Tuesday, February 17, 2026
Home Blog Page 89

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। अगर बिजनेस में हैं तो आपको फायदा मिलने वाला है। मान – सम्मान बढेगा । किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही नये केस मिलने के योग बन रहे हैं। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। आज किसी फ्रेंड से सोशल मीडिया पर बात होंगी। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ घर पर ही डिनर करेंगे। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। प्रेमीजनों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज उन्हें कहीं अच्छी जगह निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन करेंगे। आज दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा होगा। इस राशि के लवमेट्स आज अपनी शादी की बात घर पर कर सकते है। घरवाले आपकी बात को मान लेंगे।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे । साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें । इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा ।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सही रहेगा। आप उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिलेगा। आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी दोस्त से अपनी कोई बात शेयर करेंगे। आज पुराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाएगा। साथ ही आज घर पर अपने मनपसंद खाने का आनंद उठाएंगे। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है, आज उनके लिए दिन शुभ है। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा बस आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा। साथ ही किसी नए कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज में लेक्चर देने के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो किसी जानकर से सलाह लेकर ही करें । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है । पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती के लिए हाथ मिलायेगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आज आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगी। पिता बच्चों के साथ समय बिताएंगें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी आपके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जायेगा। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आपका आज का दिन बेहतरीन रहेगा । संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आज आपको राहत मिलने के असार नजर आ रहे है। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

संविधान संवाद से जनता को जागरूक करेगी कांग्रेस,100 दिनों में प्रदेशभर में 30 रैलियां: अविनाश पाण्डेय

0

खनऊ: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान पर बढ़ते खतरे के खिलाफ कांग्रेस प्रदेशभर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि अगले 100 दिनों में ‘संविधान संवाद’ कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के प्रमुख जनपदों में 30 रैलियाँ आयोजित कर जनता को जागरूक किया जाएगा।

भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही
रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, नेहरू भवन में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए अविनाश पाण्डेय ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली से आमजन त्रस्त है, जबकि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। उन्होंने मनरेगा में किए जा रहे बदलावों को ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया।

ग्राम सभा औपचारिक संस्था बनकर रह गई
उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार योजना नहीं, बल्कि ग्रामीणों का अधिकार है, जिसकी आत्मा ग्राम सभा है। कामों के चयन, प्राथमिकता और निगरानी जैसे अधिकारों को केंद्रीय पोटर्ल व मंत्रालयों के अधीन कर देने से ग्राम सभा औपचारिक संस्था बनकर रह गई है। फंड रिलीज़ में देरी के कारण मजदूरों को महीनों तक भुगतान नहीं मिलता, कई जगह काम की मांग के बावजूद काम नहीं दिया जा रहा-जिसका सीधा असर गरीब परिवारों पर पड़ रहा है।

नागरिकों का संवैधानिक मतदान अधिकार छीना जा रहा है
अविनाश पाण्डेय ने एसआईआर के नाम पर मतदाता सूची से नाम काटे जाने को ‘वोट चोरी’ करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। उनके अनुसार यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि चुनावी व्यवस्था को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास है, जिससे नागरिकों का संवैधानिक मतदान अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। उन्होंने बताया कि बताया कि 2026 के स्थानीय निकाय व एमएलसी चुनावों में कांग्रेस अपने दम पर उतरेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी सीटों पर संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं।

खाप पंचायतों का सख्त फरमान! कहीं शादी में DJ बैन, कहीं स्मार्टफोन पर रोक—मथुरा, बागपत और जालोर तक तुगलकी फैसलों से मचा बवाल

