Monday, February 16, 2026
Home Blog Page 228

Auraiya News: घरों के रंग रोगन से चमका पेंट कारोबार

0

औरैया। दीपावली से पहले लोगों ने घरों को चमकाना शुरू कर दिया है। घरों के रंगरोगन से पेंट कारोबार भी बढ़ा है। बाजार में पेंट की खरीदारी शुरू हो गई है। दुकानों पर तरह-तरह के पेंट के डब्बे सजा दिए गए हैं। वैरायटी के आधार पर लोग इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

शहर के जेसीज चौराहा स्थित पेंट दुकान के मालिक केके चतुर्वेदी बताते हैं कि प्लास्टिक पेंट की ज्यादा डिमांड है। घरों में लोग अलग-अलग तरह के पेंट के जरिए अच्छा लुक देना पसंद कर रहे हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले इस समय अच्छी बिक्री हो रही है। सीनरी की भी डिमांड बढ़ी है। पेंट के साथ साथ पुताई में काम आने वाले जरूरी उपकरणों की भी खरीदारी बढ़ी है। नवरात्र के बाद दशहरा व दीपावली है। वहीं बाद में सहालग भी है। ऐसे में इस बार सीजन लंबा रहने वाला है। प्लास्टिक पेंट की 10 लीटर तक की बाल्टी तीन से चार हजार तक में बिक्री हो रही है। ब्रश भी अलग-अलग वैरायटी में आ रहे है। ज्यादा आसानी से पुताई हो इसे लेकर रोलर को लोग ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कई दुकानों में 10 फीसदी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Auraiya: मुठभेड़ में दो हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस पर झोंका था फायर, एक के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

0

Auraiya News: अछल्दा थाना क्षेत्र में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पर फायर करने के कारण जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औरैया जिले में वाहन चेकिंग के दौरान गांव तुर्कपुर के पास बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर सीधा फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी युवक की हत्या में शामिल थे। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव हर नारायणपुर निवासी विपिन यादव व दोस्त प्रशांत उर्फ शिवा भदौरिया पर बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया था।

इसमें हिस्ट्रीशीटर विपिन घायल हो गया था, जबकि प्रशांत भागने में कामयाब रहा था। उसे बदमाश घर के बाहर से उठा ले गए। इसके बाद में गोली मारकर हत्या कर शव धान के खेत में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने गांव गोतला निवासी मुख्य आरोपी सुखानी, रजनीश, रॉकी, राहुल जयकेश, सुखदेव, गौतम, बलवीर, कुलदीप सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।

बाइक को रोकने का पुलिस ने इशारा किया
28 सितंबर को पुलिस मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी सुखानी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं, अन्य की तलाश में मंगलवार तड़के तीन बजे थाना पुलिस गांव तुर्कपुर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी गांव की तरफ से आ रही बाइक को रोकने का पुलिस ने इशारा किया। पुलिस को देख आरोपी बाइक मोड़कर बुंदेलखंड की तरफ भागने के फिराक में फिसलकर गिर गए।

एक-एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद
पुलिस को पास आता देख दोनों आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। हट जाने से पुलिस बच गई। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सीएचसी ले जाया गया। पूछताछ में दोनों ने गांव गोतला निवासी सुखदेव व गौतम बताया। दोनों के खिलाफ अछल्दा थाने में गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक-एक तमंचा, कारतूस व खोखा बरामद किया है। दोनों 24 सितंबर को हुई हत्या व हत्या के प्रयास वारदात में शामिल थे।

UP: प्रदेश में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, तीन अक्तूबर से बदले हुए समय पर खुलेंगे विद्यालय; जानिए नया समय

0

यूपी में स्कूलों का समय बदल गया है। तीन अक्तूबर से प्रदेश के सभी तरह के स्कूल बदले हुए समय पर खुलेंगे। इसके पहले एक और दो अक्तूबर को स्कूल-कॉलेजों  में अवकाश है। एक अक्तूबर को महानवमी और दो अक्तूबर को विजयदशमी पर अवकाश रहेगा।

