Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 85

2026 क्रिप्टो बाजार के लिए निर्णायक साल, रिकवरी होगी या गिरावट और गहराएगी?

0

नेशनल डेस्कः क्रिप्टो बाजार के लिए साल 2025 बेहद दर्दनाक साबित हुआ, जहां बीते कुछ महीनों में निवेशकों की संपत्ति से करीब 1.2 ट्रिलियन डॉलर साफ हो गए। इस भारी गिरावट के बाद अब सभी की निगाहें 2026 पर टिकी हैं, जिसे क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए “करो या मरो” का साल माना जा रहा है। यह साल या तो बाजार में नई जान डाल सकता है या फिर पिछली बड़ी गिरावट के बाद सबसे लंबे और गहरे मंदी के दौर को और मजबूत कर सकता है।

पिछले दो क्वार्टर में क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बिटकॉइन अपने साल के उच्चतम स्तर 1,26,200 डॉलर से फिसलकर करीब 88,000 डॉलर पर आ गया, जबकि कुल क्रिप्टो मार्केट कैप 4.3 ट्रिलियन डॉलर से घटकर 2.9 ट्रिलियन डॉलर रह गया। लगभग सभी प्रमुख ऑल्टकॉइन्स ने भी डबल डिजिट में गिरावट दर्ज की है, जिससे निवेशकों का भरोसा कमजोर पड़ा है।

आने वाले समय में क्रिप्टो बाजार की दिशा तय करने में सबसे बड़ा रोल रेगुलेशन का हो सकता है। अमेरिकी संसद में चर्चा के दौर से गुजर रहा CLARITY एक्ट बाजार के लिए अहम साबित हो सकता है। यह बिल पहले ही हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हो चुका है और इसका मकसद SEC और CFTC के बीच जिम्मेदारियों को साफ करना है, जिससे क्रिप्टो इंडस्ट्री को नियामकीय स्पष्टता मिले। अगर यह कानून बनता है तो यह मौजूदा कांग्रेस का दूसरा बड़ा क्रिप्टो बिल होगा। इससे पहले GENIUS एक्ट के जरिए 308 अरब डॉलर से ज्यादा के स्टेबलकॉइन सेक्टर को रेगुलेट किया गया था। इसके अलावा, नए SEC प्रमुख पॉल एटकिंस के नेतृत्व में आयोग के क्रिप्टो-फ्रेंडली रुख से भी बाजार को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि जनवरी से कुछ उत्पादों को आसान नियमों के तहत लॉन्च करने की छूट दी जा सकती है।

क्रिप्टो बाजार के लिए एक और बड़ा ट्रिगर रिटायरमेंट फंड्स से जुड़ा हो सकता है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रस्ताव दिया है कि नियोक्ता-प्रायोजित रिटायरमेंट योजनाओं को क्रिप्टो और प्राइवेट एसेट्स में निवेश की अनुमति दी जाए। अगर यह योजना 2026 में लागू होती है, तो इससे ट्रिलियन डॉलर की नई पूंजी क्रिप्टो बाजार में आ सकती है। इसके साथ ही प्रस्तावित टैरिफ डिविडेंड और बड़े टैक्स रिफंड जैसी नीतियां भी जोखिम वाले एसेट्स, जैसे शेयर बाजार और क्रिप्टोकरेंसी, में मांग बढ़ा सकती हैं।

फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति भी क्रिप्टो बाजार की चाल तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे ऐसे फेड चेयरमैन की नियुक्ति कर सकते हैं जो ब्याज दरों को 1 प्रतिशत तक लाने में सहज हों। विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में फेड कई बार ब्याज दरों में कटौती कर सकता है, जिससे अमेरिकी M2 मनी सप्लाई मौजूदा 22 ट्रिलियन डॉलर से काफी ऊपर जा सकती है। इतिहास गवाह है कि जब मनी सप्लाई बढ़ती है, तो बिटकॉइन और ऑल्टकॉइन्स को इसका फायदा मिलता है।

