Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 105

Post Office की धमाकेदार स्कीम: ₹12,500 जमा करें और बनाएं 40 लाख से ज्यादा का टैक्स-फ्री फंड

0

नेशनल डेस्क:  हर महीने सिर्फ ₹12,500 की बचत और बदले में 40 लाख रुपये से ज्यादा का सुरक्षित फंड—अगर यह सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा, तो समझिए आप अब तक Post Office की इस दमदार Scheme से अनजान थे। सरकारी गारंटी, Tax Free Return और बिना किसी जोखिम के लंबी अवधि में मोटी रकम तैयार करने का यह मौका खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो भविष्य को लेकर पुख्ता और भरोसेमंद प्लान चाहते हैं।

क्यों खास है PPF स्कीम?

PPF उन लोगों की पहली पसंद है, जो Low Risk और Tax Free Return चाहते हैं। यह केंद्र सरकार द्वारा समर्थित योजना है, इसलिए इसमें पूंजी डूबने का कोई खतरा नहीं होता। सरकार फिलहाल इस स्कीम पर 7.1% सालाना ब्याज दे रही है, और यह ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। यही वजह है कि हाई टैक्स स्लैब में आने वाले निवेशकों के लिए भी यह स्कीम बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

टैक्स के मामले में ट्रिपल फायदा (EEE)

PPF को EEE कैटेगरी में रखा गया है, यानी:

  • निवेश की गई रकम पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट
  • खाते में मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री
  • मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम भी कर-मुक्त

इस तरह टैक्स प्लानिंग और वेल्थ क्रिएशन दोनों का काम एक साथ हो जाता है।

लॉक-इन पीरियड और निवेश की सीमा

  • PPF का लॉक-इन पीरियड 15 साल का होता है
  • निवेश की शुरुआत सिर्फ 500 रुपये से की जा सकती है
  • एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक निवेश संभव
  • 15 साल पूरे होने के बाद खाते को 5-5 साल के ब्लॉक में आगे बढ़ाया जा सकता है

यानी यह स्कीम लंबी अवधि के लक्ष्यों जैसे रिटायरमेंट या बच्चों के भविष्य के लिए आदर्श है।

कैसे बन सकते हैं 40 लाख रुपये से ज्यादा?

अब आते हैं सबसे दिलचस्प हिस्से पर—कैलकुलेशन।

अगर आप हर वित्तीय वर्ष में PPF खाते में पूरी 1.50 लाख रुपये की रकम जमा करते हैं, तो:

  • महीने के हिसाब से आपको 12,500 रुपये की बचत करनी होगी
  • 15 साल में आपकी कुल जमा रकम होगी 22,50,000 रुपये

सरकार की मौजूदा 7.1% ब्याज दर के अनुसार:

  • सिर्फ ब्याज से कमाई होगी करीब 18,18,209 रुपये
  • 15 साल बाद कुल मैच्योरिटी अमाउंट बनेगा लगभग 40,68,209 रुपये

यानि अनुशासन और समय के दम पर आप बिना जोखिम के 40 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार कर सकते हैं।

लोन और आंशिक निकासी की सुविधा

PPF सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जरूरत पड़ने पर सुविधाएं भी मिलती हैं:

  • खाता खुलने के बाद शुरुआती वित्तीय वर्ष के पूरा होने पर लोन की सुविधा
  • 5 साल पूरे होने के बाद आंशिक निकासी की अनुमति

इससे यह स्कीम इमरजेंसी के समय भी निवेशकों के काम आती है।

कहां खुलवाएं PPF अकाउंट?

PPF खाता आप:

  • किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस
  • या अधिकृत बैंक शाखा में आसानी से खुलवा सकते हैं

 

बड़ा हादसा: ठाणे के एक बैंक्वेट हॉल में आग लगी, 1,000 से अधिक मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया

0

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बैंक्वेट हॉल में आग लगने के बाद वहां विवाह समारोह में शामिल हुए 1,000 से अधिक मेहमानों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे शहर के घोड़बंदर रोड स्थित ओवाला इलाके में समारोहों के लिए बनाए गए एक हॉल परिसर में हुई। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी के अनुसार, ‘द ब्लू रूफ क्लब’ के लॉन में एक केबिन के बाहर रखे मंडप की सजावट के सामान में आग लग गई।

 

