Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 8

UP News: दुबई जा रहे विमान में गड़बड़ी… रनवे से लौटा, फ्लाइट में सीट के नीचे मिला 1.95 करोड़ का लावारिस सोना

0

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से रविवार शाम एअर इंडिया एक्सप्रेस के दुबई जाने वाले विमान (आईएक्स 197) में गड़बड़ी महसूस हुई। इस पर उसे रनवे से लौटना पड़ा। विमान में 172 यात्री सवार थे। इस विमान को शाम 5:45 बजे दुबई के लिए उड़ान भरनी थी। बोर्डिंग के बाद यात्री विमान में बैठ भी चुके थे। रवने की ओर जाते समय पायलट को गड़बड़ी महसूस हुई तो उसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को सूचित किया। इसके बाद विमान वापस आया।

तकनीकी समस्या ठीक करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगाई गई। विलंब होने पर यात्री नाराज भी हुए जिन्हें एयरलाइंस के अधिकारियों ने समझाया। करीब 8 बजे गड़बड़ी दूर होने पर 8:07 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हुई। 

1.95 करोड़ का लावारिस सोना बरामद

दूसरी ओर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने पांच फरवरी को सऊदी एयरलाइंस के विमान में सीट के नीचे से एक करोड़ 95 लाख 17 हजार रुपये का सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने इस लावारिस सोने को जब्त किया है।

एअर इंडिया के सुरक्षा कर्मियों ने बताया कि पांच फरवरी की रात करीब 12:50 बजे जेद्दा से आए सऊदी एयरलाइंस के विमान संख्या एसवी 892 में सीट के नीचे से उन्हें दो पैकेट और एक छोटी पॉलीथिन मिली। दोनों चीजों को खोलने पर पता चला कि उसमें 1267.600 ग्राम सोना रखा हुआ था।

मामले की जानकारी कर्मियों ने सीमा शुल्क विभाग को दी। जांच में यह पता नहीं चल सका कि कौन सा यात्री सोना अपने साथ लेकर आया था। ऐसे में कोई वारिस नहीं मिलने पर सोने को जब्त कर लिया गया। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि यह मामला तस्करी से जुड़ा है। फिलहाल सीमा शुल्क विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है।

यूपी: बिजली विभाग में शुरू हुई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को हटाने की तैयारी, मध्याचंल से होगी शुरुआत

0

बिजली विभाग में संविदा पर रखे गए चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत मध्यांचल से हुई है। यहां के करीब 27 कर्मचारियों को चिन्हित कर लिया गया है। प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती नहीं हो रही है। ऐसे में विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी रखे गए हैं। बिजली विभाग में संविदा कर्मियों की विभिन्न स्तरों पर छंटनी होने के बाद अब चतुर्थ श्रेणी कर्मियों का नंबर आ गया है। उच्च स्तर पर तय की गई रणनीति के तहत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाने की शुरुआत मध्यांचल से हो रही है। सूत्रों का कहना है कि मध्यांचल के 27 कर्मियों को चिन्हित किया गया है। इनकी बायोमीट्रिक हाजिरी बंद करने के लिए संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को पत्र भी लिख दिया गया है।

कुछ दिन पहले ही ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने संविदा कर्मियों को हटाने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि छंटनी के लिए जो भी दोषी है, जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी गुपचुप तरीके से चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को हटाया जा रहा है। सूत्रों का यह भी कहना है कि मध्यांचल की तरह ही पश्चिमांचल, पूर्वांचल और दक्षिणांचल में भी आउटसोर्सिंग एजेंसियों को चतुर्थ श्रेणी हटाने की दिशा में कार्य करने के लिए मौखिक तौर पर कह दिया गया है।