अभी तक माध्यमिक विद्यालयों में साढ़े सात से डेढ़ की पढ़ाई होती थी। तीन अक्तूबर से यह समय साढ़े नौ बजे से साढ़े तीन बजे तक हो जाएगा। इसी तरह परिषदीय विद्यालयों में एक अक्तूबर से पढ़ाई का समय बदल जाएगा। अब विद्यालयों में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक पढ़ाई होगी। हालांकि एक और दो अक्तूबर को विद्यालयों में महानवमी और विजयदशमी की छुट्टी होने के कारण स्कूलों का बदला हुआ समय तीन अक्तूबर से प्रभावी होगा। अभी स्कूलों में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई की जाती है।

यूपी: त्योहारों पर ज्यादा से ज्यादा बिजली देने के निर्देश, बहुत जरूरी होने पर ही लिया जाएगा शटडाउन

0

पाॅवर काॅर्पोरेशन के अध्यक्ष डाॅ. आशीष गोयल ने मंगलवार को निर्देश दिया कि त्योहार पर बिजली आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। त्योहार पर कम से कम शटडाउन लें। अपरिहार्य स्थिति में जब भी शटडाउन लें, उसके बारे में क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी वाकिफ कराया जाए।

आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए काॅर्पोरेशन अध्यक्ष ने कहा कि प्रबंध निदेशकों, मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी आपूर्ति व्यवस्था की निरंतर निगरानी करें। कटौती मुक्त आपूर्ति सुनिश्चित करें। स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति में आने वाले अवरोधों को भी कम से कम समय में ठीक करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कर लें। वितरण के अधिकारी एवं कर्मचारी अपना फोन जरूर उठाएं। 1912 पर आने वाली शिकायतों एवं सूचनाओं पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। राजस्व वसूली बढ़ाएं। बिजली चोरी रोकने एवं विद्युत बिल वसूलने के लिये लगातार प्रयास करें। उन्होंने यह भी कहा कि हर डिस्काॅम में अच्छा कार्य करने वाले 10 बेहतर अधिशासी एवं 20 सहायक अभियंताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। सीतापुर के मुख्य अभियंता द्वारा सीतापुर की जगह सिधौली में कार्यालय बनाकर बैठने पर सख्त नाराजगी जताते हुये तत्काल कार्यालय सीतापुर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

चार मुख्य अभियंता सहित नौ सेवानिवृत्त
शक्ति भवन में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त होने वाले चार मुख्य अभियंताओं व पांच अन्य कार्मिकों को पेंशन प्रपत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया। इस दौरान काॅर्पोरेशन अध्यक्ष डाॅ आशीष गोयल भी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वालों में मुख्य अभियंता नीरज स्वरूप, सुबोध कुमार शर्मा, सतीश चंद्र सिंह एवं भूपेश कुमार चंदौला, अधीक्षण अभियंता राम बुझारत सहित 9 लोग शामिल हैं।

UP: त्योहारी सीजन में कन्फर्म टिकट को लेकर राहत भरी खबर, रेलवे ने जारी की 10 ट्रेनों में उपलब्ध बर्थ की सूची

0

त्योहारी सीजन में ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी की स्थिति है। ऐसे में यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे की ओर से विभिन्न रूटों की 10 ट्रेनों में सीटों की संख्या जारी की गई है। एक अक्तूबर से प्रभावी इस सूची में हर ट्रेन में खाली सीटों की जानकारी दी गई है। बताया गया कि वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनें समय से चल रही हैं जिनमें सीटें खाली हैं।

इन 10 ट्रेनों में सीटें खाली

UP: Relief news regarding confirmed tickets during the festive season, Railways releases list of available ber

ट्रेन संख्या 20172 निज़ामुद्दीन-रानी कमलापति वंदे भारत में चेयरकार की 191 सीटें खाली हैं। 1 अक्तूबर से उपलब्ध होगी।
2- ट्रेन संख्या 12002 निज़ामुद्दीन-भोपाल शताब्दी में चेयर कार की 200 सीटें खाली हैं। 1 अक्तूबर से उपलब्ध।
3- ट्रेन संख्या 22436 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत में चेयरकार की 306 सीटें खाली हैं। 4 अक्तूबर से उपलब्ध
4- ट्रेन संख्या 22416 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की 654 सीटें खाली हैं। 3 अक्तूबर से उपलब्ध।
5- ट्रेन संख्या 12034 नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी चेयरकार में एक अक्तूबर से 234 सीटें खाली।
6- ट्रेन संख्या 12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी चेयरकार में 318 सीटें खाली। 3 अक्तूबर से उपलब्ध।
7- ट्रेन संख्या 26405 अमृतसर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा वंदे भारत चेयरकार में 168 सीटें खाली। 1 अक्तूबर से उपलब्ध।
8- ट्रेन संख्या 22447 नई दिल्ली अंबअदौरा चेयरकार में 3 अक्तूबर से 422 सीटें उपलब्ध हैं।
9- ट्रेन संख्या 22470 निजामुद्दीन -खजुराहो चेयरकार में 1 अक्तूबर से 299 सीटें उपलब्ध हैं।
10- ट्रेन संख्या 12015नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी एक्सप्रेस चेयरकार में 337 सीटें खाली। 4 अक्तूबर से उपलब्ध।