उस समय वहां एक विवाह समारोह हो रहा था। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त आयोजन स्थल पर 1,000 से 1,200 मेहमान जुटे हुए थे। उन्होंने बताया, ‘‘जैसे ही आग लगने का पता चला तो मेहमानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।” दमकल अधिकारियों ने कहा कि समय पर सतर्कता और त्वरित निकासी ने ‘‘एक बड़ी त्रासदी को रोकने” में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्निशमन अभियान में दो दमकल गाड़ियां, एक बचाव वाहन और एक सहायक वाहन शामिल थे। एक अधिकारी ने बताया कि आग पर लगभग आधी रात तक काबू पा लिया गया था। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

NIA का खौफनाक खुलासा! इन देशों में बेचे जा रहे भारतीयों के अंग, जानिए कौन है इस पीछे का मास्टरमाइंड?

0

नेशनल डेस्क: केरल में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित अंग तस्करी गिरोह का खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, यह गिरोह अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के लिए भारत से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विदेश भेज रहा था। ईरान के अलावा वर्ष 2025 में ओडिशा के दो लोगों को ताजिकिस्तान भेजे जाने की भी पुष्टि हुई है, जहां उनकी किडनी अमीर लोगों में प्रतिरोपित की गई। एनआईए ने केरल की एक विशेष अदालत में दाखिल हलफनामे में यह जानकारी दी और मुख्य आरोपी मधु जयकुमार की हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की। जयकुमार केरल के पलारिवट्टोम का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था।

 

कोच्चि एयरपोर्ट से शुरू हुई जांच

यह मामला 18 मई 2024 को सामने आया था, जब सबिथ नामक व्यक्ति को कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने रोका। उस पर एक संगठित अंग तस्करी गिरोह से जुड़े होने का संदेह था। इसके बाद की जांच में साजिथ और विजयवाड़ा निवासी बेलमकोंडा राम प्रसाद की गिरफ्तारी हुई। आरोप है कि ये लोग अवैध अंग प्रतिरोपण के लिए दानदाताओं और प्राप्तकर्ताओं को ईरान के अस्पतालों तक पहुंचाने की व्यवस्था करते थे।

 

27 ट्रांसप्लांट और 11 डोनर्स की पुष्टि

एनआईए के अनुसार, एक साल से अधिक समय तक फरार रहे जयकुमार को 7 नवंबर को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने उन 27 लोगों के नाम उजागर किए, जिन्होंने ईरान में किडनी ट्रांसप्लांट कराया था। इसके अलावा 11 किडनी दानदाताओं की पहचान भी सामने आई है।

 

ताजिकिस्तान तक फैला नेटवर्क

हलफनामे में कहा गया है कि केस दर्ज होने के बाद भी गिरोह की गतिविधियां नहीं रुकीं। वर्ष 2025 में ओडिशा के दो व्यक्तियों को ताजिकिस्तान भेजा गया, जहां आरोपियों के जरिए उनकी किडनी अमीर मरीजों में प्रतिरोपित की गई। एनआईए अब इस अवैध अंग व्यापार से जुड़े पैसों की ट्रेल की जांच कर रही है।

 

हिरासत बढ़ाने की मांग

एनआईए ने अदालत को बताया कि जयकुमार से अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से मिले बैंक खातों के विवरण, तस्वीरों और वीडियो के संबंध में गहन पूछताछ की जरूरत है। एजेंसी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसका संबंध अन्य अंतरराष्ट्रीय किडनी तस्करी गिरोहों से तो नहीं है। अदालत ने 15 दिसंबर को जयकुमार को तीन दिन की एनआईए हिरासत में भेजा था, जो 18 दिसंबर 2025 को समाप्त हो रही है। सूत्रों के अनुसार, ओडिशा के उन दो दानदाताओं की तलाश जारी है, जिन्हें ताजिकिस्तान भेजा गया था।

 

गरीबों को लालच, वादा पूरा नहीं

एनआईए के आरोपपत्र में कहा गया है कि दानदाता अधिकतर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से थे, जिन्हें मोटी रकम का लालच दिया गया। लेकिन विदेश पहुंचने के बाद उनके पासपोर्ट जब्त कर लिए गए और उन्हें वह पैसा भी नहीं दिया गया, जिसका वादा किया गया था। यह मामला अंतरराष्ट्रीय अंग तस्करी नेटवर्क की गंभीरता और गरीबों के शोषण की भयावह तस्वीर पेश करता है, जिस पर अब जांच एजेंसियां शिकंजा कस रही हैं।