मनमानी पर अंकुश लगे

राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी सरकार की छबि धूमिल करने के प्रयास में लगे हैं। सरकार संविदा के लिए बोर्ड का गठन कर रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को विभिन्न पदों पर तैनात किया जा सके। बिजली विभाग उल्टा चल रहा है। जो पहले से कार्यरत हैं, उन्हें ही हटाने पर आमादा है। खासबात यह है कि ऊर्जा मंत्री के आदेश के बाद छंटनी की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Live UP Budget 2026 Live: UP Budget 2026 Live: विधानसभा में सपा विधायकों का प्रदर्शन, कर रहे नारेबाजी

0

Uttar Pradesh Vidhan Mandal Budget Session Live Updates in Hindi: यूपी विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार यानी आज से शुरू होगा। सत्र से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बात करेंगे। सरकार का एजेंडा बताएंगे। सत्ता और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी तैयारी के साथ सत्र में पहुंचेंगे।

बजट सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों ने विधानसभा स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

यूपी में मासूम की मौत पर बवाल: इस बात पर भड़की भीड़, की तोड़फोड़, पुलिस की गाड़ियां भी तोड़ीं; थाने पर पथराव

0

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के मुरसान में घर के बाहर खेल रहे बालक यश (ढाई वर्ष) की शनिवार दोपहर कार की चपेट में आकर हुई मौत के बाद मुरसान में बवाल हो गया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कार सवारों पर कार्रवाई के लिए थाने के सामने शव रखकर मुरसान-राया मार्ग पर जाम लगा दिया।

इस दौरान बल प्रयोग की आशंका पर ग्रामीण भड़क उठे और पुलिस व थाने पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में भागकर जान बचाई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
करीब 10 मिनट तक थाने के सामने अराजकता का माहौल बना रहा है। थाने का बोर्ड तोड़ दिया गया। थाना परिसर में खड़ी पुलिस की चार गड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी बीपी गिरी सहित छह पुलिसकर्मी घायल हो गए। लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा
इस दौरान ग्रामीणों को रोकने के प्रयास कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष देशराज सिंह भी पथराव में घायल हो गए। बवाल की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा व स्थिति पर काबू पाया। मुरसान को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कार ने कुचला
मोहल्ला मढै़या खाई निवासी रूप सिंह का बेटा यश रविवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे कुचल दिया।
Child died in accident Protests in Mathura Traffic jam and crowd vandalized stones thrown at police station
हाथरस में बच्चे की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने किया पथराव
तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ा
हादसे के बाद भाग रहे कार सवार तीन लोगों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया और कार को कब्जे में ले लिया। परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
Child died in accident Protests in Mathura Traffic jam and crowd vandalized stones thrown at police station
शव लेकर थाने पहुंचे परिजन
इसके बाद परिजन जिला अस्पताल से शव लेकर सीधे थाने पर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। धीरे-धीरे यहां मोहल्ले के लोग जमा हो गए और मुरसान राया रोड जाम कर दी।
Child died in accident Protests in Mathura Traffic jam and crowd vandalized stones thrown at police station
पुलिस ने दोनों युवकों की सुरक्षा बढ़ाई
प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पकड़े गए दोनों आरोपियों को उनके हवाले किया जाए। स्थिति को भांपकर पुलिस ने दोनों युवकों की सुरक्षा बढ़ा दी है। रूप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Child died in accident Protests in Mathura Traffic jam and crowd vandalized stones thrown at police station
बल प्रयोग की चेतावनी पर भड़का गुस्सा
पुलिस ने भीड़ को समझाने और सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो माहौल और तनावपूर्ण हो गया। एसएचओ बीपी गिरी ने नाराजगी जताई और पुलिसकर्मियों को लाठी लेकर तैयार होने के लिए कहा तो लोग भड़क उठे। महिलाओं एवं पुरुषों ने सामने से गुजर रहे रेलवे ट्रैक से पत्थर उठा लिए और पथराव कर दिया। देर शाम तक भीड़ थाने से हटने को तैयार नहीं थी। अधिकारी व कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

Child died in accident Protests in Mathura Traffic jam and crowd vandalized stones thrown at police station
कार से शराब की बोतल बरामद
जिस कार से दुर्घटना हुई उसे पुलिस ने कुछ देर बाद ही पकड़ लिया। इस कार से शराब की बोतल और खाने का सामान भी मिला है। पुलिस के अनुसार कार में शराब पी जा रही थी, चलाने वाला भी नशे में था। इस कारण भी लोग आक्रोशित थे।

