Monday, March 23, 2026
Home Blog Page 22

Auraiya News: अवैध खनिज परिवहन में पकड़े दो डंपर सीज

0

औरैया। एसडीएम सदर अजय आनंद वर्मा ने रविवार रात एक बजे फफूंद कस्बा के पास चेकिंग की। इस दौरान दो डंपरों को अवैध खनिज परिवहन में पकड़ा गया। उन्हें सीज करते हुए एक लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया।

जालौन जनपद की ओर से आने वाले मौरंग, गिट्टी के ट्रक डंपर के साथ ही मिट्टी खनन को लेकर पिछले दिनों अभियान शुरू किया गया था। एसडीएम सदर ने जालौन रोड किनारे कई वाहनों पर कार्रवाई की थी। रविवार रात वह फफूंद कस्बा पहुंचे। वहां से निकल रहे आठ वाहनों को चेक किया गया। इनमें दो डंपर अवैध खनिज परिवहन में पकड़े गए।

मौके पर मौजूद थाना पुलिस की टीम ने दोनों डंपरों को कब्जे में लिया। एसडीएम अजय ने बताया कि फफूंद कस्बे के पास दो डंपरों को देर रात पकड़ा गया है। उन्हें सीज करते हुए एक लाख से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है।

Muzaffarnagar: कांवड़ पटरी मार्ग पर लहूलुहान मिला इजरायली नागरिक, पास ही पड़ी थी बाइक, जांच में ये आया सामने

0

खतौली में गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर अनियंत्रित बाइक और कैंटर के बीच टक्कर में एक इजरायली नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान पारन (28) के रूप में हुई है, जो दिल्ली से हरिद्वार की ओर जा रहा था। घटना सोमवार को हुई, जिसके बाद उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, पारन नेशनल हाईवे पुल के पास पहुंचा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित होने के बाद बाइक सीधे सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार पारन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायल पारन को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार, पारन की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक के अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद कांवड़ पटरी मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर सड़कों पर यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया है।

UP: संभल में मस्जिद-दरगाह और मकान पर चलेगा बुलडोजर, सरकारी जमीन पर किया निर्माण, शाही इमाम और भाई का है कब्जा

0

संभल के चंदौसी मार्ग पर स्थिति गांव सैफखां सराय में सरकारी जमीन पर मस्जिद, दरगाह और मकान का निर्माण पाया गया है। इस मस्जिद और दरगाह की जिम्मेदारी संभल शहर की जामा मस्जिद के इमाम संभालते हैं।मकान में जामा मस्जिद के इमाम और उनके भाई का परिवार रहता है। इमाम का कहना है कि यह उनकी पुश्तैनी जमीन है। जहां पहले से ही दरगाह बनी थी। बाद में उनके पिता की मजार बनाई गई।मस्जिद का निर्माण भी वर्षों पहले किया गया था। वहीं, दूसरी ओर प्रशासन का कहना है कि जांच पड़ताल में सरकारी जमीन पर निर्माण पाया गया है। संभल तहसीलदार के न्यायालय से सोमवार को सरकारी जमीन घोषित की गई है।

 

इसमें बताया गया है कि गाटा संख्या 452 की 0.1340 हेक्टेयर जमीन पर अवैध निर्माण किया हुआ है। जिसपर दरगाह, मस्जिद और मकान बना है। कुछ जमीन नजदीक में खाली पड़ी है।

 

मालूम हो 2016 और 2017 में सरकारी जमीन होने का दावा करते हुए शिकायत की गई थी। बाद में मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था। लेकिन आगे की कार्रवाई अभी स्पष्ट नहीं है।

 

वहीं, दूसरी ओर एक शिकायत तहसीलदार न्यायालय में भी दर्ज कराई गई थी। उसमें सुनवाई के दौरान अब कब्जा मुक्त किए जाने का आदेश किया गया है।

UP: दरोगा भर्ती के लिए एडमिट कार्ड की आई डेट, 4543 पदों के लिए इस तारीख पर होगी परीक्षा; जानें कब जारी होंगे

