Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 82

Vande Bharat Sleeper Train: इस मार्ग पर दौड़ेगी देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, देखें क्या है किराया और सुविधाएं

0

नेशनल डेस्क:  नए साल के पहले दिन रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। भारतीय रेलवे देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को इसी माह के दूसरे पखवाड़े को कोलकाता और गुवाहाटी के बीच चलाने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को यह घोषणा की और बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

लंबी दूरी की रात्री यात्रा अब होगी आरामदायक और तेज़
विशेष रूप से लंबी दूरी की रात्री यात्रियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई यह ट्रेन पूर्ण एयर-कंडीशंड होगी। रेल मंत्री ने बताया कि सफल ट्रायल के बाद ट्रेन का पहला सेट यात्रियों के लिए तैयार है। इस नई सेवा से पूर्वोत्तर भारत को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा के अनुभव में बड़ा बदलाव आएगा।

ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे:

11 थ्री-टियर

4 टू-टियर

1 फर्स्ट क्लास कोच

एक बार में 823 यात्री यात्रा कर सकेंगे।

छह महीने में 8 और ट्रेनें, भविष्य में 200 ट्रेनें

वैष्णव ने कहा कि अगले छह महीने में 8 और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू होंगी। साल 2026 के अंत तक इनकी संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी। भविष्य की योजना के तहत रेलवे देशभर में 200 से अधिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है, जिससे लंबी दूरी की रेल यात्रा में आमूलचूल बदलाव आएगा।

हाई-स्पीड ट्रायल: 180 किमी प्रति घंटा
ट्रेन की डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा है। हाल ही में राजस्थान के कोटा-नागदा सेक्शन पर इसका सफल ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान वॉटर टेस्ट किया गया, जिसमें पानी से भरे गिलास न तो हिले और न ही छलके, यह ट्रेन की स्थिरता और सुरक्षा का संकेत है।

किराया और कोच सुविधाएं
कोलकाता-गुवाहाटी मार्ग का किराया इस प्रकार तय किया गया है:
थर्ड एसी: ₹2,300
सेकंड एसी: ₹3,000
फर्स्ट एसी: ₹3,600

ट्रेन के कोचों में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं होंगी:
कुशनयुक्त स्लीपिंग बर्थ
अपर बर्थ तक आसान पहुंच
नाइट लाइटिंग और विजुअल डिस्प्ले
पब्लिक एड्रेस सिस्टम
सीसीटीवी कैमरा और मॉड्यूलर पैंट्री
एडवांस बायो-वैक्यूम टॉयलेट
दिव्यांग अनुकूल शौचालय
बेबी केयर एरिया
फर्स्ट क्लास में गर्म पानी के शॉवर
प्रत्येक बर्थ पर रीडिंग लाइट, चार्जिंग पॉइंट, फोल्डेबल स्नैक टेबल
इमरजेंसी में सीधे लोको पायलट से संपर्क

नई ट्रेन से बदलाव की उम्मीद
रेल मंत्री के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन केवल तेज और सुरक्षित यात्रा ही नहीं, बल्कि यात्रियों के आराम और सुविधा को भी नई ऊंचाई देगी। लंबी दूरी की रात्री यात्रा अब अधिक आरामदायक और आधुनिक हो जाएगी, जिससे लोग रेल यात्रा को अधिक प्राथमिकता देंगे।

Bulldozer Action in Bihar: राजधानी पटना की सड़कों से हटेगा अवैध अतिक्रमण, आज चलेगा बुलडोजर

0

Bulldozer Action in Patna: बिहार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान पूरे जोर पर है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में सड़कों, फुटपाथों और सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पटना में विशेष रूप से बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, जहां कई टीमों का गठन किया गया है। यह अभियान शहर को जाम मुक्त और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पटना में विशेष अभियान: 9 टीमें तैनात, 31 जनवरी तक कार्रवाई

पटना जिला प्रशासन ने अवैध कब्जे हटाने के लिए मजबूत तैयारी की है। पटना नगर निगम के नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बैंकिपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी अंचलों के अलावा खगौल, फुलवारीशरीफ तथा दानापुर क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों पर सख्त एक्शन होगा।
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर यह अभियान 31 जनवरी तक चलेगा। अतिक्रमणकारियों की पहचान कर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, और दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ अनिवार्य FIR दर्ज होगी।

अस्थायी अतिक्रमण पर 5 हजार रुपये तक और स्थायी अतिक्रमण पर 20 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जा सकता है। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस वाहन चेकिंग भी करेगी, जबकि ADM स्तर के अधिकारी पूरी निगरानी रखेंगे।