हालांकि, तकनीकी चार्ट अभी भी सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं। साप्ताहिक चार्ट पर बिटकॉइन ने राइजिंग वेज पैटर्न बनाया है और अब उसमें बेयरिश पेनेंट बनता दिख रहा है। इसके अलावा, बिटकॉइन साप्ताहिक टाइमफ्रेम पर सुपरट्रेंड इंडिकेटर के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो आगे और कमजोरी का इशारा करता है। ऐसे में 2026 में संभावित तेजी के लिए जरूरी होगा कि मजबूत फंडामेंटल फैक्टर्स इन नकारात्मक तकनीकी संकेतों पर भारी पड़ें, वरना क्रिप्टो बाजार की गिरावट और गहराने का खतरा बना रह सकता है।

Gold Silver rate down: साल के आखिरी दिन लुढ़क गए सोने-चांदी के दाम, आज इतना है 10g सोने का भाव

0

बिजनेस डेस्कः साल के आखिरी दिन बुधवार (31 दिसंबर) को सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आलटाइम हाई बनाने के बाद दोनों कीमती धातुएं लुढ़की हैं। MCX पर सोने का भाव 0.35 फीसदी लुढ़क कर 1,35,962 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी की कीमत में 4.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, ये 2,40,650 रुपए प्रति किलोग्राम पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी में गिरावट आई है।

दिल्ली में चांदी 2.41 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,000 रुपए उछलकर 2.41 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। हालांकि, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही। यह 2,800 रुपए टूटकर 1,39,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रही। सोमवार को यह 1,41,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही थी।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, जिगर त्रिवेदी ने कहा, ‘‘निकट भविष्य में उतार-चढ़ाव के बावजूद, चांदी को ढांचागत आपूर्ति की दिक्कतों और मजबूत औद्योगिक मांग (खासकर सौर, इलेक्ट्रॉनिक्स और डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा) से समर्थन मिल रहा है…।”

LIVE New Year 2026 Live: जापान, उत्तर और दक्षिण कोरिया में नए साल का जश्न, ऐसे किया 2026 का स्वागत; भारत में इंतजार

0

दक्षिण और उत्तर कोरिया में इस में हुआ नए साल का स्वागत

नए साल 2026 का स्वागत दक्षिण कोरिया और नॉर्थ कोरिया में पारंपरिक तरीकों से किया गया। जैसे ही घड़ी ने आधी रात का समय बताया, विशाल घंटियों की गूंज के साथ नए साल का आगाज़ हुआ। कोरियाई देशों में नए साल को आधुनिक आतिशबाजी से ज्यादा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक भाव के साथ मनाया जाता है।  लोग परिवार और समुदाय के साथ इकट्ठा होकर बीते वर्ष को विदा करते हैं और आने वाले साल के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। कई स्थानों पर ऐतिहासिक घंटाघरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष आयोजन किए गए, जहां घंटियों की आवाज़ को नकारात्मक ऊर्जा के अंत और नए आरंभ के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। परंपरा और अनुशासन से जुड़ा यह उत्सव कोरियाई समाज की सांस्कृतिक पहचान को भी दर्शाता है।

वाराणसी अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़

0

वाराणसी – अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत 9 लोग गिरफ्तार हुए, सोशल मीडिया पर विज्ञापनों से फंसाते थे, फर्जी कॉल सेंटर से करते थे नकली शेयर ट्रेडिंग, विज्ञापनों के जरिए लोगों का डाटा जुटाते थे, कॉल करके खुद को बताते थे ट्रेडिंग एक्सपर्ट , मुनाफा देने के नाम पर बनाते थे निशाना, कब्जे 20 फोन, 30 ATM कार्ड, 9 चेकबुक बरामद, दो महिंद्रा थार और लगभग 5 लाख कैश बरामद

लखनऊ यूपी के युवाओं को नए साल पर बड़ा तोहफा,

0

लखनऊ- यूपी के युवाओं को नए साल पर बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस में 32,679 पदों पर भर्ती निकली, कॉन्स्टेबल से लेकर जेल वार्डर बनने का मौका

Cough Syrup Case: अब शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम, अवैध तस्करी में प्रतीक और धर्मेंद्र कुमार गिरफ्तार