अब फर्जी वोट डालना नामुमकिन! UP पंचायत चुनाव में फेस रिकग्निशन से होगी पहचान—दूसरे की जगह वोट डालते ही पकड़े जाएंगे

0

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़े और अहम फैसले लिए हैं। फर्जी मतदान को पूरी तरह रोकने के लिए इस बार चुनाव में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। आयोग ने साफ किया है कि अब हर मतदाता की चेहरे से पहचान (फेशियल रिकग्निशन) की जाएगी और हर वोटर को एक अलग स्टेट वोटर नंबर दिया जाएगा।

फेसियल रिकग्निशन से होगी पहचान

लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त आर.पी. सिंह ने बताया कि यह चुनाव प्रक्रिया में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा। हर मतदान केंद्र पर वोट डालने आए व्यक्ति के चेहरे की पहचान की जाएगी। अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे के नाम पर वोट डालने की कोशिश करेगा, तो सिस्टम तुरंत उसे पकड़ लेगा। इससे फर्जी मतदान की संभावना लगभग खत्म हो जाएगी।

 

हर मतदाता को मिलेगा स्टेट वोटर नंबर

चुनाव आयुक्त ने बताया कि इस बार पंचायत चुनाव में हर मतदाता को एक यूनिक स्टेट वोटर नंबर दिया जाएगा। इस नंबर से मतदाता का पूरा रिकॉर्ड जुड़ा रहेगा। अगर किसी व्यक्ति का नाम गलती से दो अलग-अलग जगहों की वोटर लिस्ट में दर्ज होगा, तो स्टेट वोटर नंबर से उसकी पहचान तुरंत हो जाएगी और गड़बड़ी को ठीक किया जा सकेगा।

 

मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा

मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान इस बार बड़ी संख्या में बदलाव हुए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 करोड़ 81 लाख 96 हजार 367 नए मतदाताओं को जोड़ा गया है। 1 करोड़ 41 लाख 76 हजार 809 अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस तरह फाइनल सूची में कुल 40 लाख 19 हजार 558 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है, जो पिछली सूची के मुकाबले करीब 3.2 प्रतिशत ज्यादा है।

 

23 दिसंबर को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि 23 दिसंबर को फाइनल वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसके बाद मतदाता अपना नाम सूची में जांच सकेंगे। अगर किसी तरह की गलती या आपत्ति होगी, तो उसे दर्ज कराया जा सकेगा। नाम हटने या जुड़ने से जुड़ी सभी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। कुल मिलाकर, यूपी पंचायत चुनाव में इस बार तकनीक के जरिए पारदर्शिता बढ़ाने और फर्जी मतदान पर पूरी तरह लगाम लगाने की तैयारी की गई है।

Good News For Kingfisher Employees : सालों बाद खुशखबरी! किंगफिशर के पूर्व कर्मचारियों को मिलेगा 311 करोड़

0

नेशनल डेस्क। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की बंद हो चुकी कंपनी ‘किंगफिशर एयरलाइंस’ के हजारों पूर्व कर्मचारियों के लिए साल 2025 के अंत में एक बड़ी खुशखबरी आई है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोशिशों के रंग लाने के बाद कर्मचारियों के लंबे समय से बकाया वेतन और अन्य भत्तों के भुगतान के लिए 311.67 करोड़ रुपये की राशि जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। यह कदम उन हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत है जो पिछले कई सालों से अपनी मेहनत की कमाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।

भुगतान का पूरा गणित: कहां से आया पैसा?

