गई। उसका पशु चिकित्सक दिलीप कुमार ने उपचार किया।
पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

फोटो-13-मौके पर मौजूद पुलिस व दमकल कर्मी।
Auraiya News: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला
दिबियापुर। सहायल थाना क्षेत्र के गांव सूख में खेतों पर बने कुएं में मानसिक रूप से बीमार युवक का शव पड़ा मिला। युवक तीन दिन से लापता था। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजन को सूचना दी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि महाराजपुर निवासी बदन सिंह का पुत्र शिवम (20) मानसिक रूप से बीमार था। 25 अप्रैल को बिना बताए वह घर से चला गया था। उसकी गुमशुदगी उसी दिन शाम को सहायल थाने में दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
SIP तोड़ रहे हैं लोग: क्या आपको भी निकाल लेने चाहिए निवेश किए पैसे? यहां जानें हर सवाल का जवाब
SIP Stoppage Alert In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि वो बचत करे ताकि आने वाले कर में उसे आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों से निवेश करते हैं जिसमें से एक है सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान यानी SIP जिसे लोग करवाते हैं।
इसमें लोग अपने-अपने हिसाब से निवेश करते हैं, लेकिन पिछलेकुछ समय से देखा जा रहा है कि लोग अपनी SIP को बंद करवा रहे हैं। ऐसे में आखिर ऐसा क्यों हो रहा है और क्या आपको भी अपनी SIP बंद कर देनी चाहिए? चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं…
कितनी SIP हुई बंद?
- कई मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगर पिछले 11 महीने के आंकड़े देखें तो इस दौरान पहली बार शुरू की गई SIP की तुलना में बंद की गई SIP की संख्या काफी अधिक है
- पिछले महीने का आंकड़ा बताता है कि लगभग 53 लाख से अधिक SIP बंद कर कर दी गई या वो मैच्योर हो गई हैं
- वहीं, सिर्फ 52 लाख से अधिक SIP शुरू की गई
- SIP बंद क्यों कर रहे हैं लोग?
- जिस तरह से लोग SIP बंद कर रहे हैं ये बाजार के उतार-चढ़ाव को दिखा रहा है
- हालांकि, बाजार में उतार-चढ़ाव होना नई बात नहीं
- पर कुछ समय से मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण बाजार में जो अस्थिरता आई है, वो कहीं न कहीं निवेशकों को चिंता में डाल रही है
- इस बात में कोई दो राय नहीं कि जैस ही लोगों को पोर्टफोलियो में अपना अकाउंट रेड दिखता है, तो वो घबरा जाते हैं
- ये भी देखा गया है कि जहां से लोगों को अच्छा रिटर्न मिलता था, उन SIP से मिलने वाला रिटर्न निगेटिव हो गया है
- इसलिए लोग और अधिक नुकसान से बचने के लिए SIP बंद कर रहे हैं
- क्या आपको भी बंद कर देनी चाहिए SIP?
- SIP को सीधे तौर पर बंद करना फैसला गलत भी हो सकता है, क्योंकि जब आगे मार्केट ऊपर जाएगा तो आपको रिटर्न भी मिलेगा
- आप चाहें तो बंद करने की जगह फंड ट्रांसफर कर सकते हैं
- हालांकि, अगर आपको पैसों की जरूरत है, नौकरी चली गई है या किसी तरह का आर्थिक संकट है तो ऐसी स्थिति में पैसा निकालना बेहतर विकल्प हो सकता है
नोट:- SIP करने से पहले या इससे जुड़ा कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की राय जरूर लें। वरना आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है।

