बलरामपुर- सीएम योगी का दो दिवसीय बलरामपुर दौरा, मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे CM, निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का कर रहे हैं निरीक्षण
मेरठ- 15 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला, पिता ने रची थी की अपहरण की कहानी, 8 लाख के कर्ज के चलते किया था किडनैप, बेटे को मुरादनगर स्थित होटल में रखा था, ऑनलाइन गेमिंग में हारे थे लाखों रुपए, कर्ज के चलते रची अपहरण की झूठी कहानी, खुद ही घर के बाहर डाला फिरौती का लेटर, पुलिस पूछताछ में पिता ने कबूली झूठ कहानी, पिता गिरफ्तार, बेटे को पुलिस ने किया बरामद, कंकरखेड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
औरैया- रेलवे क्रॉसिंग पर खराब हुआ मौरंग से भरा ट्रक, ट्रैक पर ट्रक खराब होने से रेल संचालन प्रभावित, कंचौसी रेलवे क्रासिंग पर सुबह हुआ घटनाक्रम, रेलवे कर्मियों ने दूसरे ट्रक से खींचकर हटवाया, करीब आधे घंटे तक प्रभावित रहा रेल संचालनलखनऊ- सीएम के आदेश के बाद गैस एजेंसियों पर छापेमारी, कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए छापेमारी, एडीएम सीएस डॉ ज्योति गौतम टीम के साथ पहुंची, वाला कदर रोड स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर छापेमारी, एडीएम सीएस का कहना सभी चीजें नॉर्मल है, सभी लोगों को आसानी से सिलेंडर मिल रहा, दिक्कत उनको जिनके 25 दिन पूरे नहीं
गोंडा- कर्नलगंज में SDM बनाम वकील विवाद गहराया, एसडीएम के पक्ष में आये करनैलगंज के लेखपाल, तहसीलकर्मियों के साथ तहसील में अनशन शुरू, उधर 12 दिन पहले से अनशन पर बैठे वकील, लेखपाल, वकील की हड़ताल से फरियादी परेशान, एक ही तहसील कैंपस में दो-दो जगहों पर अनशन, कल से पूरे तहसील में तालाबंदी कर होगा प्रदर्शन
लखनऊ- एयरपोर्ट पर धुंध के असर से उड़ानें प्रभावित, हैदराबाद से आई इंडिगो उड़ान लैंड नहीं कर सकी, लो विजिबिलिटी के कारण विमान दिल्ली डायवर्ट, लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे लेट, दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस उड़ान देरी से रवाना, बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट सवा घंटे लेट, अबूधाबी से लखनऊ आने वाली फ्लाइट रद्द, शारजाह से आने वाली फ्लाइट भी कैंसिल हुई, अबूधाबी, दम्माम, शारजाह की उड़ानें भी रद्द
लखनऊ- यूपी में तेल गैस की किल्लत पर फैलाई अफवाह तो खैर नहीं।
सीएम योगी ने सभी DM, पुलिस कप्तानों को दिए सख्त निर्देश।
गैस, तेल की कालाबाजारी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं, अफवाह फैलाने वाले नहीं जाएंगे बक्से- सीएम।
सीएम योगी के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय व जिला स्तर पर सोशल मीडिया में रखी जा रही है नजर।
अफवाह फैलाने वालों पर की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
सभी जिलों की पुलिस पेट्रोल पंप के आस पास नजर बनाए रखने के दिए निर्देश।
जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग गैस की दुकानों में निरक्षण करने के दिए निर्देश।
गैस का अवैध रूप से भंडारण करने वालों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई।।
पंजाब डेस्क : गर्मी का सामना कर रहे पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च से कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यह सिलसिला करीब तीन दिन तक जारी रह सकता है, जिस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 14 से 16 मार्च के तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण होगा। जिससे आने वाले दिनों में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई जा रही है।