यह राशि किसी सरकारी खजाने से नहीं बल्कि विजय माल्या की उन संपत्तियों से आई है जिन्हें ED ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के दौरान जब्त किया था। ED ने माल्या के जिन शेयरों को कुर्क (Attach) किया था उन्हें बाद में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सौंप दिया गया था। इन शेयरों को बेचने से प्राप्त हुई रकम से ही कर्मचारियों का हिस्सा निकाला गया है।

चेन्नई के डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (DRT-I) ने 12 दिसंबर 2025 को आधिकारिक आदेश जारी कर इस रकम को ‘ऑफिशियल लिक्विडेटर’ को ट्रांसफर करने को कहा है जो अब इसे कर्मचारियों में वितरित करेंगे। आमतौर पर बैंक पहले अपना कर्ज वसूलते हैं लेकिन ED की विशेष पहल पर SBI के वरिष्ठ अधिकारियों ने ट्रिब्यूनल में अर्जी दी कि बैंकों के कर्ज से पहले कर्मचारियों का बकाया चुकाया जाए।

विजय माल्या और ED की जांच का सफर

सीबीआई (CBI) की एफआईआर के आधार पर ED ने मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के तहत इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे:

लोन की हेराफेरी: बैंकों से लिया गया पैसा एयरलाइंस चलाने के बजाय दूसरे बैंकों का पुराना कर्ज चुकाने और विदेशी भुगतानों में डाइवर्ट किया गया।

फर्जी खर्चे: विमान के पुर्जे और लीज के नाम पर करोड़ों रुपये विदेश भेजे गए।

संपत्ति की कुर्की: ED ने अब तक कुल 5,042 करोड़ रुपये की संपत्ति PMLA के तहत और 1,694.52 करोड़ रुपये की संपत्ति CrPC के तहत जब्त की है।

भगोड़ा घोषित: विजय माल्या को 5 जनवरी 2019 को आधिकारिक तौर पर भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया गया था।

ED की भूमिका: सिर्फ जब्ती नहीं, न्याय भी

इस पूरी कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रवर्तन निदेशालय का काम सिर्फ अपराधियों की संपत्ति जब्त करना ही नहीं है बल्कि उस धन को उसके असली हकदारों (पीड़ितों) तक पहुँचाना भी है। अब तक ED लगभग 14,132 करोड़ रुपये की संपत्ति SBI और अन्य बैंकों के समूह को लौटा चुका है।

 

 

UP Vidhansabha Winter Session की कार्यवाही शुरू; सीएम योगी बोले- हर माफिया का सपा से संबंध

0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। यह सत्र 19 से 24 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें कुल चार कार्य दिवस होंगे क्योंकि शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है। विपक्ष ने भी सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

 

कफ सीरप मामले पर सीएम योगी का बयान

सीएम योगी ने कहा, कोडीन एनडीपीएस के अंर्तगत आने वाली औषधि है। यह गम्भीर खांसी में कफ सिरप बनाने में प्रयोग होता है। इसका आवंटन सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो से तय होता है। शिकायतें मिलने पर हमने कार्रवाई की। तस्करी की शिकायत पर यूपी पुलिस ने कार्रवाई की, हमने कार्रवाई प्रारंभ की। एफएसडीए यूपी पुलिस ने कार्रवाई की गई। बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी हुई है। कफ सीरप मामले पर सीएम योगी ने कहा कि NDPS एक्ट में यूपी पुलिस, FSPA, और STF कार्यवाही कर रही है। हर माफिया के सम्बन्ध समाजवादी पार्टी से रहे, STF की जांच में पकड़े गए लोगों के सम्बन्ध समाजवादी पार्टी से निकल रहे है। जांच सामने आने दीजिए दूध का दूध पानी का पानी हो जायेगा। इस मुद्दे को सदन में हम रखेंगे।

 

सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन

राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चर्चा और रचियता के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करेंगे। सीएम योगी ने कहा, कल सर्वदलीय बैठक में हमने कहा है सरकार सारे मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। सभी दलों से सहयोग की अपेक्षा। देश का सबसे बड़ा सदन सुचारू संचालित हो, स्वस्थ चर्चा से लोगो का विश्वास दृढ़ होता है। लोकतंत्र की सुचिता और पारदर्शिता के लिए SIR जरूरी। सभी जनप्रतिनिधि इस कार्य मे लगे हैं। हमे विश्वास है यह सत्र यूपी के विकास पर महत्वपूर्ण होगा।

Paush Amavasya 2025 Remedies According to Shastra: पौष अमावस्या के उपाय जो बदल सकते हैं किस्मत

0

पौष अमावस्या का धार्मिक महत्व

शास्त्रों के अनुसार पौष अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि इस दिन किए गए दान और पूजा से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

 