0

उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आगामी 14 और 15 मार्च को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड आगामी 11 और 12 मार्च को जारी किए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा की 14 मार्च को है, वह 11 मार्च को और जिनकी परीक्षा 15 मार्च को है, वह 12 मार्च को अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने अभ्यर्थियों और अन्य हितधारकों को सूचित किया है कि सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की होने वाली परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनकी कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार करना उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां सख्त रूप से प्रतिबंधित हैं। कोई भी व्यक्ति जो परीक्षा सामग्री या उसकी किसी जानकारी को किसी भी रूप में (मौखिक या लिखित, इलेक्ट्रॉनिक या यांत्रिक माध्यम से) प्रकाशित, दोबारा बनाना, प्रसारित, संग्रहीत या साझा करते हुए पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक और वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह परीक्षा केंद्र से प्राप्त कराई गई मूल ओएमआर शीट को ले जाते हुए पाया जाता है या सामग्री को अनाधिकृत रूप से कब्जे में रखे हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई होगी।

पेपर लीक, नकल, सॉल्वर गैंग की दें सूचना

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि 4543 पदों पर होने वाली भर्तियों की लिखित परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा पेपर लीक, पेपर कय-विक्रय, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग अथवा अन्य किसी भी अवांछनीय गतिविधि के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए ईमेल आईडी व व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति निर्भीक होकर सूचना दे सकता है, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जायेगी।

 

इस पर दीजिए गोपनीय सूचना

ईमेल आईडी: satarkta.policeboard@gmail.com

व्हाट्सएप नंबर (मैसेज) : 9454457951

पहले आओ पहले पाओ…”, अब सस्ते घर खरीदने का सपना होगा पूरा, यूपी आवास विकास परिषद दे रहा शानदार मौका; अभी करें अप्लाई

0

UP News: हर किसी का सपना होता है कि उनका अपना घर हो और अगर वो घर बेहद किफायती दामों में मिल जाए तो इससे अच्छी बात क्या होगी। अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर के आसपास कम कीमत में अपना घर खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने मण्डोला विहार योजना के तहत फ्लैटों की बिक्री शुरू की है। इस योजना में फ्लैट ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर दिए जा रहे हैं।

 

4000 फ्लैट बिक्री के लिए तैयार

जानकारी के मुताबिक, आवास विकास परिषद ने अपनी खाली पड़ी संपत्तियों को बेचने के लिए खास अभियान शुरू किया है। लोनी इलाके में स्थित मण्डोला विहार योजना में करीब 4000 फ्लैट आवंटन के लिए उपलब्ध हैं। जो लोग पहले रजिस्ट्रेशन कराएंगे, उन्हें पहले फ्लैट चुनने का मौका मिलेगा।

 

31 मार्च है रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

प्रशासन के अनुसार, इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पिछले साल अक्टूबर से चल रही है। अब इसकी अंतिम तारीख 31 मार्च तय की गई है। अभी तक 600 से अधिक लोग रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं और समय नजदीक आने के साथ लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ रही है।

 

1BHK से 3BHK तक फ्लैट उपलब्ध

इस योजना में अलग-अलग बजट के हिसाब से फ्लैट उपलब्ध हैं। यहां 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट खरीदे जा सकते हैं।

फ्लैट का आकार 60, 75, 112 और 162 वर्ग मीटर तक है। कीमत की बात करें तो फ्लैट की शुरुआती कीमत लगभग 29 लाख रुपये है, जबकि बड़े फ्लैट की कीमत करीब 82 लाख रुपये तक जाती है। मौजूदा बाजार कीमतों की तुलना में ये फ्लैट काफी सस्ते माने जा रहे हैं।

 

ऐसे करें आवेदन

जो लोग फ्लैट खरीदना चाहते हैं, वे उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को फ्लैट मिलने की अच्छी संभावना है।

19 मार्च से इस घाट पर शुरू होगी भव्य गंगा आरती, श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

0

वाराणसी: श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद काशी देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बन गई है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक वाराणसी पहुंच रहे हैं, जिसके चलते दशाश्वमेध, अस्सी और नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती में भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी को देखते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 19 मार्च से ललिता घाट पर भव्य गंगा आरती शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

45 मिनट तक होगी गंगा आरती

हिंदू नववर्ष के प्रथम दिन इसका शुभारंभ किया जाएगा। मंदिर न्यास के अनुसार, ललिता घाट पर सात अर्चकों द्वारा प्रतिदिन शाम 6:45 बजे से लगभग 45 मिनट तक गंगा आरती की जाएगी। इस आरती के माध्यम से विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालु गंगा द्वार से ही गंगा आरती के दर्शन कर सकेंगे। इससे पहले सितंबर 2025 में नमो घाट पर भी सात अर्चकों द्वारा गंगा आरती की शुरुआत की गई थी। उसी तर्ज पर अब ललिता घाट पर भी भव्य आयोजन किया जाएगा।