सरकारी जमीन को बनाया जा रहा अतिक्रमण मुक्त

बिहार के अन्य जिलों में भी यह अभियान जारी है। रोहतास जिले के नोखा क्षेत्र में धरमपुरा थाना के अंतर्गत धरमपुरा, हथिनी और सिसरीत गांवों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। सीओ की अगुवाई में टीम ने जेसीबी की मदद से शेड और बाउंड्री वॉल जैसी संरचनाएं ढहाईं। शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें मुख्यमंत्री जनता दरबार में दर्ज मामलों को भी प्राथमिकता दी गई।

शहरों की सड़कें हुईं मुक्त, लोग खुद हटाने लगे अतिक्रमण

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी में नगर परिषद ने प्रचार के बाद बाजार की मुख्य सड़कों से अतिक्रमण हटाना शुरू किया। अनुमंडल कार्यालय से चंदन चौक तक दोनों तरफ की जमीन को मुक्त कराया गया। शुरुआत में विरोध हुआ, लेकिन प्रशासन की सख्ती देख लोग खुद ही अपने सामान हटाने में जुट गए। ईओ, सीओ और बीडीओ जैसी टीम मौके पर मौजूद रही।

यह अभियान पूरे राज्य में सार्वजनिक स्थलों को मुक्त कराने और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का हिस्सा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, वरना सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। आने वाले दिनों में अभियान और तेज होने की संभावना है, ताकि सरकारी जमीन और सड़कें आम जनता के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहें।

Mata Vaishno Devi news : नव वर्ष के पहले दिन 40,000 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर हुए रवाना

0

कटड़ा (अमित): नए साल 2026 के पहले दिन माता वैष्णो देवी के दरबार में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उछाल देखने को मिला। दिन भर यात्रा पंजीकरण कक्ष सहित यात्रा के प्रवेश द्वार दक्षिणी ड्योढ़ी पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

वहीं शाम 6 बजे तक 40,000 श्रद्धालु आर.एफ.आई.डी. कार्ड लेकर वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे जिसके बाद यात्रा पंजीकरण कक्ष 6 बजे से अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

संगीत सोम ने शाहरुख खान को बताया गद्दार, देश में मचा हंगामा! साधु-संत और मुस्लिम धर्मगुरुओं में आर-पार की लड़ाई

0

Lucknow News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता संगीत सोम द्वारा बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान पर की गई टिप्पणी ने राजनीतिक और धार्मिक हलचल मचा दी है। उनके बयान के बाद एक तरफ हिंदू साधु-संतों ने उनका समर्थन किया है, तो वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसका विरोध किया है। मामला शाहरुख खान के क्रिकेट टीम के मालिक के रूप में बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने से जुड़ा हुआ है।

देवकीनंदन ठाकुर ने क्या कहा?
आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बेरहमी हो रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और बेटियों व बहनों के साथ बलात्कार किया जा रहा है। ऐसे हालात देखकर कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि वह अपने क्रिकेट टीम में एक ऐसे खिलाड़ी को शामिल कर दे? उन्होंने कहा, “इसी देश ने आपको हीरो और सुपरस्टार बनाया, इतनी ताकत दी कि आप टीम के मालिक बन गए। इससे पहले आप एक टीवी सीरियल में काम करते थे और दिन में 500-1000 रुपए कमाते थे। हिंदू समुदाय ने आपको इतना प्यार दिया। अब आप इसका क्या करेंगे? क्या एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को लेकर टीम में शामिल करेंगे?” देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा कि टीम में शामिल खिलाड़ी को दी जा रही रकम हिंदू बच्चों के परिवारों को देनी चाहिए, जिनकी बांग्लादेश में हत्या हो रही है।

निजी दुश्मनी नहीं
देवकीनंदन ठाकुर ने स्पष्ट किया कि उनका शाहरुख खान से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने शाहरुख खान से कभी मुलाकात नहीं की। मैंने उनकी फिल्में भी नहीं देखी। मेरा उद्देश्य दुनिया की छवि खराब करना नहीं है। मैं सिर्फ हिंदुओं के लिए आवाज उठा रहा हूं, जो बांग्लादेश में खतरे में हैं।”

जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान
वहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने भी कहा कि “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। बांग्लादेश के निर्माण में हिंदुओं का बड़ा योगदान था। वहां की सरकार को समझना चाहिए। हमारी सरकार को भी आक्रामक रुख अपनाना चाहिए और हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को रोकना चाहिए।”

