लखनऊ-होमगार्ड के 41,424 पदों पर ऑनलाइन भर्ती शुरू,भर्ती बोर्ड ने विज्ञप्ति जारी कर आवेदन शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर तय,वन टाइम रजिस्ट्रेशन कराना होगा अनिवार्य,17 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन होंगे.
लखनऊ पूर्व प्रेमी पर झूठा रेप केस कराना पड़ा भारी
लखनऊ-पूर्व प्रेमी पर झूठा रेप केस कराना पड़ा भारी,कोर्ट ने आरोपी रिंकी को 3.5 साल की कैद सुनाई,30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया,एससी-एसटी एक्ट का दुरुपयोग साबित हुआ,कोर्ट ने कहा झूठे केस तेजी से बढ़ रहे हैं,कानूनी प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया- कोर्ट,मोहनलालगंज में दर्ज कराया गया था फ़र्ज़ी केस.
Auraiya News: डिप्टी सीएम के आदेश हवा…सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा
औरैया। प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर नहीं मानते। यहां डंके की चोट पर सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा लिखी जा रही है। चिकित्सक मेडिकल स्टोर संचालकों से साठ-गांठ कर मरीजों को उपचार देने के बजाय कारोबार कर रहे हैं।सरकारी अस्पतालों में कई बार चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवा लिखने के मामले सामने आ चुके हैं। शासन इस पर सख्त भी है। खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ऐसे मामलों में न केवल चेतावनी देते रहे हैं बल्कि कार्रवाई भी कर चुके हैं। इसके बाद भी चिचौली स्थित मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को न तो डिप्टी सीएम का खौफ है और न ही सरकार का। यहां सरकार के आदेश नहीं बल्कि उनका राज चलता है, तभी वह खुलेआम सरकारी पर्चे पर बाहर की दवा लिख रहे हैं। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में पड़ताल के दौरान हर तीसरे पर्चे पर बाहर की दवा लिखे जाने की बात सामने आई। मरीजों ने बताया कि चिकित्सक ने उनसे कहा था कि यह दवा वह बाहर से ले लें।चिकित्सक कितने बेखौफ हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने सरकारी पर्चे पर ही कुछ सरकारी अस्पताल की दवाएं लिखीं और उन्हीं के बीच दो बाहर की दवाएं लिखकर उस पर टिक लगा दिया। मरीजों से यह भी कह दिया कि अस्पताल की दवाएं असरदार नहीं होती हैं वे बाहर से दवाएं खरीद लें। बेचारे मरीज भी डॉक्टर की बातों में आकर निजी मेडिकल स्टोर पर दवाएं लेने जा पहुंचे। यही हाल दिन भर रहा।
ततारपुर निवासी सुरेखा यूरिन इंफेक्शन होने पर मेडिकल कॉलेज में दवा लेने पहुंची थीं। उन्होंने कमरा नंबर 20 में मौजूद चिकित्सक से दवा लिखवाई। चिकित्सक ने अस्पताल की दवा लिखने के बाद एक निजी कंपनी द्वारा बनाई जाने वालीं तीन दवाएं बाहर की लिख दीं। इसमें ओमेज कैप्सूल, एल्कोसोल सिरप और अन्य दवा शामिल थी।
दिबियापुर निवासी प्रिंस भी मेडिकल कॉलेज में स्किन में इचिंग की समस्या लेकर अस्पताल पहुंचीं थीं। उन्होंने भी 20 नंबर कमरे से ही दवा लिखवाई। उन्हें भी सरकारी पर्चे पर ही बाहर से ओमेज कैप्सूल और एक अन्य दवा लिखी गई थी, जो पठनीय नहीं थी। इस पर डाॅक्टर ने टिक भी लगा दिया।
दिबियापुर निवासी बेबी सिर में लगातार हो रहे दर्द की समस्या लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचीं थीं। उन्होंने चिकित्सक को दिखाया और इसके बाद चिकित्सक ने सरकारी पर्चे पर दवा लिख दी। जब वह दवा लेने काउंटर पर पहुंची तो पता चला कि उन्हें भी एल्कासोल सिरप व एक अन्य दवा लिखी गया है जो बाहर से ही मिलेगी।
मेडिकल कॉलेज के परिसर में ही एक जन औषधि केंद्र बना हुआ है। लेकिन, यहां चिकित्सक दवा लेने के लिए किसी को नहीं भेजते। मरीजों जब उनसे सवाल करते हैं कि बाहर की दवा कहां से लें तो वे मेडिकल कॉलेज के गेट पर संचालित किसी मेडिकल स्टोर का नाम बता देते हैं। कई तो मरीज के हाथ पर ही मेडिकल स्टोर का नाम लिख देते हैं। यही कारण है कि यहां स्थित जन औषधि केंद्र पर पूरे दिन में भी एक हजार तो कभी 1500 रुपये की ही दवाएं बिकती हैं।