 

श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

काशी विश्वनाथ मंदिर के कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि यह पहल बाबा विश्वनाथ के भक्तों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से की जा रही है। श्रद्धालु गंगा द्वार की सीढि़यों पर बैठकर आराम से गंगा आरती का दर्शन कर सकेंगे। बाबा विश्वनाथ के दरबार और सामने मां गंगा की आरती का द्दश्य भक्तों को दिव्य आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि काशी में दशाश्वमेध, अस्सी, शीतला और नमो घाट पर होने वाली गंगा आरती में अक्सर भारी भीड़ और ट्रैफिक के कारण कई श्रद्धालु समय पर आरती स्थल तक नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में 19 मार्च से ललिता घाट पर शुरू होने वाली गंगा आरती श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के दबाव को कम करने में सहायक साबित होगी।

पालतू कुत्ते ने SDM के दोनों हाथ चबाए! साइन करने लायक नहीं बचे अफसर, अंगूठा लगाकर मांगी छुट्टी

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां बैरिया तहसील में तैनात एसडीएम आलोक प्रताप सिंह अपने ही पालतू कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ता इतना आक्रामक था कि उसने एसडीएम के दोनों हाथों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। हालत यह हो गई कि अफसर को छुट्टी के आवेदन पर हस्ताक्षर करने के बजाय अंगूठा लगाना पड़ा, जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

 

चाय की चुस्की के बीच अचानक हुआ हमला

घटना होली से एक दिन पहले की है। 2023 बैच के पीसीएस अधिकारी आलोक प्रताप सिंह के माता-पिता उनसे मिलने बैरिया आए हुए थे। 3 मार्च की सुबह सभी लॉन में बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान उनका पालतू कुत्ता अचानक उत्तेजित होकर भौंकने लगा। एसडीएम जैसे ही उसे शांत कराने और पट्टा पकड़कर ले जाने लगे, कुत्ते ने उनके एक हाथ को अपने जबड़े में दबोच लिया। जब उन्होंने दूसरे हाथ से छुड़ाने की कोशिश की, तो कुत्ते ने उस पर भी हमला कर दिया।

 

पानी की बौछार से बची जान

कुत्ते का हमला इतना जबरदस्त था कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी भी सहम गए। काफी कोशिश के बाद भी जब कुत्ते ने हाथ नहीं छोड़ा, तो एक कर्मचारी ने उस पर पानी की बोतल उड़ेल दी। पानी पड़ते ही कुत्ते की पकड़ ढीली हुई और एसडीएम को छुड़ाया जा सका। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दिल्ली के किसी बड़े संस्थान में इलाज कराने की सलाह दी।

 

मजबूरी में लगाना पड़ा अंगूठा

एसडीएम आलोक प्रताप सिंह के दोनों हाथों में भयंकर सूजन और जख्म होने के कारण वे पेन पकड़ने की स्थिति में भी नहीं थे। 5 मार्च को जब उन्होंने जिलाधिकारी (DM) को छुट्टी का पत्र भेजा, तो साइन की जगह अपना अंगूठा (Thumb Impression) लगाया। डीएम ने उनकी छुट्टी मंजूर करते हुए बांसडीह के एसडीएम संजय कुशवाहा को बैरिया का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

 

विवादों से रहा है नाता

आलोक प्रताप सिंह ने 12 फरवरी 2024 को बलिया में डिप्टी कलेक्टर का पद संभाला था। ड्यूटी के दौरान वे चर्चा में रहे हैं, लेकिन जनवरी के महीने में उन पर एक होमगार्ड ने गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद वे काफी सुर्खियों में आए थे।

लुका-छिपी बंद करें और बीजेपी में शामिल हो जाएं मायावती- बसपा सुप्रीम पर कांग्रेस नेता उदित राज का करारा हमला

0

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल संबंधी राजनीतिक विवाद को ”अति दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए रविवार को कहा कि सभी को भारतीय संविधान की मान-मर्यादा के मुताबिक राष्ट्रपति पद का सम्मान करना चाहिए और इस ओहदे का किसी भी रूप में राजनीतिकरण करना ठीक नहीं है। इसे लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने मायावती पर करारा हमला बोला है। उन्होंने तंज करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप बीजेपी में शामिल क्यों नहीं हो जातीं? राष्ट्रपति महोदया मुर्मू जी को नई संसद भवन के उद्घाटन पर जब मोदी जी ने नहीं बुलाया, तब क्या उनका अपमान नहीं हुआ? राम मंदिर के उद्घाटन पर भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया। तब आपको प्रोटोकॉल का ख्याल क्यों नहीं आया?