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। आज धैर्य और सयंम से काम लेना चाहिए। आज कार्यों के वजह से भागदौड़ की अधिकता ज्यादा रहेगी। कार्यक्षेत्र में मामूली गलतियों को नजरअंदाज करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के स्टूडेंट्स का आज बढ़ा हुआ कॉन्फिडेंस लेवल उनके काम आयेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपका दिन दूसरों की सेवा-सत्कार में बीतेगा। आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होने के योग हैं। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ भी होगी। इस राशि के इंटीरियर डिजायिनिंग के छात्रों को इंटरनशिप के लिये कोई अच्छा ऑफर मिलेगा। आज कोई बड़ी कामयाबी आपके हाथ लग सकती है। आज आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सभी काम सफल होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आप सेहतमंद बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। किसी से संपर्क करने के लिए दिन अच्छा है। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का बेहतरीन रहने वाला है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार सामान्य लाभ देगा। आज आपके पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज किसी काम को मन लगाकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलेगी। आज सहयोगियों से मदद में कमी आ सकती है। आज आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। जीवनसाथी के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। आप इसका भरपूर फायदा भी उठा पाएंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आज की गयी यात्रा सुखद रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। व्यापार के इनकम में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी। आपका कोई दोस्त आपसे मिलने घर पर आ सकता है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे, साथ ही अपनी जिम्मेदारियों को समझेंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आप चीजों को बखूबी संभाल लेंगे। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद करेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे। कोई भी नये कार्य की शुरुआत किसी अनुभवी व्यक्ति से लेकर करेंगे तो उसमे सफलता मिलनी तय है। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आपकी दी हुई सलाह आप पर भारी पड़ सकती है। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होगे।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। साथ – साथ घर पर ही मूवी देखने आदि का प्लान बनायेंगे। किसी बड़ी बिजनेस मिटिंग के लिये आयोजित पार्टी में जायेंगे, इससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

*1* रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ के 68वें स्थापना दिवस पर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में डीआरडीओ के हथियारों ने निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने ‘सुदर्शन चक्र’ वायु रक्षा पहल पर विश्वास जताया

*2* रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ के उपकरण बिना किसी रुकावट के काम करते दिखे। इससे न केवल सैन्य अभियानों की सफलता सुनिश्चित हुई, बल्कि जवानों का मनोबल भी बढ़ा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीकों से सुसज्जित भारतीय सशस्त्र बल आज पहले से कहीं अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर हैं।

*3* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 जनवरी को राजकोट शहर में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन (वीजीआरसी) का उद्घाटन करेंगे। राज्य के कृषि मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता जीतू वाघाणी ने बताया कि कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र पर केंद्रित यह दो दिवसीय सम्मेलन 11 और 12 जनवरी को राजकोट स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।

*4* जेपी नड्डा ने ई-बिल प्रणाली का किया उद्घाटन, 2 लाख करोड़ रुपये की उर्वरक सब्सिडी की प्रक्रिया होगी आसान

*5* भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र 2026 में कई बड़े और ऐतिहासिक मिशन को पूरा करने की तैयारी में है। इस साल गगनयान से लेकर निजी कंपनियों के रॉकेट लॉन्च तक भारत स्पेस में अपनी धमक और मजबूत करेगा। इस साल बिना क्रू वाला गगनयान मिशन आसमान में उड़ान भरेगा।

*6* देश के रक्षा आत्मनिर्भरता को डीआरडीओ ने दी नई रफ्तार, 1.30 लाख करोड़ के स्वदेशी हथियारों को मिली मंजूरी

*7* केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने गुरुवार को कहा कि केरल को ‘अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान’ (एम्स) जरूर मिलेगा। गुरुवायूर में मीडिया से बात करते हुए, गोपी ने एम्स के अतिरिक्त राज्य के लिए केंद्र सरकार की एक और बड़ी परियोजना आने का भी संकेत दिया।

*8* FASTag KYV: एक फरवरी 2026 से नई कारों के फास्टैग पर केवाईवी प्रक्रिया होगी खत्म, एनएचएआई ने दी बड़ी राहत

*9* अरावली को नष्ट किया तो पीढ़ियों को भुगतना होगा खामियाजा, मोहन भागवत की दो टूक

*10* एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल से सामान्य संक्रमण भी हो सकते हैं जानलेवा, WHO और ICMR की रिपोर्ट ने चेताया

*11* 2047 तक भारत की इकोनॉमी 5.25 गुना बढ़ जाएगी, रिपोर्ट में दावा- 21 साल में प्रति व्यक्ति आय ₹2.5 लाख से बढ़कर ₹13.5 लाख होगी

