Saturday, June 6, 2026

UP Weather Today, 6 June: गाजियाबाद समेत 70 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 60 की स्‍पीड से चलेंगी हवाएं

यह भी पढ़े

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के कई हिस्‍सों में जहां तेज गर्मी का सितम है, वहीं कुछ जगहों पर आंधी और पानी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 6 जून को लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद समेत 70 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में यूपी में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इससे आंधी और बारिश होती रहेगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि नए वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के असर से यूपी में आंधी तूफान ओर बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। एक दो दिनों के भीतर विक्षोभ का असर खत्‍म हो जाएगा। फिर मानसूनी बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। मानसून 24 जून तक गोरखपुर के रास्‍ते यूपी में प्रवेश करेगा।

इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

पूर्वांचल और पश्चिम के जिलें इनमें शामिल हैं। इनमें चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, बलिया, कानपुर, आजमगढ़, मऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्‍तानपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मथुरा, हाथरस, एटा, मैनपुरी, औरैया, अमेठी आदि जिले शामल हैं।

तापमान में नहीं आएगी गिरावट

5 जून को 42.2 डिग्री तापमान के साथ बांदा यूपी का सबसे गर्म जिला रहा। वाराणसी में 42 डिग्री, झांसी में 41.9 डिग्री और बहराइच में 40.8 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि तापमान का यह क्रम आगे भी बना रहेगा। तापमान में बड़ी गिरावट की कोई संभावना नहीं है।

शनिवार तक बना रहेगा मौसम का क्रम

मौसम विभाग के अनुसार, प‍ाकिस्‍तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के साथ हरियााणा और मध्‍य यूपी के ऊपर चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है। इस स्थिति के बीच एक लंबी ट्रफ लाइन भी बन गई है। अमौसी मौसम मुख्‍यालय की तरफ से कहा गया है कि इसका असर शनिवार तक जारी रह सकता है। इस बीच, लखनऊ में शुक्रवार को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे