Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 81

बिधूना हेल्पलाइन नंबरों की एंटी रोमियो टीम ने दी जानकारी

0

बिधूना। जिले में मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाकर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। विभिन्न जगहों पर पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल के बारे में भी बताया। इसके अलावा सदर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम ने भी बाजार और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पहुंचकर लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। (संवाद)

Auraiya News: मां की छांव में मिल जाएगी आन, बान और शान

0

औरैया। नव वर्ष की पूर्व संध्या व वीर विजय हनुमान मंदिर में बुधवार देर शाम भागवत कथा के समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें ओज, हास्य, व्यंग व श्रृंगार के कवियों ने अपनी कविताओं से समा बांध दिया।मंच पर कवि अजय अंजाम ने भक्ति से जुड़ी मां की महिमा का बखान करते हुए पढ़ा- मां की छांव में रहेंगे तो मिलेगी आन, बान और शान। इस पर तालियों की गूंज शुरू हो गई। इंडियन ऑयल पुलिस चौकी के पास स्थित भागवत पंडाल के मंच पर हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ दिबियापुर नगर पंचायत चेयरमैन राघव मिश्रा, रानू अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके बाद कवियत्री रश्मि मनोज अग्निहोत्री की सरस्वती वंदना से कविताओं की शुरुआत हुई।

राष्ट्रीय कवि अजय अंजाम की दहाड़ती शैली में पड़ी गईं कविताओं ने पंडाल में जोश भर दिया। कवि रोहित चौधरी ने जब पढ़ा कि नशा जो तेरे सिर पर है, वो सारा झाड़ दिया होता, तेरी छाती पर चढ़कर खूंटा अगर गाढ़ दिया होता सुनकर श्रोता जोश से भर गए। इसके अलावा निर्मल पांडेय, दिनेश संघर्षी, उमेश द्विवेदी, योगेश दीक्षित, कृष्ण कुमार कृष्णा व आलोक अग्निहोत्री ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राजमणि तिवारी, सत्यनारायण मिश्रा आदि ने कवियों व अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मोहित सिंह सिकरवार, बीएसए संजीव कुमार, अनिल दीक्षित, रजनीश सिकरवार, हरियोगेश मिश्रा, रमाशंकर पांडेय, कृपानाथ तिवारी,सन्नू तिवारी व नितिन तिवारी आदि मौजूद रहे।

Auraiya News: पूर्व विधायक सेंगर के समर्थन में उतरी क्षत्रिय महासभा

0

औरैया। दुष्कर्म के आरोपी उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने समर्थन करने का एलान किया है। इसे लेकर महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर पूर्व विधायक को न्याय दिलाने को लेकर रणनीति बनाई।शहर के जालौन चौराहे के निकट स्थित महाराणा प्रताप भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन के संरक्षक कुंवर रविंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि उन्नाव के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का जो आरोप लगाया है, वो गलत है। प्रारंभिक रिपोर्ट में पूर्व विधायक का नाम न होना, घटना के दो माह बाद उन्हें आरोपी बनाया जाना संदेह पैदा करता है। दबाव बनाकर उन्हें उस जुर्म में फंसाया जा रहा है, जो उन्होंने किया ही नहीं है।

ऐसी संकट की घड़ी में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा उनके साथ खड़ी है। बैठक में पिछले दिनों केनरा बैंक के मैनेजर पद से सेवानिवृत्त हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राम कृपाल सेंगर का पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। बैठक में राजेश सिंह कुशवाह, विजय सिंह तोमर, दिनकर प्रताप सिंह समेत काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

Auraiya News: मरम्मत के कारण रेलवे फाटक बंद, लगा जाम

0

बिधूना। अछल्दा कस्बे से होकर गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते फाटक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। इससे बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक पर जाम से नेताजी एक्सप्रेस को आउटर पर दो मिनट रोकना पड़ गया।दोपहर 1:20 बजे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद किया। लगभग 22 मिनट की मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद दोपहर 1:42 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही जल्दबाजी में वाहन निकालने की होड़ लग गई। इससे ट्रैक पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।

