Thursday, February 12, 2026
Home Blog Page 23

4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पुलिस इंस्पेक्टर; फिर किया भयंकर ड्रामा, जोर-जोर से चिल्लाने लगा अधिकारी

0

लखनऊ के मदेयगंज के खदरा में किन्नर से शादी रचाने का आरोपी उनके गहने और नकदी लेकर भाग निकला। आरोपी के घरवालों ने भी किन्नर को धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर मदेयगंज पुलिस ने पांच नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।खदरा निवासी किन्नर सानिया ने बताया कि दो साल पहले विकासनगर के मारूफ ने उनसे शादी की थी। दोनों साथ में रहते थे।  21 जनवरी को सुबह करीब नौ बजे वह जब काम पर निकलीं तो उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोनकर्ता ने सानिया से कहा कि मारुफ उन्हें धोखा दे रहा है। वह किसी और से निकाह कर रहा है और विदेश भागने की फिराक में है। यह सुन सानिया दंग रह गईं।उन्होंने आनन-फानन अपने मकान मालिक को कॉल की तो वह मोबाइल स्विच ऑफ जाने लगा। वह घर पहुंचीं तो पता चला कि मारूफ अपना सामान दो लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर भाग चुका था। सानिया ने बताया कि मारूफ पहले भी ऐसे ही भाग चुका था। मगर, थाने में शिकायत करने पर वह दोबारा साथ में रहने के लिए राजी हो गया था।

पीड़िता का आरोप है कि जब उन्होंने मारूफ के घरवालों से बात करनी चाही तो उन्होंने गाली-गलौज और अभद्रता की। इंस्पेक्टर मदेयगंज के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Lucknow: किन्नर से शादी रचाकर गहने और नकदी लेकर भागा युवक, पहले भी फरार हो चुका है आरोपी

0

Viral Dog Video : विदेश में नई जिंदगी बसाने का सपना देखने वाले कई लोग अक्सर अपने करीबियों से दूर हो जाते हैं, लेकिन हैदराबाद के एक भारतीय कपल ने यह साबित कर दिया कि परिवार सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं होता। इस कपल ने अपने पालतू डॉग को भारत से ऑस्ट्रेलिया लाने के लिए करीब 15 लाख रुपये खर्च किए, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीधे ऑस्ट्रेलिया ले जाना संभव नहीं (Viral Dog Video)
वायरल वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट ‘kahaanioftails’ से साझा किया गया है। वीडियो में कपल ने बताया कि वे हैदराबाद से ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें पता चला कि भारत से किसी पालतू जानवर को सीधे ऑस्ट्रेलिया ले जाना संभव नहीं है। नियमों के अनुसार, डॉग को कम से कम छह महीने तक किसी रेबीज-मुक्त देश में रखना जरूरी था।

छह महीने तक दुबई में रहा डॉग 
इस प्रक्रिया के तहत कपल ने दुबई को चुना और वहां अपने डॉग स्काई के लिए बोर्डिंग सुविधा की व्यवस्था की। शुरुआती एक महीने तक वे खुद भी स्काई के साथ दुबई में रहे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह सुरक्षित है। इसके बाद उन्हें मजबूरी में स्काई को वहीं छोड़ना पड़ा, जो उनके लिए बेहद भावनात्मक पल था।


वीडियो कॉल के जरिए लिया हाल-चाल 
कपल ने बताया कि छह महीनों तक वे लगातार स्काई से जुड़े रहे, वीडियो कॉल के जरिए उसका हाल-चाल लेते रहे और हर अपडेट का इंतजार करते रहे। आखिरकार जब स्काई ऑस्ट्रेलिया पहुंचा तो उनकी सारी चिंता और थकान खत्म हो गई। कपल का कहना है कि पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन प्यार का कोई विकल्प नहीं होता। उनके लिए स्काई सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं बल्कि परिवार का सदस्य है।

सोशल मीडिया यूजर्स हुए भावुक 
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए हैं और कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि स्काई बेहद भाग्यशाली है जिसे ऐसे जिम्मेदार और प्यार करने वाले लोग मिले। दूसरे यूजर ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि उनका डॉग भी भारत से ब्रिटेन तक लंबा सफर तय करके आया और उसके बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि अगर कभी विदेश जाने के लिए अपने पालतू को छोड़ना पड़े, तो वे विदेश जाना ही नहीं चुनेंगे।

होली की तारीख पर सस्पेंस खत्म! इस वजह से 2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों की होली