दुर्घटना में बच्चे की मौत हुई। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।- चिरंजीवनाथ सिन्हा, एसपी

कुआलालंपुर में PM मोदी बोले-तमिल भाषा ने जोड़े भारत और मलेशिया के दिल, MGR के बड़े प्रशंसक हैं अनवर इब्राहिम (Video)

0

International Desk: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत और मलेशिया तमिल भाषा के प्रति साझा स्नेह से जुड़े हुए हैं। मोदी ने देश में शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में इस भाषा की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित किया। मलेशिया में भारतीय मूल के लगभग 30 लाख लोग रहते हैं, जो विश्व में दूसरा सबसे बड़ा जनसंख्या समूह है। इनमें से अधिकांश तमिल मूल के हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत और मलेशिया तमिल भाषा के प्रति साझा स्नेह से भी जुड़े हुए हैं। मलेशिया में शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में तमिल की मजबूत व जीवंत उपस्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।”

 

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि आज का यह ऑडियो-विजुअल समझौता फिल्मों और संगीत, विशेषकर तमिल सिनेमा के माध्यम से हमारे दिलों को और भी करीब लाएगा।” इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था, “उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम भारत में हममें से कई लोगों की तरह, एमजीआर (अभिनेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचन्द्रन )के “बहुत बड़े प्रशंसक” हैं। ” इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में आयोजित दोपहर के भोजन के दौरान तमिल अभिनेता की फिल्म ‘नालाई नमाधे’ का एक गीत प्रस्तुत किया गया। एमजी रामचन्द्रन, एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता, निर्देशक और निर्माता थे। उन्होंने तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) पार्टी की स्थापना की और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने। रामचन्द्रन का निधन 1987 में हुआ था।

‘नालाई नमाधे’ अभिनेता रामचन्द्रन की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जो 1975 में रिलीज़ हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम द्वारा आयोजित भोज में गाए गए गीतों में से एक ‘नालाई नमाधे’ था, जो महान एमजीआर अभिनीत फिल्म का गीत है!” मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम, भारत में हममें से कई लोगों की तरह, एमजीआर के बहुत बड़े प्रशंसक हैं!” मोदी ने शनिवार को एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारतीय प्रवासी भारत और मलेशिया के बीच एक मजबूत सेतु का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस इतिहास से प्रेरित होकर भारत ने मलाया विश्वविद्यालय में तिरुवल्लुवर चेयर की स्थापना की है और अब साझा विरासत को मजबूत करने के लिए एक तिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करेगा।

MP में महंगी होगी शराब! बढ़ते कर्ज को कम करने के लिए कीमतों में भारी बढ़ोतरी की तैयारी, जानिए कितने बढ़ेंगे दाम?

0

भोपाल: मध्य प्रदेश में शराब पीने वालों को जल्द ही बड़ा झटका लग सकता है। राज्य सरकार एक्साइज पॉलिसी 2026-27 में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है, जिसके तहत शराब की कीमतें बढ़ सकती हैं। केंद्र से मिलने वाले करों में कटौती, टैक्स दरों में बढ़ोतरी और बढ़ते कर्ज के दबाव ने सरकार को आबकारी व्यवस्था में सख्ती और सुधार के लिए मजबूर कर दिया है।

प्रस्तावित एक्साइज पॉलिसी का मसौदा लगभग तैयार है। इसमें शराब दुकानों की नीलामी प्रक्रिया में बदलाव, टैक्स कलेक्शन को और कड़ा करने, ठेकेदारों की मोनोपॉली खत्म करने और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इस नीति के जरिए सरकार अपने सबसे बड़े राजस्व स्रोतों में से एक आबकारी से अधिक आय जुटाने की कोशिश कर रही है। दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार पर इस समय करीब 4.84 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। वहीं केंद्र सरकार ने केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी 7.86% से घटाकर 7.34% कर दी है, जिससे हर साल लगभग 7,700 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान है। इसके अलावा केंद्र ने शराब पर टैक्स कलेक्शन एट सोर्स (TCS) को 1% से बढ़ाकर 2% कर दिया है। इससे ठेकेदारों की लागत बढ़ेगी और इसका सीधा असर शराब की खुदरा कीमतों पर पड़ सकता है।