पौष अमावस्या पर पितरों के लिए विशेष कर्म

इस दिन सुबह स्नान के बाद

दूध और चावल की खीर बनाकर पितरों को भोग लगाएं।

गोबर के उपले या कंडे की कोर जलाकर भोग अर्पित करें।

एक लोटे में जल, गंगाजल, दूध, तिल और चावल डालकर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण करें।

यदि खीर बनाना संभव न हो, तो घर में बना शुद्ध और ताजा भोजन भी भोग में अर्पित किया जा सकता है।

 

PunjabKesari Paush Amavasya 2025 Remedies According to Shastra

पौष अमावस्या के चमत्कारी उपाय (Paush Amavasya Ke Upay)

तरक्की और सफलता के लिए

तुलसी की जड़ की थोड़ी मिट्टी में जल मिलाकर लेप बनाएं, शरीर पर लगाकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु को प्रणाम करें। यह उपाय उन्नति के मार्ग खोलता है।

 

शत्रु भय से मुक्ति हेतु

भगवान विष्णु के 12 नामों (केशव, नारायण, माधव, गोविन्द, विष्णु, मधुसूदन, त्रिविक्रम, वामन, श्रीधर, हृषीकेश, पद्मनाभ और दामोदर) का स्मरण करते हुए 12 पीले फूल अर्पित करें। शाम को फूलों को पीपल के नीचे रखें या बहते जल में प्रवाहित करें।

 

मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए

किसी कन्या या जरूरतमंद विवाहित महिला को पीले वस्त्र दान करें और आशीर्वाद लें।

 

संकटों से रक्षा के लिए

मंदिर में लाल वस्त्र पर श्रीमद्भागवत गीता स्थापित कर 11 बार “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें। गीता को नेत्रों से लगाएं।

 

धन-वृद्धि के लिए

मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें। 11 अक्षत अर्पित करते हुए “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद। श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः॥” मंत्र का जाप करें। अक्षत को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

Paush Amavasya 2025 पितृ कृपा, धन-समृद्धि और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का श्रेष्ठ अवसर है। श्रद्धा और नियम से किए गए उपाय किस्मत के द्वार खोल सकते हैं।

आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम आपके लिये फायदेमंद हो सकता है। कोई फैसला सोच समझकर ही लें। यात्रा योग बन रहे हैं। आप अपने उदार स्वभाव से लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। किसी काम में थोड़ी थकावट आ सकती है। आपको जीवनसाथी या मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आपका आर्थिक पक्ष सामान्य बना रहेगा। आपकी कोई छुपी हुई ख़ासियत दूसरों के सामने उजागर हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आर्शीवाद आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपको कोई नया कार्य मिल सकता है। इस राशि के विज्ञान विद्यार्थी के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों से किसी विषय को समझने में मदद मिलेगी। पहले किये गये किसी काम में प्रयासों का आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सहयोगी या प्रेमी आज एक दूसरे के साथ समय बितायेंगे। आपके रूके हुए काम भी पूरे होंगे। आज आपका स्वाथ्य उत्तम रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे और आपके मन की बात जानने की कोशिश करेंगे। इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आज जो काम आपके लिए खास है, उसे पहले निपटाने की कोशिश करेंगे। काम में आपको पूरी सफलता मिलेगी। अगर आप कुछ दिनों से किसी निजी समस्या को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उससे निजात पाने के लिये आज आपको किसी दोस्त की मदद मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको प्रॉपर्टी डीलर्स की डील आज पक्कि हो जायेगी है तो। माता अपने बच्चों को कोई पसन्दीदा भोजन बना कर खिला सकती हैं। किसी जरूरी काम में सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को अपने पति का सहयोग मिलेगा। किसी काम के लिए बनाई गई योजना आज सफल रहेगी। कुछ दिनों से आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होग। शत्रुओं का नाश और और संकटों से बचाव होगा। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज समय आपके साथ है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आप उल्लास से भरे रहेंगे। साथ ही कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आज आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आयेंगे, आपको उनका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहना चाहिए ǀ जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनको फायदा हो सकता है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे मदद की मांग कर सकता है। छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिलेगी। व्यस्त रहने से थकान का होना निश्चित है।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए। बातों में उलझने से बचना चाहिए।आज किसी जरूरी काम को पूरा करने सफल रहेंगे । परिवार वालों के साथ आप घर में ही भगवान का ध्यान लगायेंगे। परिवार वालों के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर बात करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ठीक रहेंगे। घर में सकारात्मकता आयेंगी। करोबार में स्थिरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके धन लाभ के योग हैं। इस राशि के विद्यार्थी के लिए आज का दिन समान्य रहने वाला है, आपकी मेहनत जल्द ही रंग लायेगी। आज आप समझदारी के साथ काम करेंगे। आपको कारोबार में आगे बढ़ने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप दोस्तों के साथ घुमने जाने की योजना बना सकते है । परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी में दिन बीतेगा। आपको दादा-दादी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनसे किसी काम में ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। आज का दिन बेहतर रहेगा। जीवन को और अच्छा बनाने के लिए आप कुछ नया और रचनात्मक करेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन समान्य रहने वाला है। वरिष्ठ को अपनी बात कहने में सफल होंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ आनंद से भरपूर समय बीतेगा। अपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