0

Mathura News: उत्तर भारत में खाप पंचायतें एक बार फिर अपने फैसलों को लेकर चर्चा में हैं। मथुरा, बागपत, जालोर और मुजफ्फरनगर में हाल ही में खाप पंचायतों ने ऐसे फैसले सुनाए हैं, जिनका सीधा असर शादियों, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, पहनावे और लिव-इन रिलेशनशिप पर पड़ा है। पंचायतों का कहना है कि ये कदम सामाजिक अनुशासन और पारंपरिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं, लेकिन इन फैसलों को लेकर लोगों के बीच बहस और विरोध भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में मथुरा में खाप पंचायत का नया ऐलान सामने आया है, जिसने मुस्लिम शादियों से जुड़े नियमों को और सख्त कर दिया है।

मथुरा पंचायत का नया फरमान
मथुरा की खाप पंचायत ने मुस्लिम समुदाय की शादियों को लेकर नए नियम जारी किए हैं। पंचायत के अनुसार अब शादी समारोह में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। यदि किसी शादी में डीजे बजाया गया तो मौलाना निकाह नहीं पढ़ेंगे। इसके साथ ही मैरिज होम में निकाह करने की अनुमति भी नहीं होगी, निकाह केवल तय धार्मिक और पारंपरिक तरीके से ही संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा पंचायत ने सलामी, महंगे उपहार और आतिशबाजी पर भी रोक लगाने का फैसला किया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 11 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत का कहना है कि इन नियमों का उद्देश्य शादियों को सादा, कम खर्चीला और परंपरागत बनाना है।

बागपत की थंबा पट्टी मेहर देशखाप के फैसले
वहीं बागपत जिले की थंबा पट्टी मेहर देशखाप पंचायत ने भी हाल ही में कई सख्त फैसले लिए हैं। पंचायत ने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए स्मार्टफोन इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्णय किया है। इसके साथ ही हाफ पैंट पहनने पर प्रतिबंध लगाते हुए पारंपरिक पहनावे को अपनाने की सलाह दी गई है। पंचायत ने यह भी तय किया है कि अब शादियां गांव या घर में ही होंगी, मैरिज हॉल में शादी करने को हतोत्साहित किया जाएगा। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का मकसद बच्चों और युवाओं को अनुशासन में रखना और उन्हें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना है।

जालोर में महिलाओं के लिए स्मार्टफोन पर रोक
इसी सप्ताह राजस्थान के जालोर जिले में खाप पंचायत ने एक विवादित फैसला लेते हुए बहुओं और अविवाहित लड़कियों के लिए स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। इस फैसले के बाद पंचायत को कड़ा विरोध झेलना पड़ा और मामला कानून तक पहुंच गया। वहीं विरोध के चलते पंचायत ने इस फैसले पर पुनर्विचार करने के संकेत दिए हैं। पंचायत का कहना है कि उनका उद्देश्य महिलाओं को नियंत्रित करना नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना और परिवार की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना था।

Bihar News: मुंगेर में तीन इनामी नक्सलियों का सरेंडर, DGP विनय कुमार के सामने डाली हथियार

0

Bihar News: बिहार पुलिस को नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेर जिले में सक्रिय तीन इनामी नक्सलियों ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वालों में दो कुख्यात नक्सली ऐसे हैं जिन पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह आत्मसमर्पण सरकार की सरेंडर-कम-रीहैबिलिटेशन पॉलिसी, लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों और स्थानीय लोगों के सहयोग का प्रत्यक्ष परिणाम है।

RSK कॉलेज कैंपस में हुआ सशस्त्र आत्मसमर्पण

मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित RSK कॉलेज परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान तीनों नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

कौन-कौन नक्सली हुए गिरफ्तार?