*12* नए साल पर सैनी सरकार का बड़ा तोहफा, 10वीं-12वीं के टॉपर्स की माताओं को भी मिलेंगे ₹2100 हर माह

*13* इंदौर में 14 मौतों की वजह बना पाइपलाइन में लीकेज, मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट- इससे पानी में मिले जानलेवा बैक्टीरिया; अब तक 1400 लोग इन्फेक्टेड

*14* दिसंबर में GST कलेक्शन 6.1% बढ़कर ₹1.74 लाख करोड़ पार, टैक्स कटौती के बाद भी रेवेन्यू में उछाल; इंपोर्ट से हुई कमाई 19% बढ़ी

*15* भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने ₹2000 के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया पर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। आरबीआई के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, प्रचलन से हटाए गए ₹2000 के कुल नोटों में से 98.41 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं। 19 मई, 2023 को शुरू हुई इस प्रक्रिया के बाद अब बाजार में इस मूल्यवर्ग के बहुत ही कम नोट शेष रह गए हैं।

*16* इस साल कुल 4 ग्रहण होंगे, भारत में नजर आएगा सिर्फ होली वाला चंद्र ग्रहण; एक साथ 6 ग्रह भी दिखेंगे,

*17* IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी को खरीदने पर शाहरुख का विरोध, रामभद्राचार्य बोले- एक्टर देशद्रोही, गद्दारों जैसा काम किया; देवकीनंदन ने कहा- प्यार का ये नतीजा दिया

*18* बांग्लादेश में फिर हिंदू शख्स को पेट्रोल डालकर जलाया, धारदार हथियारों से हमला, अस्पताल में भर्ती; 15 दिन में हिंदू को जलाने का दूसरा मामला

*19* पहाड़ों से मैदान तक कंपकंपाती ठंड, घने कोहरे से आमजन प्रभावित; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट

*===============================*

Auraiya News: दहगांव प्रधान ने परिजन के खाते में डाले विकास के लिए आए 12.49 लाख

0

औरैया। ग्राम पंचायतों की जांच में लगातार फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत दहगांव में ग्राम प्रधान ने विकास कार्यों के लिए आए 12.49 लाख रुपये परिजन के खातों में डाल दिए।शिकायत पर हुई जांच में पुष्टि होने के बाद डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम प्रधान प्रतिमा पाल के अधिकार सीज करने का नोटिस जारी किया है।

ग्राम पंचायत दहगांव के गांव कमालपुर निवासी राकेश पाल, सुभाष पाल समेत अन्य लोगों ने डीएम से ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत की थी। डीएम ने जांच के लिए जिला उद्यान अधिकारी और सहायक अभियंता आरईडी की संयुक्त समिति का गठन किया था।जांच अधिकारियों ने गांवों में जाकर विकास कार्यों की पड़ताल की। साथ ही ग्राम पंचायत के खाते से किए गए भुगतान भी जांचे। इसमें सामने आया कि ग्राम प्रधान प्रतिमा पाल और पंचायत सचिव रविंद्र प्रताप ने नियम विरुद्ध तरीके से विकास कार्यों के लिए आई धनराशि के भुगतान में अनियमितता बरती। करीब 12.49 लाख रुपये की धनराशि का भुगतान ग्राम प्रधान के परिवार के सदस्य शिव सिंह, सुमित पाल, प्रेमचंद आदि के खातों में किया गया।

इसके अलावा 1.84 लाख रुपये हैंडपंप मरम्मत व रीबोर के नाम पर भी भुगतान किया गया। उन्होंने यह कार्य कहां कराए जांच के दौरान इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान प्रतिमा पाल को अधिकार सीज करने का नोटिस जारी किया है। उनसे साक्ष्य समेत 15 दिन में जवाब मांगा गया है। साथ ही पंचायत सचिव को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

15 दिन में साक्ष्य समेत जवाब न देने पर ग्राम प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया जाएगा। पंचायत सचिव के विरुद्ध भी निलंबन के साथ ही विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
—-
मौजूदा वित्तीय वर्ष का मामला

गांव की सरकार को पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। ऐसे में गांवों में इन पांच सालों में हुए विकास कार्यों को लेकर कई शिकायतें अफसरों की टेबल पर पहुंच रही हैं। मामले की गंभीरता को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा जांचें कराई जा रही हैं। दहगांव का मामला मौजूदा वित्तीय वर्ष का ही है।
—-
परिवार के सदस्य या रिश्तेदार को नहीं हो सकता भुगतान
पंचायती राज एक्ट के अनुसार ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव द्वारा अपने परिवार के सदस्य या किसी रिश्तेदार को कोई भुगतान नहीं किया जा सकता है। अगर वह उनसे कोई कार्य भी कराते हैं तो भी यह भुगतान शासकीय धनराशि का दुरुपयोग ही माना जाएगा। इसमें जिलाधिकारी प्रधान के अधिकार सीज करने के साथ ही भुगतान की गई धनराशि की भी वसूली करा सकते हैं।