 

कांग्रेस को सत्ता में आने दें

संसद भवन में अन्य पत्रकारों और फिल्मी दुनिया के लोगों को आमंत्रित किया गया, तब राष्ट्रपति महोदया क्यों चुप रहीं? खुद मुर्मू जी ने भी कभी अपने सम्मान की बात नहीं उठाई। जब मोदी सरकार ने आदिवासियों का आरक्षण छीन लिया, तब भी मुर्मू जी ने कुछ नहीं कहा। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में आदिवासियों पर अत्याचार हुए, तब भी वे नहीं बोलीं। मायावती जी को बस बहाना चाहिए बीजेपी के साथ खड़ा होने का। लुका-छिपी बंद करें और बीजेपी में शामिल हो जाएं। कांग्रेस को सत्ता में आने दें ताकि एससी/एसटी/ओबीसी का फिर से भला होना शुरू हो सके।

 

सिलीगुड़ी कार्यक्रम को लेकर नाराज हुई राष्ट्रपति मुर्मू

आप को बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू को 7 मार्च को आदिवासी समुदाय के हर साल होने वाले प्रोग्राम 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल कॉन्फ्रेंस में बुलाया गया था। कार्यक्रम सिलीगुड़ी के बिधाननगर में होना तय था। हालांकि सुरक्षा और दूसरे लॉजिस्टिक कारणों का हवाला देते हुए, अधिकारियों ने जगह को बागडोगरा एयरपोर्ट के पास गोपालपुर में शिफ्ट कर दिया।

 

मायावती बोलीं घटना दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम स्थल बदले जाने पर नाराजगी जताते हुआ कहा कि मुझे लगता है बंगाल सरकार आदिवासियों का भला नहीं चाहतीं। नॉर्थ बंगाल दौरे पर न तो मुख्यमंत्री और न ही कोई मंत्री मुझे रिसीव करने आया। मुझे नहीं पता कि ममता मुझसे नाराज हैं या नहीं। वैसे, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप सब ठीक रहें। फिलहाल इस घटना को लेकर अब सियासत हो रही है। इसी कड़ी में मायावती ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि वर्तमान में देश की राष्ट्रपति एक महिला होने के साथ-साथ आदिवासी समाज से भी हैं, लेकिन अभी हाल में पश्चिम बंगाल में उनके दौरे में जो कुछ भी हुआ, वह नहीं होना चाहिये था। उन्होंने कहा कि यह घटना ”अति-दुर्भाग्यपूर्ण है।”

 

संवैधानिक पदों का सम्मान करना चाहिए

मायावती ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लेकर जारी राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा, ”इसी प्रकार, पिछले कुछ समय से संसद में भी खासकर लोकसभा अध्यक्ष के पद का जो राजनीतिकरण कर दिया गया है, वह भी उचित नहीं है। सभी को संवैधानिक पदों का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आदर-सम्मान करना चाहिए एवं उनकी गरिमा का ध्यान रखना चाहिये।” मायावती ने आशा व्यक्त की कि सोमवार से शुरू होने वाला संसद का आगामी सत्र देश और जनता के हित में सुचारू रूप से चलेगा।

UP की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं, जन्म से ग्रेजुएशन तक अकाउंट में आएंगे पैसे”, Women”s Day पर बोले CM Yogi

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए एक ‘पैकेज’ देगी। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए रोजगार सम्मान व विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक लाभ के वितरण कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा, “बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए सरकार एक पैकेज देगी।”

 

योगी ने कहा कि लड़की के जन्म के बाद पंजीकरण के तहत नाम रजिस्टर पर लिखा जाएगा वैसे ही बच्ची के जन्म पर मिलने वाला धन बैंक खाते में पहुंच जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा सभी प्रकार के टीकों को लगवाने के लिए भी सरकार धन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि बेटी जब पहली कक्षा में प्रवेश लेगी तो पंजीकरण के साथ ही धन उसके खाते में आ जाएगा और जब वह पांचवी कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेश लेगी, धन उसके खाते में पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, “25 हजार की धनराशि अलग-अलग श्रेणी में दी जाएगी। वर्तमान में 27 लाख बेटियां इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है।”

 