सभी चिकित्सकों को बाहर की दवाएं न लिखने के आदेश दिए गए थे। अगर फिर भी कोई गड़बड़ी कर रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कई बार चिकित्सकों को आदेश जारी करने के साथ ही बैठक में भी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी सुधार न होने पर कार्रवाई के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।
-डॉ. पवन कुमार शर्मा, सीएमएस मेडिकल कॉलेज
Auraiya News: महिला का जबरन गर्भपात कराने में पति समेत नौ पर केस
अयाना। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला का गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने पति समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज की है। महिला की 21 माह पहले कानपुर में शादी हुई थी।गांव अयाना निवासी देवेंद्र सिंह की बेटी स्मिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार मार्च 2024 को कानपुर नगर के पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता निवासी शशांक तिवारी के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही वह गर्भवती हो गईं थी। इसकी जानकारी ससुरालीजन को दी। मकान की दूसरी मंजिल बनवाने के लिए ससुरालीजन महिला से 10 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति शशांक, ससुर विनोद तिवारी, सास बेबी, चचेरा देवर शंभू, छोटू, चाची सीता, नौबस्ता निवासी नंदोई दिलीप मिश्रा, संदीप मिश्रा, ननद रूपाली मिश्रा प्रताड़ित करने लगे। 25 जून को पति उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने नौबस्ता स्थित ननदोई संदीप के घर ले गए। आरोप है कि वहां महिला का गर्भपात करा दिया गया। रात में हालत बिगड़ने पर पति उसे मायके छोड़कर भाग गया। सास व ससुर के कहने पर उसने गर्भपात की बात सभी से छिपाए रखी। चार जुलाई 2025 को आरोपियों ने महिला को पीटने के बाद घर से निकाल दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Auraiya News: प्रधानाचार्य को पीटने के आरोप में पति पर रिपोर्ट
दिबियापुर। कॉलेज जाने के लिए तैयार होते समय प्रधानाचार्य को उसके पति ने पीट दिया। आरोप है कि बाल पकड़कर खीचते हुए सिर दीवार पर दे मारा। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस सीएचसी ले गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लिया है।कस्बा के मोहल्ला कैलाश बाग निवासी मिलन तिवारी सहार स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज की प्रधानाचार्य हैं। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर की सुबह वह कॉलेज जाने के लिए तैयार हो रही थीं। इसी दौरान पति महेंद्र तिवारी गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उसे बाल पकड़कर पीटते हुए सिर दीवार से भिड़ा दिया। बताया कि पति जेठानी को देने के लिए दो लाख रुपये मांग कर रहे थे। इससे पहले भी पति ने जबरन ऑनलाइन रुपये डलवाए थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को पकड़कर थाने ले गई। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Auraiya News: छेड़छाड़ के दोषी को चार साल कैद की सजा
औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा ने अनुसूचित जाति की नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के दोषी दिबियापुर थाना के गांव उमरी निवासी सोनू को चार साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। घटना पांच वर्ष पहले हुई थी।दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। वादी के अनुसार पांच सितंबर 2020 की दोपहर एक बजे 12 वर्षीय बेटी कक्षा नौ की छात्रा कोचिंग पढ़ने कस्बा दिबियापुर पैदल जा रही थी। रास्ते में गांव उमरी निवासी आरोपी सोनू बेटी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गया था। मंगलवार को दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद कोर्ट आरोपी को दोषी करार दिया। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया। दोषी को इटावा जेल भेज दिया गया।