दहगांव में प्रधान के परिवारीजनों के खाते में रुपये भेजने की जांच रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। जिलाधिकारी की ओर से ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया है। ग्राम पंचायत सचिव को भी नोटिस दिया गया है। जवाब मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-श्रीकांत यादव, डीपीआरओ औरैया

बिधूना गलन बढ़ी, एक डिग्री गिरा रात का पारा

0

बिधूना। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ठंड और गलन बढ़ गई। मंगलवार को दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन बुधवार को बहुत कम समय के लिए हल्की धूप आई, जो राहत देने में नाकाफी साबित हुई।बुधवार को लोग कड़ाके की सर्दी से बेहाल नजर आए। सुबह से ही घना कोहरा और सर्द हवा चलती रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट के अनुसार बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान 22 डिग्री पर स्थिर है। वहीं न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसके चलते बुधवार को ठंड का प्रभाव अधिक रहा।मंगलवार को हवा की रफ्तार करीब नौ किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो बुधवार को घटकर लगभग चार किलोमीटर प्रति घंटा रह गई, इसके बाद भी सर्दी और तीखी महसूस हुई। उनके अनुसार आगे भी मौसम में उतार-चढ़ाव हाेता रहेगा।

रात से ही भीषण कोहरा छाया रहा और दिन में हल्की फुहार जैसी नमी लोगों ने महसूस की, इससे ठंड का असर और बढ़ गया। लोग बच्चों को पूरी तरह ढककर बाहर ले जाते नजर आए। वहीं घरों और बाजारों में अलाव, हीटर और अन्य साधनों का सहारा लेकर लोग सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए।

घंटों देर से आईं ट्रेनें, ठंड में परेशान रहे यात्री
दिबियापुर। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। इससे यात्री ठंड में परेशान हो रहे हैं। बुधवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस अप और डाउन निरस्त रही। ऊंचाहार एक्सप्रेस 6:15 घंटे, कानपुर सेंट्रल जाने वाली मेमू 2:45 घंटे, आगरा से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे, टूंडला कानपुर पैसेंजर 2 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 3:30 घंटे लेट आई।
इसके अलावा महानंदा एक्सप्रेस 1:30 घंटे, गोमती एक्सप्रेस 3:30 घंटे, गोविंदपुरी से अलीगढ़ जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 3 घंटा, गोमती एक्सप्रेस 3:45 घंटे देरी से आईं। स्टेशन अधीक्षक अजय राय ने बताया कि कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पर असर पड़ रहा है।

सात ब्लॉकों में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

0

औरैया। पशुपालकों को नये साल में बड़ी सौगात दी जा रही है। मवेशियों के बीमार होने पर अब पशुपालकों को महंगी दवाएं सस्ते रेट पर उपलब्ध होंगी।इसके लिए जिले के सातों ब्लॉकों में पशु औषधि केंद्र खुलने जा रहे हैं। इसके लिए फार्मासिस्टों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। जनवरी में इनकी संस्तुति कर दी जाएगी।
शासन स्तर से जारी हुए आदेश के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। पशु औषधि केंद्र को लेकर न्यूनतम 120 वर्ग फीट की दुकान का दायरा निर्धारित किया गया है। वहीं आवेदन को लेकर पांच हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा है। विभागीय वेबसाइट पर फार्मासिस्टों ने आवेदन मांगे है। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की ओर से स्थान चयन की प्रकि्रया शुरू कर दी गई है।

Auraiya News: जिला पंचायत की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस

0

औरैया। 38 साल से सूबे की सत्ता से बेदखल कांग्रेस पार्टी अब पंचायत चुनाव में पूरी ताकत लगाने की तैयारी में है।इसके लिए जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही है। इनकी बदौलत पार्टी जिले में सभी जिला पंचायत सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
यह बात बुधवार को पीबीआरपी अकादमी में आयोजित वार्ता में जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे व प्रभारी श्रीधर पांडे मखलू ने कही। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय बाद अब राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का अभियान शुरू किया गया है। गत दिनों बनाए गए विधानसभा प्रभारियों के आेर से अब तक 500 बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जा चुके हैं। पार्टी का लक्ष्य सभी 33 सौ बूथों पर संगठन मजबूत करना है।