0

कोडिन युक्त कफ सिरप के सिंडिकेट शैली ट्रेडर्स के कर्ताधर्ता शुभम जायसवाल पर 75 हजार का इनाम हो गया है। 50 हजार कमिश्नरेट पुलिस और सोनभद्र पुलिस ने भी 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है।उधर, कोतवाली पुलिस ने कफ सिरप की अवैध तस्करी में शिल्पी फार्मा के प्रोपराइटर पांडेयपुर के बैंक कालोनी निवासी प्रतीक कुमार और लोकेश फार्मा के प्रोपराइटर भेलूपुर के ताराधाम कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। दोनों ने अपनी फर्मों से 5.27 करोड़ की कफ सिरप की शीशी बेची है। आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेजा है। कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर मिश्रा के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि शैली ट्रेडर्स के कंपीटेंट पर्सन शुभम जायसवाल के कहने पर झारखंड रांची से कफ सिरप की खरीद कागजों में दिखाई गई। शैली ट्रेडर्स से फेंसेडिल कफ सिरप वाराणसी नहीं आकर बांग्लादेश भेजी जाती थी। दस गुना मुनाफा पर शुभम बेचता था। अपने कागजों पर जिन फर्मों की बिक्री दिखाई है, उन फर्मों को हमने कभी नहीं देखा है। ज्यादा पैसा कमाने की लालच में अपराध किए। दोनों आरोपी धर्मेंद्र और प्रतीक कुमार ने कूटरचित जीएसटी इनवायस, ई वे बिल का प्रयोग कर शैली ट्रेडर्स रांची से कोडीन युक्त कफ सिरप की विभिन्न फर्मों से खरीद और बिक्री करते थे।

आज होगा रामलला का अभिषेक: अनुष्ठान में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी के साथ करेंगे ध्वजारोहण

0

प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसमें यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के साथ संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।प्रतिष्ठा द्वादशी के दिन ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इस तिथि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रामलला का अभिषेक किया जाएगा। इसमें यज्ञ, हवन और पूजन की परंपरागत विधियां संपन्न होंगी। रक्षा मंत्री व मुख्यमंत्री के साथ संत-महात्मा, धर्माचार्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।

दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्था
रक्षा मंत्री मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखेंगे। अनुष्ठान में शामिल होने के बाद अंगद टीला परिसर में आयोजित समारोह को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 3:20 बजे अयोध्या से वापस होंगे। रक्षामंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और आवागमन की विशेष व्यवस्था की गई है। प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर अयोध्या पूरी तरह राममय वातावरण में डूबी हुई है। भजन-कीर्तन, रामकथा और श्रीराम के जयघोष से धर्मनगरी में उत्सव का उल्लास चरम पर है।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

. “`*1.* उत्तराखंडः चमोली में सुरंग के अंदर टकराईं दो लोको ट्रेनें; इंजीनियर्स सहित ओडिशा, बिहार, झारखंड के 100 से अधिक मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर।

*2.* नौकरशाही में केंद्र का बड़ा फेरबदल, IAS लव अग्रवाल को विदेश व्यापार महानिदेशालय की कमान, 25 तबादलों में FCI, वाणिज्य विभाग और पेट्रोलियम मंत्रालय में भी महत्वपूर्ण नियुक्तियां शामिल।

*3.* रवीन्द्र सरोवर थाना इलाके से गांजा तथा ड्रग की टेबलेट सहित गिरीश पार्क निवासी निखिल अग्रवाल तथा जादवपुर का रोनी अधिकारी गिरफ्तार।

*4.* उत्तर 24 परगनाः मतुआ समुदाय का मन जीतने 9 जनवरी को ठाकुरबाड़ी जायेंगे अभिषेक बनर्जी, भाजपा सांसद शान्तनु ठाकुर की चेतावनी-‘नहीं करने दी जायेगी पूजा’, जुलूस निकालकर किया जायेगा प्रतिवाद।

*5.* नव वर्ष पर पर्यटकों से भरे दीघा के उदयपुर में अवैध शराब का भण्डार, किसी ने डीप फ्रिज तो किसी ने ‘गुप्त तहखाने’ में छिपाई, पुलिस ने जब्त की एक हजार से ज्यादा बोतलें, दो विक्रेता गिरफ्तार।

*6.* अस्वस्थ कवि जय गोस्वामी को SIR की सुनवाई के लिए बुलाये जाने पर परिवार की नाराजगी के बाद कविपत्नी को चुनाव आयुक्त ने किया फोन।

