Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 221

Auraiya News: आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

0

औरैया। पॉक्सो एक्ट में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। साथ ही गांव के लोगों को उस पर दर्ज मामले की जानकारी दी।

 

सदर कोतवाली के गांव जरुहौलिया निवासी शिवेंद्र कुमार उर्फ मिथुन के खिलाफ करीब दो माह पहले पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने कई बार गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी। पर उसका पता नहीं चल सका। मामले की जांच सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह कर रहे हैं। चार अक्तूबर को आरोपी के घर पुलिस फोर्स पहुंची। इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता ने घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

इसके बाद डुगडुगी पिटवाकर गांव के लोगों को आरोपी पर दर्ज रिपोर्ट की जानकारी दी। ग्रामीणों से कहा गया अगर आरोपी कहीं भी दिखाई दे तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के घर नोटिस चस्पा की गई है।

Auraiya News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज सबसे ज्यादा

0

औरैया। दिन में तेज धूप व रात में ठंडक लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल रही है। लोग वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। रविवार को पीएचसी स्तर पर आयोजित हुए आरोग्य मेले में ऐसे ही मरीजों की भीड़ जुटी, जिन्हें डॉक्टरों ने पहले दिनचर्या व खानपान को दुरुस्त रखने की सलाह दी। इसके बाद जांच करते हुए जरूरी दवाएं बांटी।

 

चार दिन पहले ही बारिश के बाद से मौसम ने एकाएक करवट ली हैं। दिन में तो तेज धूप खिल रही है लेकिन रात में ठंडक बढ़ी है। दिन का अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच पहुंच रहा है जबकि रात में पारा 20-22 डिग्री के बीच पहुंच रहा है। यह तापांतर लोगों के स्वास्थ पर बुरा प्रभाव डाल रहा है। वायरल बुखार, खांसी व जुकाम से लोग ग्रसित हो रहे हैं। मौसम के अनुकूल दिनचर्या व खानपान ही इससे निजात बताई जा रही है। ठंडा पानी पीने से बचने की भी सलाह दी जा रही है। डॉ. विजय आनंद ने बताया कि वायरल बुखार इन दिनों तेजी से पैर पसार रहा है। लोगों को अपने स्वास्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। रात में खुले आसामान के नीचे रहने से ओस का भी असर पड़ने लगा है।

केस-01)
50 से ज्यादा मरीज आए
फोटो-05एयूआरपी 15- मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर। संवाद
ककोर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ी। एलटी मरीजों की जांच तो फार्मासिस्ट दवाएं वितरित करते नजर आए। वहीं, डॉ. अरुण गुप्ता मरीजों को परामर्श दे रहे थे। उन्होंने बताया कि डेढ़ बजे तक 50 से ज्यादा मरीज देख चुके हैं। ज्यादातर में वायरल फीवर, खांसी व जुकाम देखने को मिला है। जांच के बाद दवाएं दी गई हैं।

——————-
केस-02)
44 से ज्यादा मरीजों को मिला उपचार
फोटो-05एयूआरपी 16- मरीजों को उपचार करते डॉक्टर। संवाद
अजीतमल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगदासपुर में रविवार को आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे मरीजों को डॉ. सर्वेंद्र सिंह ने उपचार किया। वहीं, फार्मासिस्ट विवेक मिश्रा ने दवा बांटी। दोपहर एक बजे तक 44 मरीज पीएचसी पहुंचे, जिसमें सबसे ज्यादा वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज रहे।

फोटो-05एयूआरपी 15- मरीजों को परामर्श देते डॉक्टर। संवाद

Auraiya News: लोडर की टक्कर से निजी एंबुलेंस चालक की मौत

0

औरैया। मरीज छोड़कर वापस जा रही निजी एम्बुलेंस में सामने से लोडर चालक ने टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने लोडर चालक को पकड़ लिया है।

 