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की पहचान इस प्रकार हुई है

  • नारायण कोड़ा: जोनल कमांडर, 23 नक्सली मामलों में फरार
  • बहादुर कोड़ा: जोनल कमांडर, 24 नक्सली कांडों में वांछित
  • बिनोद कोड़ा: दस्ता सदस्य, 3 नक्सली मामलों में फरार

इन सभी पर लंबे समय से पुलिस की नजर थी।

TOP News: SC में आज अरावली-सेंगर मामले पर अहम सुनवाई; ट्रंप की जेलेंस्की संग बैठक; ठंड-धुंध की दोहरी मार जारी

0

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है और शीतलहर के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। मौसम की मार के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज दो अहम मामलों पर नजर रहेगी, जहां उन्नाव दुष्कर्म केस में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबन से जुड़ी याचिका पर सुनवाई होगी, वहीं अरावली पर्वतमाला विवाद पर भी अहम बहस संभव है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूक्रेन संकट को लेकर फ्लोरिडा में हुई ट्रंप-जेलेंस्की मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने शांति योजना पर 90 प्रतिशत सहमति बनने का दावा किया, जबकि ट्रंप ने संकेत दिए कि सब कुछ ठीक रहा तो कुछ हफ्तों में बड़ा फैसला हो सकता है। इस बीच घने कोहरे के कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुवाहाटी फ्लाइट रद्द हो गई, हालांकि वे आज असम पहुंचेंगे और उनके तय कार्यक्रमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उधर, भीषण शीतलहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल एक जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…कई जगह पारा 5 डिग्री से नीचे; शीतलहर ने बढ़ाईं मुश्किलें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। इसके चलते पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रहा। उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में शीतलहरी चली। पहाड़ी इलाकों में लद्दाख के द्रास में पारा शून्य से 14.2 डिग्री नीचे चला गया। प

 

 

शारजाह एयरपोर्ट सर्दियों की भीड़ से निपटने को तैयार, यात्रियों के लिए जारी की खास सलाह

0

Dubai: शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने कहा है कि वह सर्दियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की संभावित भारी आवाजाही को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए एयरपोर्ट प्रशासन ने कई परिचालन उपाय लागू किए हैं, ताकि यात्री आवागमन सुचारु रहे और सेवा स्तर बनाए रखा जा सके। एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ान से कम से कम तीन घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंचें। साथ ही, यात्रियों को डिजिटल और फास्ट-ट्रैक सेवाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है, जिससे चेक-इन और इमिग्रेशन प्रक्रिया तेज़ हो सके।

 

एयर अरेबिया के यात्रियों से कहा गया है कि वे सिटी चेक-इन सेवा का लाभ उठाएं, जिससे वे पहले ही औपचारिकताएं पूरी कर सीधे पासपोर्ट कंट्रोल की ओर जा सकें। इसके अलावा, एयरपोर्ट पर सेल्फ चेक-इन कियोस्क, बैगेज ड्रॉप सुविधा, स्मार्ट गेट, फास्ट-ट्रैक विकल्प और ‘हाला सर्विस’ उपलब्ध कराई गई हैं। एयर अरेबिया और फ्लाई जिन्नाह के यात्री अब नई होम चेक-इन सेवा का भी उपयोग कर सकते हैं, जिससे यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो गई है।यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए प्रस्थान क्षेत्र के मुख्य प्रवेश द्वार पर अल दियाफा लाउंज खोला गया है, जहां अतिरिक्त आराम और आतिथ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही, व्यस्त अवधि में तेज़ प्रोसेसिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी परिचालन क्षेत्रों में स्टाफ की संख्या भी बढ़ाई गई है। शारजाह एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि ये सभी कदम सर्दियों के मौसम में यात्रियों को सुरक्षित, तेज़ और सहज यात्रा अनुभव देने के निरंतर प्रयासों का हिस्सा हैं।

Silver Price Record: चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल, तोड़े सारे रिकॉर्ड, बाजार में मचा हड़कंप, क्या कीमतों में आएगी गिरावट?