नई नीति के तहत सरकार ठेकेदारों के एकाधिकार को खत्म करने की दिशा में भी कदम उठा रही है। कई जिलों में एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलने और बीच सत्र में ठेके छोड़ने जैसी शिकायतें सामने आई थीं, जिससे सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ। इसके साथ ही ई-चालान और ई-बैंक गारंटी को अनिवार्य कर फर्जीवाड़े पर रोक लगाने की तैयारी है। राजस्व बढ़ाने के दबाव के बावजूद सरकार ने यह साफ कर दिया है कि प्रदेश में कोई नई शराब दुकान नहीं खोली जाएगी। साथ ही उज्जैन, ओंकारेश्वर और मैहर जैसे 19 पवित्र शहरों और धार्मिक स्थलों पर शराबबंदी पहले की तरह सख्ती से लागू रहेगी। हाई एम्पावर्ड कमेटी और वित्त मंत्री स्तर पर नीति के प्रारूप को मंजूरी मिल चुकी है। अब मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक सहमति के बाद इसे कैबिनेट में अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी से 18,000 करोड़ रुपए का राजस्व लक्ष्य तय किया है।

Heavy Rain Alert: 11 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, बढ़गी ठंड, IMD का इन राज्यों में अलर्ट

0

नेशनल डेस्कः दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट सकती है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे हैं, जिनका असर करीब 10 राज्यों में देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के भीतर मौसम में बड़े बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। IMD ने 11 फरवरी तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश और घना कोहरा

IMD के अनुसार, इन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश होगी, जबकि कुछ इलाकों में घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली में भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गलन वाली ठंड बढ़ेगी। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तराखंड में पाला पड़ने की आशंका जताई गई है। ऐसे में फरवरी का महीना भी ठंड के साथ गुजर सकता है।

8 फरवरी की रात से दिखेगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर 125 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम बह रही है। वहीं एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 8 फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदल जाएगा।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

8 फरवरी को उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

दिल्ली समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी

IMD के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा देखने को मिला है और अब 11 फरवरी तक बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली : जनकपुरी हादसा बना सियासी टकराव! AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में लिया

0

नेशनल डेस्क : दिल्ली के जनकपुरी इलाके में बाइक सवार कमल ध्यानी की मौत का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। इस घटना को लेकर आम आदमी पार्टी और दिल्ली पुलिस आमने-सामने आ गई हैं। मृतक के घर श्रद्धांजलि देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने उस समय हिरासत में ले लिया, जब वे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ वहां पहुंचे थे।

हिरासत में लिए जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की राजधानी में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार लोग आंखें मूंदे बैठे हैं। उनका कहना था कि जो लोग इस व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है और जनता की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने साफ कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और लगातार सवाल उठाती रहेगी। इसके बाद उन्होंने जनकपुरी पहुंचकर कमल ध्यानी के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

पीड़ित परिवार की स्थिति पर बात करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हादसे के बाद कमल ध्यानी के घरवाले पूरी रात न्याय की उम्मीद में भटकते रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार ने छह अलग-अलग थानों के चक्कर लगाए, लेकिन कहीं भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।

इससे पहले भी आम आदमी पार्टी ने इस मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और बीजेपी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला था। सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा था कि मामले से जुड़ी अहम जानकारियां जानबूझकर छिपाई गईं। उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे की रात करीब 12 बजे परिवार अपने बेटे की तलाश में थाने पहुंचा था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और मोबाइल लोकेशन से जुड़ा जरूरी डेटा भी जल्दबाजी में हटा दिया गया।