इसी बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही नेताजी एक्सप्रेस को फाटक समय पर बंद न होने के कारण आउटर होम सिग्नल पर लगभग दो मिनट तक रोकना पड़ा। इसके बाद आरपीएफ की मदद से 1:50 बजे फाटक दोबारा बंद कराया गया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Auraiya News: मरम्मत के कारण रेलवे फाटक बंद, लगा जाम

0

बिधूना। अछल्दा कस्बे से होकर गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग बृहस्पतिवार को मरम्मत कार्य के चलते फाटक अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया। इससे बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैक पर जाम से नेताजी एक्सप्रेस को आउटर पर दो मिनट रोकना पड़ गया।दोपहर 1:20 बजे रेलकर्मियों ने इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद किया। लगभग 22 मिनट की मशक्कत के बाद मरम्मत कार्य पूरा किया गया। इसके बाद दोपहर 1:42 बजे फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही जल्दबाजी में वाहन निकालने की होड़ लग गई। इससे ट्रैक पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद आरपीएफ कांस्टेबल अजय चौहान ने कड़ी मशक्कत कर यातायात सुचारु कराया।

इसी बीच इटावा से कानपुर की ओर जा रही नेताजी एक्सप्रेस को फाटक समय पर बंद न होने के कारण आउटर होम सिग्नल पर लगभग दो मिनट तक रोकना पड़ा। इसके बाद आरपीएफ की मदद से 1:50 बजे फाटक दोबारा बंद कराया गया और ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Auraiya News: 15 जनवरी तक बंद रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

0

औरैया। परिषदीय स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों को भी अब 15 जनवरी तक ठंड को देखते हुए बंद कर दिया गया है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को अन्य विभागीय गतिविधियों को लगातार जारी रखना होगा। घर-घर भ्रमण के साथ पुष्टाहार वितरण करना होगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाल विकास परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों पर ठंड प्रतिकूल असर डाल सकती है। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्र पर आने वाले बच्चे 03 से 06 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के लिए 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवकाश की अवधि में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका लाभार्थियों को अनुपूरक पुष्टाहार का वितरण, गृह भ्रमण, टीकाकरण, वीएचएसएनडी, पोषण ट्रैकर पर गतिविधियों की फीडिंग, एफआरएस व लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण जारी रखेंगी।

लखनऊ बढ़ी ठंड में Lko तीन डिग्री पारे के साथ बाराबंकी रहा सबसे ठंडा,

0

लखनऊ-बढ़ी ठंड में Lko तीन डिग्री पारे के साथ बाराबंकी रहा सबसे ठंडा, उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में नए साल पर दिन चढ़ने के साथ धूप खिली और गलन व ठंड से फाैरी ताैर पर राहत मिली। बीते कई दिनों से ठंड और घने कोहरे के लंबे सिलसिले के बाद खिली धूप से कई जिलों में दिन के तापमान में बढ़त दर्ज की गई। विक्षोभ के असर से आगरा और अलीगढ़ में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। माैसम विभाग का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के उत्तरी तराई व दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर बाकी जगहों पर शुक्रवार से अगले दो दिनों तक कोहरे का प्रभाग कम होगा।

मौसम विभाग ने अनुसार आज शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा जिले में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। फिरोजाबाद, इटावा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और उसके आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।

 

*यहां है घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट-*

 

कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, देवरिया

 

*इन जिलों में है घने कोहरे के आसार-*

 

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदाैली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरेया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में।

थैंक्यू योगी अंकल! नए साल के पहले दिन 24 घंटे में माफियाओं के कब्जे से मुक्त हुआ मेजर की बेटी का घर, छलक पड़े खुशी के आंसू

0

Lucknow News: लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में नए साल का पहला दिन 31 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक स्वर्गीय मेजर बिपिन चंद्र भट्ट की बेटी अंजना के लिए बेहद खास बन गया। अंजना को उनका घर वापस मिल गया, जिस पर कुछ लोगों ने फर्जी कागजात बनाकर कब्जा कर लिया था।

अंजना का दुखभरा जीवन
अंजना के पिता मेजर बिपिन चंद्र भट्ट भारतीय सेना में सेवा दे चुके थे। उनका निधन 1994 में हो गया। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा थे, लेकिन समय के साथ उनके भाई और एक बहन का भी निधन हो गया। इस गहरे दुख से अंजना गंभीर मानसिक बीमारी (सीजोफ्रेनिया) से ग्रस्त हो गईं। वह 2016 से रिहैबिलिटेशन सेंटर में इलाज करा रही हैं।

जाली दस्तावेज से किया गया कब्जा
चंदौली जिले के बलवंत यादव उर्फ बबलू और मनोज यादव ने अंजना की कमजोरी का फायदा उठाकर फर्जी वसीयत और जाली दस्तावेजों के जरिए अंजना के घर पर कब्जा कर लिया। जब अंजना को इस बात का पता चला, तो उन्होंने पहले स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन कार्रवाई में देरी हुई।

मुख्यमंत्री से मिलने के बाद मिली राहत
अंततः 31 दिसंबर 2025 को अंजना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अपनी पूरी व्यथा बताई। मुख्यमंत्री ने तुरंत पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने तेजी से काम किया। अगले दिन यानी 1 जनवरी 2026 तक बलवंत यादव और मनोज यादव को गिरफ्तार किया गया, अवैध कब्जा हटाया गया और अंजना को उनका घर वापस सौंप दिया गया।

घर लौटते ही भावुक हुईं अंजना
– पुलिस की मौजूदगी में जब अंजना अपने घर में दाखिल हुईं, तो भावुक हो गईं।
– उन्होंने हर कमरे को देखा, दीवारों को छुआ और पुरानी यादों में खो गईं।
– बाहर आकर नारियल फोड़ा, दीपक जलाया और फूल चढ़ाए।
– पड़ोस की महिलाओं से गले मिलकर रो पड़ीं।
– खुशी में बार-बार कहा: ‘थैंक्यू योगी अंकल! गॉड ब्लेस यू!’

पुलिस में कार्रवाई
इस पूरे मामले में एक चौकी इंचार्ज को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘भूमाफिया पर जीरो टॉलरेंस’ नीति के चलते अंजना को तेजी से न्याय मिला।

UP Diwas 2026: सीएम योगी ने कहा- राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन

0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस का मुख्य आयोजन इस वर्ष लखनऊ स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर किया जायेगा। उन्होंने गुरुवार शाम उत्तर प्रदेश दिवस (24 से 26 जनवरी) की तैयारियों के संबंध में बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन नोएडा शिल्पग्राम गौतमबुद्ध नगर समेत सभी जिलों, देश के अन्य राज्यों व उन देशों में भी भव्य रूप से हो, जहां बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के निवासी रहते हैं। साथ ही इन आयोजनों में सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वंदे मातरम्, आनंद मठ से जुड़ी नाट्य प्रस्तुतियों समेत अन्य कार्यक्रम किए जाएं।

गणतंत्र दिवस को भव्यता से मनाएः योगी 
मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को युवा दिवस, 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस, 25 जनवरी राष्ट्रीय पर्यटन दिवस/मतदाता जागरूकता दिवस व 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को भव्यता से मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस पर ब्लॉक, नगर व जनपद स्तर पर गायन, वादन, नृत्य, नाट्य प्रतियोगिताएं कराई जाएं। यहां प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को मंडल स्तर पर मौका दिया जाए, फिर यहां तीन स्थान प्राप्त करने वाले उत्कृष्ट कलाकारों को लखनऊ में होने वाले मुख्य समारोह में प्रस्तुति का अवसर दें और उन्हें पुरस्कृत करें।

योगी ने दिया इन्हें आमंत्रित करने का निर्देश 
सीएम योगी ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, माटी कला बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, चिकित्सकों, प्रगतिशील किसानों व वैज्ञानिकों का सम्मान किया जाए। योगी ने निर्देश दिया कि जनपदों में होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों, कवियों आदि को अवसर दें। इन प्रतिभाओं को मंच देने से वे प्रोत्साहित होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जनपद में मंत्रियों, निगम/बोर्ड के चेयरमैन, जनप्रतिनिधियों आदि को आमंत्रित किया जाए।

सीएम ने दिए ये निर्देश 
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी विभागों के समन्वय के साथ ही भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत नाटक अकादमी, ललित कला अकादमी जैसे संस्थानों को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि इससे यह आयोजन काफी भव्य और रोचक होगा। मुख्यमंत्री ने कलाकारों द्वारा पुराने वाद्ययंत्रों के प्रयोग पर भी जोर दिया।  उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस की ओर से हर जनपद में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मॉकड्रिल का आयोजन किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के प्रवासी नागरिक रहते हैं। इन राज्यों में भी उत्तर प्रदेश दिवस पर भव्य आयोजन कराया जाए। इसमें वहां के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश से जुड़े लोगों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाए।

ODOP उत्तर प्रदेश की पहचान है’
योगी ने कहा कि अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के जिन लोगों ने उद्यमिता, व्यापार, इनोवेशन, शिक्षा, कला, विज्ञान, प्रशासन आदि क्षेत्रों में अच्छा कार्य किया है। ऐसे तीन से पांच लोगों को सम्मानित भी किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी उत्तर प्रदेश की पहचान है। उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन पर प्रदेश के सभी जीआई टैग उत्पादों तथा एक जिला-एक उत्पाद की शोकेसिंग भी की जाए। साथ ही विभागों की उपलब्धियों व योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की जाए। इस बार एक जिला-एक कुजीन पर भी फोकस किया जाए। मुख्यमंत्री ने तीन जनवरी से प्रयागराज में शुरू होने जा रहे माघ मेले की तैयारियों की जानकारी ली। विगत दिनों प्रयागराज से आए अधिकारियों से उन्होंने वस्तुस्थिति की जानकारी ली।

Viral News: बेटी की शादी में पिता को पड़ते हैं 20 कोड़े! चीन के इस समुदाय की अजीब रस्म ने पूरी दुनिया को चौंकाया

0

Viral News: दुनिया भर में शादी के अलग-अलग और अनोखे रीति-रिवाज देखने को मिलते हैं। चीन में भी कई ऐसे जातीय समुदाय रहते हैं, जिनकी परंपराएं बाकी दुनिया से बिल्कुल अलग हैं। ऐसा ही एक समुदाय है बाओआन जातीय समूह, जहां शादी के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली रस्म निभाई जाती है। इस रस्म में दूल्हे के पिता द्वारा दुल्हन के पिता को प्रतीकात्मक रूप से कोड़े मारे जाते हैं।

क्या है ‘ससुर को कोड़े मारने’ की रस्म?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाओआन समुदाय में शादी के समय एक रस्म होती है, जिसे स्थानीय लोग ‘ससुर को कोड़े मारना’ कहते हैं। इसमें दुल्हन के पिता को शादी के दौरान घुटनों के बल बैठकर यह स्वीकार करना होता है कि वे अपनी बेटी को ठीक से अनुशासित नहीं कर पाए। इसके बाद दूल्हे का पिता 20 बार कोड़ा मारने का नाटक करता है। यह पूरी प्रक्रिया प्रतीकात्मक होती है और इसे अपमान नहीं, बल्कि विनम्रता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

तीन दिन चलती है शादी की रस्म
बाओआन समुदाय की शादी तीन दिनों तक चलती है। इस दौरान कई पारंपरिक रिवाज निभाए जाते हैं. शादी के समय दुल्हन के पिता को दूल्हे के घर के आंगन में बैठाया जाता है, जहां वे औपचारिक रूप से माफी मांगते हैं। इस रस्म में कालिख पोतने की परंपरा भी शामिल होती है।

दूल्हे के पिता के चेहरे पर लगाई जाती है कालिख
शादी के दिन दुल्हन की बहनें और रिश्तेदार युवतियां दूल्हे के साथ उसके घर जाती हैं। वहां वे मजाक में खाना पकाने वाले बर्तन से कालिख निकालकर दूल्हे के पिता के चेहरे पर लगा देती हैं। इसे शुभ संकेत और बधाई का प्रतीक माना जाता है।