बहराइच: बाढ़ के पानी में डूबकर बुजुर्ग लापता हो गया। भैंस चराने के दौरान हादसा हुआ। बुजुर्ग भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा था। अचानक हाथ से भैंस की पूंछ छूट गई और वह बाढ़ के पानी में डूब गया। गोताखोर लगातार धनीराम की तलाश कर रहे हैं। मामला थाना जरवल इलाके का है।
चंदौली पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची।
चंदौली: पति की दूसरी शादी के आरोप में महिला बच्चों को गोद में लेकर थाने पहुंची। आशा देवी ने पति कमलेश पर मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि डबरिया गांव पहुंचकर पति दूसरी शादी कर रहा है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का भी आरोप लगाया है। मामला सदर थाना चंदौली अंतर्गत सिरसी गांव का है।
बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई।
बहराइच: प्यार के लिए सऊदी अरब के शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंच गई। महिला प्रेमी के लिए ठाठ-बाठ छोड़कर आई थी। सऊदी में काम करने वाले नदीम से उसे प्यार हुआ था। 18 साल के बेटे और शेख पति को छोड़कर महिला बहराइच पहुंची। यहां आने पर पता चला कि प्रेमी शादीशुदा है। 6 माह के बच्चे को लेकर आई शबाना ने प्रेमी की सच्चाई पता चलने के बाद खुदकुशी की कोशिश की। पुलिस ने उसे रोककर कस्टडी में लिया है। शबाना तेलंगाना के हैदराबाद की रहने वाली है। मामला थाना जरवल इलाके के रेलवे स्टेशन का है।
अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत
अम्बेडकरनगर: IPS आशुतोष मिश्रा की मां की संदिग्ध मौत मामले में एसपी प्राची सिंह का बयान आया है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई वीडियोग्राफी के साथ हुई। मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। घर के भीतर IPS की मां का शव मिला था। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा का है।
उन्नाव पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला आया सामने
उन्नाव: पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। करीब 15 से 20 राउंड फायरिंग का आरोप है। फायरिंग में दो युवकों को गोलियां लगी हैं। दो गुटों में लंबे समय से रंजिश चल रही थी। पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया गया है। मामला गंगाघाट क्षेत्र के सहजनी चौराहे का है।
आगरा: नकली जूते बनाने का हुआ खुलासा
आगरा: नकली जूते बनाने का खुलासा हुआ है। ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली जूते बनाए जा रहे थे। पुलिस ने 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर छापेमारी की। दोनों यूनिटों से 354 जोड़ी नकली जूते बरामद हुए हैं। पहली यूनिट से 180 जोड़ी जूते और 86 अपर बरामद हुए। पहली यूनिट में अरुणजीत नामक व्यक्ति मिला। दूसरी यूनिट से 174 जोड़ी जूते बरामद हुए। दूसरी यूनिट में राजकुमार नामक व्यक्ति मिला। कंपनी प्रतिनिधियों की तहरीर पर दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