0

Varanasi News: इस साल होली के पर्व की तारीख को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसकी बड़ी वजह 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला चंद्रग्रहण है। ज्योतिषीय गणनाओं और शास्त्रीय मान्यताओं के आधार पर अब स्पष्ट किया गया है कि होलिका दहन 2 मार्च को किया जाएगा, जबकि रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

2 मार्च की रात होगा होलिका दहन
ज्योतिषाचार्य पंडित दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 मार्च 2026 को पड़ रही है। शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद या भद्रा पुच्छ काल में करना शुभ माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार होलिका दहन का सबसे उत्तम मुहूर्त रात 12:50 बजे से 2:02 बजे के बीच रहेगा। इसी समय विधि-विधान से होलिका दहन करना शुभ फलदायक होगा।

3 मार्च को चंद्रग्रहण, इसलिए उस दिन नहीं खेली जाएगी होली
3 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है। जानकारी के अनुसार, चंद्रग्रहण की शुरुआत: दोपहर 3:20 बजे, चंद्रग्रहण मोक्ष: शाम 6:47 बजे, चंद्रोदय: शाम 5:59 बजे। क्योंकि ग्रहण चंद्रोदय से पहले शुरू हो जाएगा, इसलिए भारत में इसका पूरा दृश्य नहीं दिखेगा, केवल मोक्ष काल दिखाई देगा। ग्रहण के कारण सुबह 6:20 बजे से सूतक काल भी शुरू हो जाएगा, जिसे धार्मिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।

4 मार्च को मनाई जाएगी रंगों की होली
ज्योतिषाचार्य पंडित वेद प्रकाश मिश्रा के अनुसार, परंपरा में होलिका दहन रात में होता है और अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। लेकिन इस बार 3 मार्च को ग्रहण और सूतक काल होने की वजह से उस दिन रंग खेलना उचित नहीं माना गया है। इसी कारण पूरे देश में रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

ग्रहण के बाद होंगे धार्मिक आयोजन
ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद 3 मार्च को चौसठ्ठी देवी यात्रा और पूजन किया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, 4 मार्च को होली खेलना ही धार्मिक रूप से सही और मान्य माना जा रहा है।

UP Crime News: ढाबे पर खाना खाने को लेकर हुआ विवाद: दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या, एक अन्य घायल

0

गाजियाबाद: गाजियाबाद जिले में एक ढाबे में मामूली विवाद के कारण दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई। उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही पहुंचीं पुलिस
होटल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है।

हिरासत में चार आरोपी 
दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा के नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है। पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है, जबकि इस मामले में कई अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PT Usha पर टूटा दुखों का पहाड़! पति का अचानक हुआ निधन, घर में इस हालत में मिला शव, PM Modi ने फोन कर जताया शोक…

0

PT Usha Husband Death : देश की गोल्डन गर्ल और उड़न परी के नाम से जाने जाने वाली भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पति वी श्रीनिवासन का 67 साल की उम्र में शुक्रवार तड़के निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवासन शुक्रवार तड़के अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। वी. श्रीनिवासन की मृत्यु का कारण अचानक हृदय गति रुकना (सडन कार्डियक अरेस्ट) माना जा रहा है।श्रीनिवासन केंद्र सरकार में पूर्व कर्मचारी रह चुके हैं और हमेशा पीटी उषा के शानदार खेल और राजनीतिक करियर में उनका मजबूत सहारा बने रहे। उन्हें उषा की कई पेशेवर उपलब्धियों के पीछे प्रेरक शक्ति के रूप में भी जाना जाता था। इस दंपत्ति का एक बेटा है, जिसका नाम उज्ज्वल है।

राज्यसभा सदस्य पीटी उषा के पति वी श्रीनिवासन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीटी उषा से फोन पर बात कर शोक जताया औक ढ़ांढस बंधाया।

Etawah News: किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म में 20 साल की सजा

0

इटावा। अपर सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) राखी चौहान की अदालत ने किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के दोषी हसनैन को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है जिसकी आधी राशि पीड़िता को क्षतिपूर्ति के रूप में दी जाएगी ।25 जनवरी 2024 को थाना बलरई थाने में एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसकी 16 वर्षीय किशोरी सुबह करीब पांच बजे अपने घर से गायब हो गई थी। किशोरी की मां (वादिनी) ने शिकायत दर्ज कराई कि उसी सुबह करीब छह बजे आरोपी हसनैन ने लड़की के चाचा को फोन कर बताया कि उनकी भतीजी इटावा आ गई है। जब परिवार वाले इटावा और जसवंतनगर में उसे तलाशने पहुंचे तो वह वहां नहीं मिली और आरोपी का फोन भी बंद आने लगा।