यूपी: उमस-धूप के बीच मौसम ने ली करवट, कई जिलों में हुई भारी बारिश; तीन दिनों के लिए जारी हुई चेतावनी

0

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एकदम से करवट ली है। मंगलवार को प्रदेश के तराई और पश्चिमी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश देखने को मिली। इस बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवाएं भी चलीं। बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 36 जिलों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और वज्रपात की चेतावनी जारी किया है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी।

शारदीय नवरात्र के समापन पर शुरू बूंदाबांदी के इस दाैर के बाद उत्तरप्रदेश से मानसून की विदाई तय मानी जा रही है। मंगलवार को तराई इलाकों में पूरब से पश्चिम तक, यानी कुशीनगर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी से लेकर बिजनाैर तक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी देखने को मिली।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के साथ ही गुजरात तट पर बने कम दबाव क्षेत्रों के समागम और अरब सागर की नमी से यह माैसमी बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी के अगल अगल हिस्सों में बूंदाबांदी का यह दाैर अगले तीन चार दिनों तक जारी रहने वाला है। 

यहां है गरज चमक और वज्रपात का येलो अलर्ट

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर व आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट है।

चोरी करने वाले गैंग का खुलासा

0

लखनऊ- चोरी करने वाले गैंग का खुलासा, तमिलनाडु ग्रुप के 5 चोर गिरफ्तार, लाखों रुपए के मोबाइल,लैपटॉप बरामद, सर्विलांस क्राइम,मड़ियांव पुलिस ने दबोचा, गिरोह के खिलाफ लखनऊ,जालौन में कई केस

 

 

1 अक्टूबर से होगी श्रीअन्न मोटे अनाज की खरीद – मक्का, बाजरा

0

लखनऊ- 1 अक्टूबर से होगी श्रीअन्न मोटे अनाज की खरीद – मक्का, बाजरा, ज्वार की खरीद के लिए पंजीकरण, अनाज खरीद के लिए पंजीकरण करा रहे किसान , 31 दिसंबर तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खरीद , 33 जनपदों में बाजरा, 25 जनपदों में मक्का की खरीद, 33 जनपदों में 11 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद, योगी सरकार का 48 घंटे में भुगतान करने का निर्देश, 48 घंटे के भीतर ही किसानों को किया जाए भुगतान

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 10 की मौत और 32 घायल, अस्पतालों में घोषित की गई मेडिकल इमरजेंसी

0

पाकिस्तान के क्वेटा में बम धमाका, 10 की मौत और 32 घायल, अस्पतालों में घोषित की गई मेडिकल इमरजेंसी

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में मंगलवार को एक बड़ा कार बम धमाका हुआ। यह धमाका अर्धसैनिक सुरक्षा बलों (पैरामिलिट्री) के मुख्यालय के बाहर हुआ। अधिकारियों के अनुसार, इस विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हैं।

न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट में क्वेटा शहर के लोगों के हवाले से बताया गया कि इस धमाके के आवाज कई मील तक सुनाई दी। बम धमाके के तुरंत बाद ही फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के सामने (धमाके वाली जगह) एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं और बचावकर्मियों ने घायलों को निकटवर्ती अस्पतालों में पहुंचाया।

एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में घुसा सांड,

0

इटावा-एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में घुसा सांड, AC की हवा खाते सांड का वीडियो आया सामने, कैश निकालने आने वाले लोग सांड से घबराए, सदर कोतवाली के एक्सिस बैंक ATM का मामला