संभलकर फैसला लेने से आज आपके धन संबंधी कोई काम पूरा हो जायेगा। आपके दिमाग में कोई भावनात्मक उथल-पुथल से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको धैर्य बनाये रखना चाहिए। विवाहित आज अपने साथी के साथ अच्छा समय बितायेंगे | आपको अपनी माता की सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बच्चो का पढाई में मन लगेगा और उन्हे कुछ नया सीखने को भी मिलेगा। आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

रोजगार में बढ़ोतरी होगी । कुछ लोगों का व्यवहार चिंता का कारण बनेगा। समाज में अपना मान-सम्मान बनाये रखने के लिये आपको कोशिशें जारी रखनी होगी। आज घर में किसी मामले को लेकर उलझन हो सकती है , अपने गुससे और जुबान पर सयम रखें और विवादों से बचकर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझ जायेंगे। जरुरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद के लिए तैयार रहेंगे । आपको अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए प्रयास सफल होंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका समय लगभग सही रहेगा । कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार बनेंगे। परिवार के किसी अहम मुद्दे पर आप अपना फैसला दृढ़ रखेंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ समय बिताना पसन्द करेंगे , जिससे आपके मन को ताजगी का अनुभव होगा। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत की दृष्टि से आप अच्छा महसूस करेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन रोजगार की दृष्टि से उत्तम रहेगा। व्यस्त रह सकते है। आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे । जल्द ही कोई बड़ा लाभ मिलेगा। अपने काम को अच्छे से गति दे सकेंगे। जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत मिलेगा। परिवार के सदस्य प्रसन्न होंगे । रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। जीवनसाथी से शुभ समाचार मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत News के साथ

0

🔸उन्नाव में ट्रेन हादसे की साजिश? रेलवे ट्रैक पर मिला सीमेंटेड स्लीपर—तेजस एक्सप्रेस 27 मिनट तक रोकी गई, बड़ा हादसा टला

🔸’होलिका दहन और अंतिम संस्कार से बढ़ रहा है प्रदूषण’, सपा सांसद का विवादास्पद बयान

🔸’जिसको हिजाब पहनना है पाकिस्तान जाए’, BJP बोली- नीतीश कुमार माफी नहीं मांगेंगे

🔸दिल्ली ब्लास्ट मामला में NIA को मिली बड़ी सफलता, 9वां आरोपी गिरफ्तार

🔸ओमान में ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से हुए सम्मानित हुए पीएम मोदी

🔸’ऑस्ट्रेलिया में हुआ हमला गर्व की बात…’, सिडनी गोलीबारी को लेकर इस्लामिक स्टेट का बयान, पर अटैक की नहीं ली जिम्मेदारी

🔸संसद में पारित हुआ ‘शांति बिल’, निजी कंपनियों के लिए खुला परमाणु ऊर्जा का रास्ता

🔸’अगर केंद्र राष्ट्रपिता को सम्मान नहीं दे सकता तो हम देंगे’, सीएम ममता ने रोजगार गारंटी योजना का नाम बदला

🔸बांग्लादेशी विद्रोह के घायल नेता हादी की सिंगापुर में मौत, ढाका में लोगों का फूटा आक्रोश; तोड़फोड़ और आगजनी

🔸हंगामे के बीच VB–G RAM G बिल संसद से पास:विपक्ष ने कागज फाड़े; शिवराज बोले- चुनावी फायदे के लिए जोड़ा था गांधी का नाम