जनपद उन्नाव के शुक्ला गंज निवासी प्रदीप तिवारी (45) निजी एंबुलेंस का चालक था। रविवार को दिबियापुर थाना क्षेत्र निवासी मरीज विनीता पत्नी सुनील को कानपुर से उसके घर छोड़ने गया था। वहां से वापस आने के दौरान सदर कोतवाली के गांव बिरिया स्थित मंदिर के सामने लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी स्वदेश सिंह ने टक्कर मारने वाले लोडर चालक को पकड़ लिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बताया की चालक को हिरासत में लिया गया है। मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: 79 पदों में 140 टेक्नीशियन चयन में औरैया का भी एक कर्मी शामिल

0

औरैया। साल 2008 में स्वास्थ्य विभाग में हुई एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में हुए भ्रष्टाचार के मामले में औरैया जिला भी जद में आ गया है। इस भर्ती में एक कर्मी ने जिले में तैनाती पाई थी। इस मामले में चिकित्सा महानिदेशक ने सीएमओ को पत्र जारी कर नियुक्ति पत्र से अन्य कागजात तलब किए हैं। इससे विभाग में खलबली मच गई है।

Auraiya News: मशीन खराब, 10 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

0

बिधूना। अछल्दा के नेविलगंज तेजपुर अड्डा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर रविवार सुबह अछल्दा फीडर की मशीन में तकनीकी खराबी आ गई। इससे सुबह छह बजे आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पाकर विभाग के कर्मचारी खामी को दुरुस्त करने में जुटे। कड़ी मशक्कत कर करीब दस घंटे बाद बाधित आपूर्ति बहाल हो सकी। ऐसे में लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।

 

फीडर की मशीन में खराबी आने से उपकेंद्र से जुड़े मोहम्मदाबाद, गनौली, गुवारी, रुरुगंज, अछल्दा नगर व रेलवे फीडर की आपूर्ति बंद हो गई। इससे सैकड़ों गांवों में बिजली गुल रही। विद्युत कर्मचारी खराबी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की। मशक्कत के बाद दोपहर करीब तीन बजे मशीन की तकनीकी खराबी को ठीक किया जा सका। लंबे समय तक बिजली बंद रहने से लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी थी। खराबी ठीक कर दोपहर बाद 3 बजे नियमित आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

Auraiya News: हिंदी राष्ट्र की अखंडजोत, यह हमेशा जलती रहेगी

0

औरैया। औरैया हिंदी प्रोत्साहन निधि के रजत जयंती पर रविवार को आयोजित सारस्वत सम्मान समारोह में कई साहित्यकारों व हिंदी के मनीषी सम्मानित हुए। इस मौके पर नव रचित पुस्तकों का भी विमोचन हुआ। वक्ताओं ने हिंदी को राष्ट्र की अखंड जोत बताया।

 

चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज में समारोह की शुरूआत दीप प्रज्जवलन व डॉ. गोविंद द्विवेदी की सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसमें जगदगुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति डॉ. शिशिर कुमार पांडेय ने कहा कि हिंदी राष्ट्र की अखंडजोत है। यह हमेशा जलती रहेगी। प्रयागराज हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना ने कहा कि हिंदी में उन्होंने अनेक फैसले दिए हैं। इस पर उन्हें गौरव होता है कि वह हिंदी की सेवा में कुछ कार्य करने में सफल हुए। समारोह को हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता व इटावा के वरिष्ठ कवि व साहित्कार अशोक यादव ने भी संबोधित किया। डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया और हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संस्था के कार्य अध्यक्ष अनुराग असफल व अध्यक्ष डॉ. प्रभा चतुर्वेदी ने अतिथियों को सम्मानित किया। समारोह में हर्षचरित (काव्य) लेखक दौलत सिंह कुशवाहा, चिंता (काव्य ) व मधुधारा (काव्य) लेखक डॉ. रघुनाथ सिंह चौहान की पुस्तकों का विमोचन भी हुआ। इस मौके पर अंजनी कुमार चतुर्वेदी, प्रद्युम्न चतुर्वेदी, पुष्पक शुक्ला, डॉ. राजेश, गीता चतुर्वेदी, कवि गोपाल पांडेय, कवि अभिषेक तिवारी आदि हिंदी प्रेमी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन डॉ. कुश चतुर्वेदी ने किया।