पुलिस ने उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे जमुना बाग बकेवर पुल के पास से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। किशोरी ने पुलिस और अपनी मां को बताया कि हसनैन उसे बहलाकर ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी हसनैन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में पीड़िता की उम्र से संबंधित शैक्षिक प्रमाण पत्र पेश किए, जिससे साबित हुआ कि घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। इसके बाद दोषी को सजा सुनाई गई।

औरैया हादसों पर लगाम लगाने को बनी चार सदस्यीय कमेटी

0

औरैया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 30वें दिन शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में बैठक की गई।इसमें डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि सड़क हदसों में लगाम लगनी चाहिए। उन्होंने इन मार्गों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
उन्होंने हाईवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और स्टेट हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। कहा कि यह कमेटी मौके का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट देगी कि इंजीनियरिंग या अन्य सुधारों के जरिए हादसों को कैसे रोका जा सकता है। साथ ही, जिले में चिह्नित किए गए पांच होल्डिंग एरिया की रिपोर्ट भी जल्द तलब की गई है।

सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम सड़कों पर उतरी। प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मानक से अधिक धुआं उगलने वाले और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले वाहनों की चेकिंग की गई। (संवाद)

Auraiya News: एक से तीन तक बारिश की संभावना

0

बिधूना। पिछले चार दिनों से धूप न निकलने और कोहरे के कारण क्षेत्र में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विज्ञानी एक से तीन फरवरी तक बारिश की संभावना जता रहे हैं। इससे ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. राम पलट के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान लगभग 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा था। इसमें तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हवा की रफ्तार भले ही दो किलोमीटर प्रति घंटा रही हो, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग एक से तीन फरवरी के बीच बारिश की संभावना जता चुका है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार ठंड अभी और बढ़ सकती है।

लगातार बढ़ती ठंड का असर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते कस्बे व ग्रामीण इलाकों में लोग अलाव के आसपास लोग बैठे नजर आए। अस्पतालों में भी सर्दी, खांसी, जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। शुक्रवार को पूरे दिन धुंध छाई रही और ठंड का प्रकोप बना रहा।

Auraiya News: फार्मर रजिस्ट्री न होने पर नहीं मिलेगी सम्मान निधि

0

अजीतमल। जनपद में फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र वर्मा ने तहसील के गांवों में लगे कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को बताया कि जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगी, उन्हें किसान सम्मान निधि से वंचित होना पड़ेगा।जिला कृषि अधिकारी ने ग्राम जलूपुर, हैदरपुर तथा भीखेपुर में लगे कैंपों की प्रगति को देखा तथा वहां पर उपस्थिति कर्मचारियों से जानकारी ली। उन्होंने किसानों को बताया कि अगर खतौनी में नाम गलत दर्ज है तो तहसील जाकर एक प्रार्थनापत्र देना होगा।

उन्होंने बताया कि जिस किसान की फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण नहीं होगी, उसको अगली आने वाली सम्मान निधि की किस्त नही मिल पाएगी। इसके अलावा कृषि से संबंधित अनुदान, सरकारी केंद्र पर फसल बिक्री आदि में भी सहायता मिलेगी। इस अवसर कृषि विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)

Auraiya News: युवक को थप्पड़ मारना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

0

अजीतमल। नगर पंचायत अटसू में अतिक्रमण हटाने के दौरान युवक को थप्पड़ मारने वाले चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी।थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने अटसू चौकी प्रभारी रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। मामले की मामले की जांच सीओ अजीतमल ने की थी।
अटसू के मोहल्ला गांधीनगर में गली निर्माण के लिए 24 जनवरी को अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इस दौरान अधिशासी अधिकारी और राजस्व टीम के साथ सचिन की नोकझोंक हो गई। आरोप है कि युवक ने ईओ के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली थी। इसी दौरान वहां मौजूद चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह ने आपा खो दिया और युवक को थप्पड़ जड़ दिए थे। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने थप्पड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था।अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक सचिन के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और अभद्रता करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया था।

इधर, थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच सीओ अजीतमल को सौंपी गई। जांच करने के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी गई। इसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज रामपुत्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वर्दी की गरिमा के विपरीत आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
-मनोज गंगवार, क्षेत्राधिकारी अजीतमल