मुख्यमंत्री ने सामूहिक विवाह योजना का जिक्र करते हुए कहा कि जब बेटी शादी के योग्य हो जाए तो भी उसके अभिभावकों को उसकी शादी के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं है वर्तमान में सरकार बेटी की शादी के लिए एक लाख रुपए दे रही है और इस योजना के तहत अब तक चार लाख से ज्यादा बेटियों की शादी संपन्न कराई जा चुकी है। योगी ने ‘लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार इसे जल्द ही शुरू करेगी, जिसमें बेटियों को स्कूटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में मेधावी लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी और दूसरे चरण में अन्य सभी छात्राओं को इससे जोड़ा जाएगा।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1.* शाबाश! गर्व और खुशी से दिल भर दिया’, T20 वर्ल्ड कप जीत पर PM मोदी की टीम इंडिया को बधाई; राहुल गांधी सहित दिग्गजों ने की तारीफ, दिल्ली-मुंबई-कोलकाता सहित पूरे भारत में जश्न।

*2.* उज्जैन में श्रीकृष्ण सुदामा रंगोत्सव में हादसा, भीड़ में कलर फायर शॉट चलाए, 7 झुलसे और भगदड़ में महिलाएं दबी।

*3.* ज्ञानेश कुमार सहित EC की फुल बेंच कोलकाता में, दमदम एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही TMC की ‘गो बैक’ की नारेबाजी, न्यूटाउन होटल के बाहर भी विक्षोभ, कैखाली में दिखाये काले झण्डे, VIP रोड पर वामदलों का विक्षोभ प्रदर्शन।

*4.* आज ECO मनोज कुमार के साथ EC की बैठक, SIR सहित चुनावी तैयारियों पर होगी चर्चा, मार्च मध्य में चुनाव की तारीखों का एलान संभव।

*5.* गहनों की बुकिंग के नाम पर महिला ग्राहक के 3.50 लाख रुपये हथियाने का टोबिन रोड के नामी ज्वैलरी प्रतिष्ठान पर आरोप, बरानगर थाना में शिकायत।

*6.* राज्य सरकार Vs द्रौपदी मुर्मू विवाद की पूरे देश में चर्चा के बीच ही मानिकतला से TMC विधायक सूप्ति पाण्डे ने राष्ट्रपति के प्रति जताया ‘धिक्कार’।

*7.* पर्यटकों के लिए खुशखबरी! करीब 1 साल खुलने जा रहीं बंद पड़ी उत्तर सिक्किम की लाचेन और गुरुडोंगमार झीलें।

*8.* जलपाईगुड़ीः दबंग मिजाज में दिखे राजगंज थाना के IC, केन्द्रीय बल के साथ घर-घर जाकर गत विस चुनाव में धमकाने-डराने वाले अभियुक्तों को किया सतर्क।

*9.* हावड़ाः डोमजूड़ के पाकुड़िया में टायर गोदाम में लगी आग ने क्रेन को लिया चपटे में, जल कर खाक हुई गाड़ी।

*10.* जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में रोने लगीं BJP MLA मैथिली ठाकुर, बोलीं-भक्तों के भजन ने मन को छुआ, खुद को संभाल नहीं पाई।

*11.* मिडिल ईस्ट तनाव पर संसद में घमासान के आसार, विदेश मंत्री आज दोनों सदनों में देंगे बयान।

*12.* श्मशान घाट पर भी गैस संकट का साया! पुणे के वैकुंठ धाम में गैस आधारित दाह संस्कार ठप।

*13.* भुवनेश्वर में लव जिहाद! जयाराम शर्मा बनकर कर्नाटक के इरफान अंसारी का हिन्दू युवती से प्रेम, जबरन ले जाना चाहता था साथ, फर्जी आधार कार्ड से खुला राज, अब गिरफ्त में।

*14.* उत्तरकाशी में देर रात महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, लोग घरों से बाहर निकले।

*15.* सऊदी अरब पर मिसाइल हमले में भारतीय की मौत, एक बांग्लादेशी भी मारा गया, 12 घायल; भारत पहले ही जारी कर चुका एडवाइजरी।

*16.* ईरान ने चुना सुप्रीम लीडर, लेकिन अब तक नहीं की घोषणा; इजरायल बोला- ढूंढकर खत्म कर देंगे’।

*17.* जर्मनी की सॉफ्टवेयर कंपनी SSP इंडिया ने भारत की बड़ी तेल कंपनी नायरा एनर्जी का रोका काम, दिल्ली HC पहुंचा मामला।

*००००००००००००००००००००००००००*