0

नेशनल डेस्कः चांदी की कीमतों ने हाल के समय में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया है। वायदा बाजार में चांदी का भाव 2.42 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुँच गया है। पिछले एक हफ्ते में ही कीमतों में 15% से अधिक की तेजी देखी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इंडस्ट्रियल डिमांड में वृद्धि और सप्लाई की कमी इस ऐतिहासिक उछाल के प्रमुख कारण हैं।

हफ्तेभर में 15% से अधिक की छलांग
पिछले कुछ दिनों में चांदी की कीमतों में जो तेजी देखी गई है, उसे सामान्य नहीं कहा जा सकता। केवल एक हफ्ते में ही फ्यूचर्स मार्केट में चांदी के भाव में 15% से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी ने एक ही कारोबारी दिन में 18,210 रुपये (करीब 8.14%) की बढ़त के साथ 2,42,000 रुपये प्रति किलो का नया ऐतिहासिक स्तर छू लिया। हालांकि, दिन के अंत में मुनाफावसूली के चलते कीमतें थोड़ी नीचे आकर 2,39,787 रुपये प्रति किलो पर बंद हुईं।

चांदी की इंडस्ट्रियल मांग तेज
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी की भूमिका अब बदल गई है। मेहता इक्विटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी) राहुल कलंत्री के अनुसार, चांदी अब केवल जेवर या सिक्कों तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसकी इंडस्ट्रियल मांग तेजी से बढ़ रही है। आज के समय में सोलर पैनल, हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) में चांदी का उपयोग अनिवार्य हो गया है। जैसे-जैसे दुनिया ग्रीन एनर्जी और एडवांस टेक्नोलॉजी की तरफ बढ़ रही है, चांदी की खपत भी बढ़ रही है, जबकि खदानों से सप्लाई में रुकावटें आ रही हैं। यही कारण है कि कीमतें लगातार ऊँचाई छू रही हैं।

2025 में निवेशकों को मिला बड़ा रिटर्न
निवेश के लिहाज से साल 2025 चांदी के लिए बहुत ही लाभकारी रहा। 31 दिसंबर 2024 को चांदी का भाव लगभग 87,233 रुपये प्रति किलो था। अब तक कीमतों में लगभग 175% की वृद्धि हो चुकी है। यानी जो निवेशक साल की शुरुआत में चांदी में निवेश कर चुका था, उसका पैसा कई गुना बढ़ चुका है।

LIC New Jeevan Anand: LIC की इस स्कीम ने बाजार में मचाया तहलका, हर कोई कर रहा निवेश, जानिए इनसाइड डिटेल

0

नेशनल डेस्क: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) दशकों से देश के करोड़ों लोगों की बचत और सुरक्षा का भरोसेमंद नाम रहा है। जब भी सुरक्षित निवेश और परिवार के भविष्य की बात आती है, तो सबसे पहले LIC का ही नाम लिया जाता है। इसी भरोसे को आगे बढ़ाते हुए LIC की जीवन आनंद पॉलिसी निवेश और बीमा, दोनों का लाभ एक साथ देती है। यह पॉलिसी उन लोगों के लिए खास है जो कम प्रीमियम में भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं और साथ ही जीवनभर बीमा सुरक्षा भी चाहते हैं।

कम प्रीमियम में बड़ा रिटर्न
अक्सर लोग बीमा पॉलिसी लेने से इसलिए कतराते हैं क्योंकि उन्हें प्रीमियम ज्यादा लगने लगता है। लेकिन जीवन आनंद पॉलिसी आम आदमी की जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर बनाई गई है।मान लीजिए किसी व्यक्ति की उम्र 35 साल है और वह 5 लाख रुपये का सम एश्योर्ड चुनता है। अगर वह 35 साल के टर्म के लिए यह पॉलिसी लेता है, तो उसे सालाना लगभग 16,300 रुपये प्रीमियम देना होगा। मासिक हिसाब से देखें तो यह रकम करीब 1400 रुपये प्रति माह बैठती है, यानी रोजाना करीब 45 रुपये की बचत।

पूरे पॉलिसी टर्म में कुल मिलाकर लगभग 5.70 लाख रुपये जमा होते हैं। इसके बदले मैच्योरिटी पर मौजूदा बोनस दरों के अनुसार करीब 25 लाख रुपये की एकमुश्त राशि मिल सकती है। इसमें शामिल हैं:

  • 5 लाख रुपये का बेसिक सम एश्योर्ड
  • करीब 8.60 लाख रुपये का सिंपल रिविजनरी बोनस
  • लगभग 11.50 लाख रुपये का फाइनल एडिशनल बोनस

मैच्योरिटी के बाद भी खत्म नहीं होती पॉलिसी
जीवन आनंद पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत इसका होल लाइफ कवरेज है। आमतौर पर ज्यादातर बीमा योजनाएं मैच्योरिटी के बाद समाप्त हो जाती हैं, लेकिन इस पॉलिसी में ऐसा नहीं होता। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी पॉलिसीधारक को मैच्योरिटी पर 25 लाख रुपये मिल जाते हैं, तब भी उसकी पॉलिसी जारी रहती है। इसके बाद भी उस व्यक्ति पर 5 लाख रुपये का जीवन बीमा कवर पूरी उम्र बना रहता है। मतलब, भविष्य में चाहे किसी भी उम्र में पॉलिसीधारक का निधन हो, उसके नॉमिनी को 5 लाख रुपये की राशि अलग से दी जाएगी। इस तरह यह पॉलिसी दो बार भुगतान करती है एक बार मैच्योरिटी पर और दूसरी बार मृत्यु के बाद परिवार को।

टैक्स में भी मिलती है राहत
इस पॉलिसी में निवेश करने से टैक्स की बचत भी होती है। पॉलिसी पर दिए गए प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत छूट मिलती है। वहीं, मैच्योरिटी पर मिलने वाली रकम और डेथ बेनिफिट पर धारा 10(10D) के तहत टैक्स नहीं लगता, यानी यह पूरी तरह टैक्स-फ्री होती है।

जरूरत पड़ने पर लोन और अन्य सुविधाएं
जीवन आनंद पॉलिसी केवल निवेश तक सीमित नहीं है। पॉलिसी के दो साल पूरे होने के बाद इस पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। अगर किसी कारणवश प्रीमियम समय पर जमा नहीं हो पाता, तो इसमें ग्रेस पीरियड भी दिया जाता है। मासिक प्रीमियम पर 15 दिन और अन्य मोड पर 30 दिन की छूट मिलती है। यह पॉलिसी 18 से 50 साल की उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है। इसमें 15 से 35 साल तक का टर्म चुना जा सकता है। इसके अलावा एक्सीडेंटल डेथ और क्रिटिकल इलनेस जैसे राइडर्स जोड़कर सुरक्षा को और मजबूत किया जा सकता है।

किन लोगों के लिए है यह पॉलिसी
यह पॉलिसी उन लोगों के लिए उपयुक्त मानी जाती है जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं, नियमित बचत कर सकते हैं और अपने परिवार को लंबे समय तक वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं।

भीषण रूसी हमलों के बीच शांति की कोशिश: ट्रंप-जेलेंस्की करेंगे हाई स्टेक्स मीटिंग, 10% पर अटका यूक्रेन-रूस युद्ध !

0

International Desk: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में उच्चस्तरीय शांति वार्ता करने जा रहे हैं। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस के मिसाइल और ड्रोन हमले जारी हैं, जिससे स्पष्ट है कि कूटनीति के समानांतर जंग भी तेज है। यह बैठक दो दिन पहले तय हुई थी और इसका उद्देश्य उस शांति ढांचे पर मतभेद कम करना है, जिसे ट्रंप ने पिछले महीने प्रस्तावित किया था। यूक्रेन ने अपने 28 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को घटाकर 20 बिंदु कर दिया है। अमेरिकी दूतों के अनुसार, समझौते के लगभग 90 प्रतिशत बिंदुओं पर सहमति बन चुकी है। इसकी पुष्टि जेलेंस्की ने भी की है।