इन्हें मिला सम्मान मनीषियों को किया गया सम्मानित
विनोद कुमार विश्वकर्मा को औरैया हिंदी प्रोत्साहित निधि न्यास सम्मान से नवाजा गया। इसी प्रकार प्रो. रमाकांत शर्मा को रामसिंह चतुर्वेदी साहित्य शिखर पुरुष सम्मान, डॉ. चंद्रकांत दत्त शुक्ला को पंडित धर्म नारायण त्रिपाठी संस्कृत गौरव सम्मान, डॉ. अमित कुमार शर्मा को न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त हिंदी सेवा सम्मान, डॉ. कृष्ण चंद्र पांडे को शिवदत्त चतुर्वेदी साहित्य भूषण सम्मान,डॉ. मलखान सिंह को डॉ. उषा करण सिंह साहित्य सौरभ सम्मान, डॉ. अचला पांडे को कृष्ण कुमार तिवारी हिंदी सेवा सम्मान, डॉ. अजीत प्रियदर्शी को गंगा देवी विश्वकर्मा हिंदी सेवा सम्मान, विनोद श्रीवास्तव को लाला चंदीदीन नानक चंद्र पटेल हिंदी सेवा सम्मान, डॉ.अनिल मान मिश्रा को पंडित सीताराम त्रिपाठी साहित्य श्री सम्मान, विनोद सांवरिया को राम कुमार भारतीय साहित्य भूषण सम्मान मिला।इनकेअलावा डॉ. सुदामा लाल पाल को पंडित बच्चन लाल दीक्षित साहित्य साधना सम्मान, अनिरुद्ध त्रिपाठी को संत विनोद दीक्षित कवि कोविंद सम्मान, रवि शंकर शुक्ला को आनंद प्रिय अवस्थी हिंदी सेवा सम्मान, डॉ. मंजू यादव को आचार्य रूप नारायण शुक्ला रूपेश हिंदी सेवा सम्मान प्रदान किया गया।

Auraiya News: एनएचएआई का अड़ंगा, अनुमति न मिलने से लटकी जलापूर्ति

0

बिधूना। नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए जल निगम के प्रयासों पर एनएचएआई की अड़ंगेबाजी पानी फेर रही है। पाइपलाइन बिछाने को जल निगम एनएचएआई से सड़क काटने की अनुमति मांग रहा है लेकिन वो उससे अनुमति मिल नहीं रही है। इससे जून में प्रस्तावित जलापूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी है जबकि तीन पानी की टंकी बनकर तैयार हैं और आधे से ज्यादा नगर में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। जलापूर्ति में देरी से नगर के बाशिंदें खासे नाराज हैं। उन्होंने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर जलापूर्ति जल्द शुरू कराने की मांग की है।

 

नगर पंचायत में घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शासन से 36 करोड़ 8 लाख रुपये के बजट से तीन पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया था। इनमें सुखचैनपुर में 700 किली, चदरपुर में 750 किली व सूरजपुर में 1350 किलो लीटर क्षमता की टंकी बनी है। जल निगम ने दावा किया था कि इस वर्ष जून तक सभी 15 वार्डों में शुद्ध पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। विडंबना है कि अक्तूबर की शुरूआत हो चुकी है और पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी हैं। नगरवासियों के मुताबिक जल निगम की ओर से तीनों टंकियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सभी टंकियों की जांच भी की जा चुकी है।

कई वार्डों में पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन भरथना रोड, आर्य नगर, किशोरगंज, नवीन बस्ती पूर्वी व चदरपुर मोहल्ला समेत कई वार्ड अभी भी पाइपलाइन से वंचित हैं। इन मोहल्लों में सड़क पार कर पाइपलाइन बिछाई जानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गर्मियों में पानी की भारी किल्लत रही थी। जून में वादा किया गया था कि टंकियों से सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। अब अक्टूबर में भी पानी न मिलने से लोगों में नाराजगी है।