🔸ई-स्कूटी की बैटरी में धमाका, एक की मौत:हिसार में चार्जिंग प्लग हटाते ही ब्लास्ट हुआ; घर में आग लगी, पत्नी और दो बच्चे झुलसे

🔸SC बोला-रिटायरमेंट से पहले जजों का ताबड़तोड़ फैसले सुनाना दुर्भाग्यपूर्ण:ऐसा लगता है कि जज लास्ट ओवर में छक्के मार रहे हैं

🔸इंडिगो CEO बोले- सबसे बुरा वक्त बीत गया:ऑपरेशन स्टेबल, नेटवर्क की 2200 फ्लाइट्स बहाल; 10 दिन में 5 हजार फ्लाइट कैंसिल हुई थीं

🔸नैनीताल में स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 3 महिलाओं की मौत:बैरियर तोड़ते हुए 200 फीट नीचे गिरी; यूपी का परिवार कैंची धाम जा रहा था

🔸राजस्थान के 5 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे:यूपी में 30 जिलों में घना कोहरा, कई फ्लाइट्स-ट्रेनें लेट; हेमकुंड में माइनस 20° पारा

🔸बांग्लादेश: हसनत अब्दुल्लाह ने अब भारतीय उच्चायुक्त को निकालने के लिए कहा, तौहीद हुसैन ने भी भारत पर उठाया सवाल

🔸Traffic Fine: दिल्ली ट्रैफिक चालान भुगतान हुआ डिजिटल, अब UPI से तुरंत जुर्माना भरें, न नकद न कोर्ट के चक्कर

🔸पाकिस्तान के विश्वविद्यालय में शुरू हुई संस्कृत की पढ़ाई, महाभारत और गीता पर भी होगा कोर्स

🔹लखनऊ टी-20 देखने कोई नेपाल से आया,किसी ने गेहूं बेचा:अब BCCI सबके पैसे लौटाएगा, कोहरे के कारण कल रद्द हुआ था IND vs SA मैच

 

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*

जय हो🙏

बोंडी बीच हमले दौरान इस भारतीय ने दिखाई दिलेरी, गोलीबारी के बीच आंतकी पर हमला कर बचाई जानें, कहा…

0

International Desk: ऑस्ट्रेलिया में बोंडी बीच पर कथित शूटरों में से एक को काबू करने में मदद करने वाले भारतीय मूल के 34-वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि वह एक हमलावर को मार गिराना चाहते थे और जरूरतमंद लोगों की मदद करना चाहते थे। चौदह दिसंबर को एक यहूदी त्योहार के मौके पर पिता-पुत्र ने समुद्र तट पर हमला किया था, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। हमले में 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें तीन भारतीय छात्र भी शामिल हैं। सिडनी के निवासी एक हमलावर साजिद अकरम (50) को मार गिराया गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया में जन्मा उसका 24-वर्षीय बेटा नवीद अकरम घायल हो गया।

भारतीय और न्यूजीलैंड मूल के माता-पिता के घर जन्मे अमनदीप सिंह-बोला ने एक संदिग्ध साजिद अकरम को काबू करने में मदद की थी। सिंह-बोला उस पुल पर दौड़े जहां कथित हमलावर लोगों पर गोलियां चला रहा था। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की मदद से उसे काबू में कर लिया। खबर के अनुसार, उन्होंने कहा, ‘‘मैं (शूटर पर) कूद पड़ा और उसके हाथ पकड़ लिये। पुलिस अधिकारी ने मेरी मदद की और कहा कि उसे छोड़ना नहीं।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक (कथित शूटर) को मार गिराने में मदद करना चाहता था, या फिर किसी भी ऐसे व्यक्ति की मदद करना चाहता था, जिसे मदद की जरूरत थी।”

शुरू में गोलीबारी की आवाज को पटाखे की आवाज समझ बैठे सिंह-बोला गोलीबारी के समय कबाब खा रहे थे और समुद्र तट पर सूर्यास्त का नजारा देख रहे थे। ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस आयुक्त क्रिसी बैरेट ने इस गोलीबारी को ‘‘इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक आतंकवादी हमला” बताया है। साजिद अकरम की पहचान हैदराबाद से संबंध रखने वाले भारतीय नागरिक के रूप में हुई है, जो 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया आ गया था। दूसरा संदिग्ध नवीद अकरम ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है।