*7.* हुमायूं कबीर का बड़ा दावाः 2026 चुनाव में करीब 120 सीटों के साथ BJP होगी प्रथम, सेकेण्ड मेरी पार्टी तथा तीसरे स्थान पर जायेगी TMC, 25-31 जनवरी के मध्य ब्रिगेड सभा का भी एलान।

*8.* अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार से करेगा मुलाकात।

*9.* राजस्थान में चौथी मंजिल से कूदकर छात्रा का सुसाइड केसः CBSE ने जयपुर के नीरजा मोदी स्कूल की मान्यता की रद्द।

*10.* दिग्गज निवेशक तथा बर्कशायर हैथवे के CEO 95 वर्षीय वॉरेन बफे आज होंगे पद से रिटायर, ग्रेग एबेल संभालेंगे कंपनी की जिम्मेदारी।

*11.* कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों से 2026 में भारत-पाक टकराव की आशंका, अमेरिकी विशेषज्ञों ने जताया युद्ध का खतरा।

*12.* यूपीः नए साल में बिना अनुमति नहीं छलकेंगे जाम, पुलिस अलर्ट, बैंक्वेट हॉल-होटल-रेस्टोरेंट की होगी चेकिंग।

*13.* इस साल चारधाम यात्रा ने तोड़े रिकार्ड, 48.32 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; सुविधाओं में हुआ सुधार।

*14.* जींस के कमरबंद में छिपा रखा था 200 ग्राम सोना, दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री गिरफ्तार।

*15.* इंडिगो पर 458 करोड़ से ज्यादा का GST जुर्माना: आदेश को चुनौती देगी एयरलाइन; वित्त वर्ष 2018-19 से 2022-23 की असेसमेंट से जुड़ा मामला।

*16.* चीन से बढ़ते आयात पर लगाम, भारत ने चुनिंदा स्टील उत्पादों पर 11–12% का आयात शुल्क लगाया।

*=========================*

New Year 2026 Special: साल के पहले दिन घर लाएं ये शुभ चीजें, कभी नहीं होगी पैसों की कमी!

0

New Year 2026 Upay: नया साल 2026 नई उम्मीदें और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आ रहा है। हर कोई चाहता है कि आने वाला वर्ष परिवार में खुशियां, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिरता लाए। धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में पूरे वर्ष बरकत रहती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और प्रभावी उपाय जो आप नए साल की शुरुआत में अपनाकर जीवन को और बेहतर बना सकते हैं।

New Year 2026 Remedies: साल की शुरुआत सकारात्मकता से करें तो पूरा वर्ष शुभ फल देता है।

मंत्रों का जाप और पूजा-पाठ:

नए साल के पहले दिन सुबह उठकर गायत्री मंत्र या लक्ष्मी संबंधी मंत्रों का जाप करें। इससे मन शांत होता है और सकारात्मक विचार आते हैं। साथ ही, अपने इष्ट देवता की पूजा अवश्य करें। मान्यता है कि इससे पूरे साल देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-शांति का वातावरण रहता है।

रंगोली बनाएं:

सनातन परंपरा में शुभ अवसरों पर मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बेहद महत्वपूर्ण है। 1 जनवरी को घर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

फांसी पर झूले युवक को पुलिस ने उतारा, TI ने CPR देकर बचा ली जान, अब DGP ने किया सम्मानित

0

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश पुलिस के एक जांबाज़ और संवेदनशील अधिकारी की तत्परता से एक युवक की जान बच गई। 29–30 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि, रात्रि गश्त के दौरान नागदा थाना प्रभारी निरीक्षक अमृतलाल गवली को सूचना मिली कि एक युवक ने फांसी लगा ली है।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए निरीक्षक गवली बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद होने पर उन्होंने तत्काल लॉक तोड़कर प्रवेश किया। अंदर युवक फांसी पर लटका हुआ मिला। थाना प्रभारी ने तुरंत युवक को नीचे उतारा और सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से युवक की जान बच सकी। निरीक्षक अमृतलाल गवली द्वारा प्रदर्शित तत्परता, साहस, मानवीय संवेदनशीलता और उच्च पेशेवर दक्षता को देखते हुए पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश कैलाश मकवाणा ने उन्हें 10,000 रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित करने के आदेश जारी किए हैं।

इस घटना के बाद पुलिस विभाग में निरीक्षक गवली के कार्य की सराहना की जा रही है और इसे मानवता व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बताया जा रहा है।