UP TGT Exam Postponed : 18 और 19 दिसंबर को होने वाली परीक्षा स्थगित, जानें अब कब होगा एग्जाम
UP TGT Exam Postponed: यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आयोग ने टीजीटी यानी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की लिखित परीक्षा को एक बार फिर कैंसिल कर दिया है। यह परीक्षा 18 और 19 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाली थी। अब ये परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर नहीं होंगी।
आज यानि मंगलवार को हुई बैठक में आयोग के उप सचिव ने इस संबंध में आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर स्पष्ट किया है कि आगामी परीक्षा तिथि बाद में घोषित की जाएगी। बताया जा रहा है कि परीक्षा की नई तिथि संबंधी आगे की जानकारी आयोग की ओर से औपचारिक रूप से जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी। इस परीक्षा को लेकर खास बात ये है कि परीक्षा इससे पहले भी स्थगित की जा चुकी है और लंबे वक्त से परीक्षा नहीं हो पा रही है।
मैथिली ठाकुर का मजाक बना, 17 बार घर बदलना पड़ा… रियलिटी शोज़ से रिजेक्ट हुई, फिर भी नहीं मानी हार…अब बनी सबसे युवा विधायक
Maithili Thakur Story: एक मात्र 25 साल की लड़की बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर अलीनगर से विधायक बन जाती है। लोक गायिका मैथिली ठाकुर वर्तमान में बिहार की सबसे युवा विधायक बनीं है। इसके पीछे की वजह है कि उनका लोक गायक की प्रसिद्धि और भारतीय परंपरा का सम्मान। लेकिन यहां तक उनका पहुंचना इतना आसान नहीं था। इस मुकाम को पाने पीछे कई संघर्ष की कहानी जुड़ी है।
बताया जाता है कि जब वह अपने घर पर संगीत का रियाज करती थी तो पड़ोसी परेशान होते थे और रियाज पर आपत्ति जताते थे। जिसकी वजह से उनको केवल 10 साल में 17 बार अपना घर बदलना पड़ा था। सामने कई मुश्किलें थी फिर भी मैथिली ठाकुर संगीत को नहीं छोड़ और रियाज जारी रखा।
अपने संघर्षों के बारे में लोक गायिका मैथिली ठाकुर बताती हैं कि स्कूल में की गई टिप्पणियों ने उन पर कितना गहरा असर डाला था और उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, वे बस बेवकूफ बिहारी कहते थे। मैथिली ठाकुर ने कहा कि ‘इस अपमान ने उन्हें दूसरे छात्रों से दूर कर दिया, मुझे अपनी उम्र की लड़कियों से डर लगता था। मैं पहली बेंच पर पढ़ने वाली बन गई और कभी दोस्त नहीं बना पाई।
रियलिटी शोज़ से बार-बार रिजेक्ट हुई
मैथिली ने बताया कि समय इतना खराब था कि वह रियलिटी शोज़ लगातार रिजेक्ट होती जा रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें संगीत में अपनी जगह पर सवाल उठने लगे और उन्होंने बताया कि जब उन्हें ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स’ में बहुत ज़्यादा क्लासिकल गाने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया, तो वह रो पड़ीं। कई जगह फेल होना पड़ा था, लेकिन कामयाबी समय मांगती है बस कामयाब होने की जिद होना चाहिए।
आज की मैथिली ठाकुर
मैथिली ठाकुर के इंस्टाग्राम पर लगभग 7 मिलियन, यूट्यूब पर 5.2 मिलियन और फेसबुक पर 15.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. विधानसभा सीट से नामांकन के दौरान उन्होंने बताया था कि 2 करोड़ 32 लाख 33 हजार 255.89 रुपए हैं. उनके पास 1152 वर्गफीट का फ्लैट है, जिसमें वह रहती हैं. साथ ही उनके पास 409 ग्राम सोना भी है ।