जल निगम के जेई अजय सिंह ने बताया कि भरथना रोड और बेला रोड पर पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क काटने की एनएच 91ए से अनुमति मांगी गई है लेकिन अब तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से स्वीकृति नहीं मिल सकी है। बताया कि अनुमति के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। औपचारिक अनुमति न मिलने के कारण कार्य रुका हुआ है। जैसे ही अनुमति मिलेगी, सड़क के किनारे से लाइन बिछाकर सभी वार्डों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

Auraiya News: 10 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्री परीक्षा

0

औरैया। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य व प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा बारह अक्तूबर को होगी। इस परीक्षा के लिए औरैया में 10 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4220 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे से तो लैस होंगे। साथ ही वहां पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती भी होगी। खास बात तो यह है कि परीक्षा अवधि में केंद्र के 200 मीटर दायरे में साइबर कैफे की दुकानें भी बंद रहेंगी।डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि यह परीक्षा सुबह 9ः30 बजे से 12ः30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 10 केंद्र पर्यवेक्षक व 10 सह केंद्र व्यवस्थापक की नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को केंद्रों पर सारी व्यवस्था चकाचक रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि आयोग की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुरूप कोषागार से निर्धारित समय पर पहुंचकर सामग्री प्राप्त कर केंद्रों पर पहुंचाएं।

केंद्र प्रभारी अपने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का संचालन कराएं। साथ ही केंद्रों पर पार्किंग, पेयजल, क्लार्क रूम, साफ सफाई, बिजली व्यवस्था व शौचालयों के इंतजाम पुख्ता करें।

Auraiya News: त्योहार पर खलेगी बसों की कमी, मुश्किल भरा होगा सफर

0

औरैया। दीपावली त्योहार पर इस बार लोगों को बसों की कमी खलेगी। औरैया डिपो के बेड़े में शामिल 13 बसों की मियाद पूरी हो गई है। इससे वो चलन से बाहर हो गईं। इनकी जगह पर अभी तक डिपो को नई बसें नहीं मिली हैं। ऐसे में बसों की कमी त्योहारी सीजन में न सिर्फ अखरेगी बल्कि यात्रियों को सफर भी मुश्किल भरा होगा।

औरैया डिपो के बेड़े में 78 रोडवेज बसें शामिल थीं। इन बसों को यहां के विभिन्न रूटों पर चलाकर यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा था लेकिन डिपो के बेडे में शामिल 78 में 13 बसों की मियाद खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में इन बसों को रूट से हटा दिया गया। अब महज 65 बसें ही रह गई हैं। इससे डिपो में बसों की एकाएक कमी आ गई है लेकिन चलन से बाहर हुई बसों की जगह पर अभी तक नई बसें मिली नहीं हैं। ऐसे में सीमित बसों के जरिए इस बार करवाचौथ व दीपावली पर यात्री सफर करेंगे।

खासतौर पर महानगरों में नौकरी करने वाले लोग त्योहार पर घर लौटते हैं। डिपो की बसें उन्हें घर तक लाती हैं। त्योहार के मद्देनजर बसों का विशेष संचालन भी किया जाता है लेकिन इस बार बसों की संख्या पिछले साल के मुकाबले कम रहेगी। सीमित बसों से त्योहारी सीजन में उमड़ने वाली भीड़ को गंतव्य तक पहुंचाना आसान नहीं होगा। ऐसे में रूटों पर बसों की कमी भी खलेगी। यात्रियों को घंटों इंतजार का भी सामना करना पड़ सकता है।

लंबी दूरी के सफर में यह कमी और ज्यादा परेशानी खड़ी करेगी हालांकि डिपो प्रशासन की ओर से निगम को बसों की डिमांड भेजी गई है। यदि त्योहार तक नई बसें मिल जाती हैं, तो यात्रियों को काफी हद तक राहत मिलेगी।