हालांकि कुछ बड़े मुद्दे अभी बाकी हैं।ो इनमें सबसे अहम है जमीन का सवाल, खासकर पूर्वी डोनबास क्षेत्र, जिसे रूस पूरी तरह अपने नियंत्रण में चाहता है। जेलेंस्की ने संकेत दिए हैं कि यदि रूस युद्धविराम पर सहमत होता है, तो कुछ रियायतों पर विचार किया जा सकता है, लेकिन अंतिम फैसला जनमत संग्रह से होगा। एक और विवादित विषय है जापोरिज़्ज़िया परमाणु ऊर्जा संयंत्र, जो फिलहाल रूस के कब्जे में है। यूक्रेन ने प्रस्ताव दिया है कि इसे अमेरिका-यूक्रेन के संयुक्त उपक्रम के रूप में चलाया जाए, ताकि ऊर्जा का बंटवारा हो सके। जेलेंस्की का सबसे बड़ा जोर सुरक्षा गारंटी पर है। अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन नाटो के अनुच्छेद-5 जैसी सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा कर रहे हैं, जिसमें उल्लंघन पर कड़े जवाब का प्रावधान हो।

अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि यह अब तक का “सबसे मजबूत सुरक्षा पैकेज” होगा। इस बैठक में रूस शामिल नहीं है और यह भी साफ नहीं कि मॉस्को तत्काल युद्धविराम को लेकर कितना गंभीर है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है कि यदि कीव शांति के लिए तैयार नहीं हुआ, तो रूस सैन्य रास्ते से अपने लक्ष्य हासिल करेगा। ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है बैठक सकारात्मक होगी, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि “मेरी मंजूरी के बिना कुछ नहीं हो सकता।” यूरोपीय देशों में इस वार्ता को लेकर सतर्क आशावाद है, हालांकि अनिश्चितता बनी हुई है।

 

रात को सोने से कितनी देर पहले खा लेना चाहिए खाना? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

0

नेशनल डेस्क : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में देर रात खाना खाना और उसके तुरंत बाद सो जाना आम आदत बन गई है। कभी काम की व्यस्तता तो कभी मोबाइल और टीवी की वजह से लोगों को समय का ध्यान ही नहीं रहता। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि रात के खाने का समय आपकी नींद, पाचन और कुल सेहत पर सीधा असर डालता है। आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा, दोनों इस बात पर जोर देते हैं कि खाने और सोने के बीच पर्याप्त अंतर होना जरूरी है।

सोने से कितनी देर पहले खाना चाहिए?

आयुर्वेद के अनुसार, बेहतर पाचन और अच्छी नींद के लिए रात का खाना सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले कर लेना चाहिए। इससे भोजन को पचने का पूरा समय मिलता है और गैस, एसिडिटी व सीने में जलन जैसी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। जिन लोगों को एसिड रिफ्लक्स या GERD की शिकायत रहती है, उनके लिए यह अंतर 3 घंटे या उससे ज्यादा रखना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आप रात 10 बजे सोते हैं तो 7–8 बजे तक खाना खा लेना बेहतर है।

 

खाने और सोने के बीच अंतर क्यों जरूरी है?

खाना खाने के बाद शरीर पाचन प्रक्रिया में लगा रहता है और उसे समय चाहिए। तुरंत लेटने से पाचन प्रभावित होता है और पेट का एसिड ऊपर की ओर आ सकता है, जिससे सीने में जलन और खट्टी डकार की समस्या हो सकती है। पेट हल्का रहने पर नींद गहरी आती है, शरीर को सही तरीके से आराम मिलता है और वजन बढ़ने का खतरा भी कम रहता है।

रात में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

रात के समय हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करना चाहिए, जैसे उबली या हल्की पकी सब्जियां, दाल, खिचड़ी, थोड़ी मात्रा में रोटी या चावल, हल्का गर्म दूध और सीमित मात्रा में सूखे मेवे। वहीं तला-भुना, ज्यादा मसालेदार खाना, मिठाइयां, कैफीन वाली चीजें और भारी फल खाने से बचना चाहिए। सही समय और सही भोजन अपनाकर नींद और सेहत दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है।