32nd एवेन्यू के सीईओ ध्रुव दत्त शर्मा गिरफ्तार, 500 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

0

नेशनल डेस्कः कमर्शियल प्रोजेक्ट 32nd एवेन्यू के संस्थापक और सीईओ ध्रुव दत्त शर्मा को एक ही इमारत की एक मंजिल कई लोगों को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस कथित धोखाधड़ी से निवेशकों को करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए शर्मा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मामला आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज और जांच के बाद सामने आया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह खुलासा हुआ है कि ध्रुव दत्त शर्मा ने एक ही फ्लोर को 25 से अधिक लोगों को अलग-अलग समय पर बेच दिया, जबकि किसी भी खरीदार को वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। यह मामला जनवरी महीने में तब सामने आया जब ट्राम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के एक प्रतिनिधि ने गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021 में अपरा मोटल्स प्राइवेट लिमिटेड (जिसे बाद में 32 माइलस्टोन विस्टास प्राइवेट लिमिटेड नाम दिया गया) के निदेशकों और शेयरधारकों ने उनसे संपर्क किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 32वें माइलस्टोन कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर स्थित लगभग 3000 वर्ग फुट का एक यूनिट (नंबर 24) उन्हें 2.5 करोड़ रुपये में बेचा गया। यह पूरी राशि 21 सितंबर 2021 को अदा कर दी गई थी। इसके बावजूद, खरीदार को न तो रजिस्ट्री से जुड़े दस्तावेज मिले और न ही संपत्ति का वैधानिक हस्तांतरण किया गया। आगे की जांच में सामने आया कि वर्ष 2022 और 2023 के बीच, उसी फ्लोर से संबंधित एक अहम दस्तावेज 25 अन्य व्यक्तियों के नाम पर तैयार किया गया। इससे यह स्पष्ट हुआ कि एक ही संपत्ति को कई निवेशकों को बेचा गया।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ध्रुव दत्त शर्मा ने स्वीकार किया है कि उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 2021 में शिकायतकर्ता कंपनी से सौदा किया था, लेकिन उस फ्लोर का विक्रय पत्र कभी उनके नाम पर निष्पादित नहीं किया गया। पुलिस के मुताबिक, जिन 25 व्यक्तियों को वह फ्लोर बेचा गया था, उनसे बाद में उसी संपत्ति को शर्मा की दूसरी कंपनी – ग्रोथ हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 30 वर्षों के लिए लीज पर ले लिया गया।

Auraiya News: तमंचे के साथ बनाई रील, नाबालिग को पकड़ा

0

औरैया। सदर तहसील में शनिवार को डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व एसपी अभिषेक भारती ने संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनीं। विभिन्न विभागों की 152 शिकायतें आईं, जिनमें से सिर्फ 13 का ही मौके पर निस्तारण कराया गया।रामकिशोर निवासी अटा ने बताया कि उनकी कई वर्षों से वृद्धावस्था पेंशन आ रही थी, पर अक्तूबर 2025 के बाद पेंशन आनी बंद हो गई। जिला समाज कल्याण विभाग में जाकर पता किया तो बताया गया कि पेंशन रोक दी गई है। इस पर डीएम ने सात दिन के अंदर जांच कर मामले के निस्तारण के निर्देश दिए।मनीष कुमार निवासी जगजीवनपुर ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उसके गांव में पाइप लाइन व टोटियां लगाए जाने का पूरा काम हुए लगभग डेढ़ साल हो गए, पर गांव में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को एक दिन में जांच आख्या देने को कहा।

विक्रम सिंह निवासी डेरा लक्ष्मणपुर ने बताया कि उसकी जमीन असंक्रमणीय है, जिसे वह संक्रमणीय करवाना चाहता है। इस पर डीएम ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि परीक्षण कर तीन दिन में मामले का निस्तारण करें।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार, एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा, एसडीएम सदर न्यायिक कमल कुमार सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सीपी सिंह, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, क्षेत्राधिकारी सदर, नायब तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।