———————–
दिल्ली, आगरा, लखनऊ रूट अहम
त्योहार पर दिल्ली, आगरा व लखनऊ रूट पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ होती है। दिल्ली आगरा रूट पर तो हर साल 20 बसों को दौड़ाना पड़ता है। वहीं, लखनऊ व कानपुर रूट पर भी यात्रियों की भीड़ रहती हैं। यहां पर अन्य डिपो की बसें इस भीड़ का बेड़ा पार लगाती हैं।
————————
कार्यशाला में जुटाया गया बसों की मरम्मत का सामान
औरैया। दीपावली त्योहार पर बसों का संचालन बेहतर ढंग से हो। सफर में खराबी की वजह से किसी बस के पहिए न थम जाए। इसे लेकर डिपो की कार्यशाला में मरम्मत का सामान पर्याप्त मात्रा में जुटा लिया गया है। यहां पर बीएस-6 बसों के लिए जरूरी एड ब्लू यूरिया के ड्रम मंगवाए गए हैं। चूंकि 25 से ज्यादा बसें बीएस-6 हैं। साथ ही साथ बैटरी, क्लच प्लेट व इंजन के पार्ट मंगवाए गए हैं। टायर भी बड़े पैमाने पर मगाए गए हैं।
——–
भेजी गई है डिमांड
नई बसों को लेकर डिमांड भेजी गई है। फिर भी 65 बसों का विशेष संचालन कराते हुए काफी हद तक त्योहार पर परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। यदि नई बसें मिल गईं तो और अच्छा रहेगा।
अपर्णा मीनाक्षी, एआरएम डिपो

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना  होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

फोटो-05एयूआरपी 10- डिपो की कार्यशाला के बाहर रवाना  होने के लिए खड़ी बसें। संवाद

UP में एक साथ 72 पुलिसवालों का ट्रांसफर! पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल…. यहां देखें पूरी लिस्ट

0

बदायूं : पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शनिवार देर रात एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने ट्रांसफर का आदेश जारी करते हुए दो इंस्पेक्टर और आठ दारोगा समेत 72 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। इसमें निरीक्षक, उपनिरीक्षक, महिला उपनिरीक्षक और आरक्षी के तबादले किए गए हैं।

 

संजीव कुमार को बिनावर थाने भेजा गया

उन्होंने वजीरगंज में तैनात अपराध निरीक्षक बाबूराम गौतम को जरीफनगर का अपराधी नियुक्त किया है और जरीफनगर भेजे गए इंस्पेक्टर संजीव कुमार को वजीरगंज का अपराध निरीक्षक बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात दारोगा हरिओम सिरोही को उसहैत, कुंवरपाल सिंह को दातागंज, अजय वीर सिंह को कादरचौक, समरेर चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह को म्याऊं चौकी इंचार्ज, अविनाश पुंडीर को कादरचौक से समरेर चौकी इंचार्ज, देवेंद्र सिंह को म्याऊं चौकी इंचार्ज से सहसवान कोतवाली और शहीद भगत सिंह चौकी इंचार्ज संजीव कुमार को बिनावर थाने भेज दिया गया है।

 

72 पुलिसकर्मियों के बदले गए कार्य क्षेत्र

आरक्षी वर्ग में भी व्यापक फेरबदल किए गए हैं। पुलिस लाइन से विनीत कुमार, सुमित पुंडीर, हिमालय बालियान, अमित कुमार, विशाल पंवार, रवि कुमार, बंटी कुमार, सलमान खान, शेर सिंह, हरिओम, मोनू, अजीत कुमार, शैलेश कुमार, ललित कुमार, नितिन कुमार, योगेन्द्र कुमार, सतेन्द्र कुमार आदि को थाना बिनावर, वजीरगंज, हजरतपुर, उधैती, सहसवान, जरीफनगर, बिल्सी, कोतवाली, कुवरगांव, अलापुर, मुजरिया आदि में नई तैनाती दी गई है। कई महिला पुलिसकर्मियों को भी अलग-अलग थानों में भेजा गया है। जिनमें आरती, ललिता देवी, शिखा सोम, पूजा, पूजा सिंह, अंजली देवी, सपना चौहान और अंशू गौतम के नाम शामिल हैं। इन सभी का स्थानांतरण विभिन्न थानों, न्यायालय सुरक्षा, गौवंश सुरक्षा सेल और डायल- 112 में किया गया है। कुल 72 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं।