Wednesday, February 18, 2026
Home Blog Page 90

नर्सिंग छात्रा की बर्थडे पार्टी पर पहुंचे मुस्लिम दोस्त, बजरंग दल का हंगामा; लगाए ये गंभीर आरोप

0

बरेली: यूपी के बरेली जिला मुख्यालय में एक रेस्तरां में बीएससी (नर्सिंग) की छात्रा की जन्मदिन पार्टी में दूसरे समुदाय के युवकों को देखकर कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ‘‘लव जिहाद” का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार, यह घटना प्रेमनगर इलाके के ‘द डेन कैफे एंड रेस्तरां’ में शनिवार रात हुई, जहां बीएससी (नर्सिंग) प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपनी जन्मदिन पार्टी आयोजित की थी।

पार्टी में थे 6 लड़कियां और 4 लड़के 
बताया जा रहा है कि पार्टी में करीब 10 लोग मौजूद थे, जिनमें छह लड़कियां और चार लड़के शामिल थे। चार लड़कों में से दो शान और वाकिफ मुस्लिम थे। पुलिस ने बताया कि एक हिंदू लड़की के साथ मुस्लिम युवकों की मौजूदगी को लेकर कुछ हिंदू संगठनों के सदस्य रेस्तरां पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी की, युवकों पर ‘‘लव जिहाद” का आरोप लगाया और कथित तौर पर परिसर में घुसकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा तथा अन्य लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

एक युवक को हिरासत में लिया 
शुरुआत में एक मुस्लिम युवक को हिरासत में लिया गया, जबकि दूसरा युवक मौके से भाग गया। प्रेमनगर थाना प्रभारी राजबली ने बताया कि छात्रा प्रेमनगर के एक छात्रावास में रहती है और एक निजी कॉलेज से बीएससी (नर्सिंग) की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘छात्रा ने अपने दोस्तों के लिए जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। हमने प्रेमनगर में रहने वाली छात्रा की मौसी समेत उसके रिश्तेदारों को बुलाया है और पार्टी में मौजूद अन्य लोगों के परिजनों को भी सूचित किया गया।”

पुलिस ने की कार्रवाई  
पुलिस ने पहले शान और कैफे के कर्मचारी शैलेंद्र गंगवार के खिलाफ शांति भंग करने के लिए निवारक धाराओं के तहत चालान तैयार किया। बाद में, जब क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष शिवम को सूचना मिली कि दूसरा युवक वाकिफ फरार है तो पुलिस ने अभियान चलाकर उसे भी पकड़ लिया। शिवम ने कहा, ‘‘शान व वाकिफ और कैफे के कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ रविवार को शांति भंग से संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालान किया गया है।” उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

UP में शीतलहर को लेकर सरकार अलर्ट, कड़ाके की ठंड के बीच CM Yogi ने जारी किया राहत अभियान; बनाए गए रैन बसेरे, कंबल वितरण शुरू

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे के मद्देनजर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में रैन बसेरा बनाये हैं और कंबल वितरण की व्यवस्था शुरू कर दी है। शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शीतलहर के दौरान कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड से पीड़ित ना रहे।

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन, नगर निकाय और संबंधित विभागों को पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत कार्यों को संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बयान के मुताबिक, प्रदेशभर में अब तक 1247 रैन बसेरे स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें 9949 जरूरतमंद लोग अब तक आश्रय ले चुके हैं। वहीं जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि रैन बसेरों में साफ-सफाई, गर्म पानी, प्रकाश और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बयान में बताया गया, प्रदेश सरकार द्वारा शीतलहर से बचाव के लिए कंबल वितरण को प्राथमिकता दी गई है और पिछले तीन वर्षों में औसतन 10,65,889 कंबलों की खरीद की गई है। बयान के मुताबिक, कंबल की खरीद पर लगभग 44.38 करोड़ रुपये की औसत धनराशि व्यय हुई है। बयान में बताया गया कि ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की भी व्यापक व्यवस्था की गई है और सभी जिलों को अलाव जलाने के लिए 1.75 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।

.

जिस घर में पहली पत्नी ने तोड़ी सांसें… उसी घर में दूसरी की भी हत्या! कानपुर में पति का खौफनाक चेहरा—तवे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

0

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के रेवना इलाके में एक सनसनीखेज और दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका की पहचान रोशनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोशनी की शादी करीब एक साल पहले संजय कुमार से हुई थी।

पहली पत्नी की भी हो चुकी है मौत
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली पत्नी ने घरेलू प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में संजय जेल भी जा चुका था। जेल से बाहर आने के बाद उसने रोशनी से दूसरी शादी की थी।

फोन नहीं उठा रही थी बहन, भाई पहुंचा घर
घटना का खुलासा तब हुआ, जब रोशनी का भाई राहुल उससे मिलने उसके घर पहुंचा। राहुल ने बताया कि बहन काफी देर से फोन नहीं उठा रही थी। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। शक होने पर उसने रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी।

दरवाजा खुलते ही उड़े होश
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का नजारा बेहद भयावह था। कमरे में रोशनी का शव पड़ा हुआ था। जांच में सामने आया कि उसे तवे से पीट-पीटकर बेरहमी से मारा गया था। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।

खेल-खेल में काल बनी लाइसेंसी राइफल, 14 साल के बच्चे से चली गोली ने ली 8 वर्षीय मासूम की जान

0

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसमें 14 वर्षीय बच्चे द्वारा चली गई गोली ने उसी के साथ खेल रहे 8 साल के मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना मुरैना के पोरसा क्षेत्र में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, बच्चे घर के तीसरी मंजिल पर एक कमरे में खेल रहे थे, जहां मकान मालिक की 315 बोर की लाइसेंसी राइफल टंगी हुई थी। खेल-खेल में राइफल उठाने के दौरान गोली चल गई और यह सीधे 8 वर्षीय बच्चे के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला 
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब मकान मालिक के दो बेटे और किराए पर रहने वाले धर्मराज तोमर के बेटे ऋषभ तोमर घर की तीसरी मंजिल पर खेल रहे थे। कमरे में मकान मालिक की लाइसेंसी राइफल रखी हुई थी। इसी दौरान मकान मालिक के बड़े बेटे ने राइफल उठाई और खेलते-खेलते गलती से गोली चल गई, जो सीधे ऋषभ तोमर के सिर पर लगी।

मौके पर मौजूद परिवार और आसपास के लोग घटना की भयावहता देखकर सकते ही रह गए। गोली चलने के तुरंत बाद सभी घर वाले कमरे में पहुंचे और मृत बच्चे को देखकर गम और शॉक का सामना करना पड़ा।

मृतक के परिजन ने लगाए हत्या के आरोप
ऋषभ तोमर के परिजनों ने घटना के समय जिस राइफल से गोली चली, उसके बारे में दावा किया है कि वह राइफल मकान मालिक ने लेकर भाग गया था और इसे दूसरे राइफल से बदल दिया गया था। इस आधार पर उन्होंने हत्या का आरोप भी लगाया है।पुलिस ने की जांच शुरू
मामले की जानकारी मिलते ही पोरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा बच्चों के खेल-खेल में गलती से हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मृतक के परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस इस मामले में विस्तृत जांच करेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

वाहनों का बढ़ा फेरा तो बढ़े गिट्टी-मौरंग के भाव

0

औरैया। सुरक्षा के लिहाज से दिबियापुर व अछल्दा के बाद अब कंचौसी में जमौली पुल से पहले हाइटगेज लगा दिए गए हैं। कस्बों में मालवाहकों की रोकी गई इंट्री ने अब जिले के आधे हिस्से में भवन निर्माण सामग्री के भाव बढ़ा दिए हैं।व्यापारी इसके पीछे मालवाहकों के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से निकलने के चलते बढ़ी मालढुलाई का हवाला दे रहे हैं। गिट्टी व मौरंग दोनों के भाव में चार हजार की बढ़ोतरी हुई है।पिछले दो साल से औरैया शहर के शेरगढ़ घाट स्थित यमुना नदी पुल पर मालवाहकों की आवाजाही बंद थी। पुल की मरम्मत के बाद यहां से ट्रक डंपर निकलने लगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से चक्कर कम होने पर भवन निर्माण सामग्री में गिरावट आई थी।

अब प्रशासन ने अछल्दा व दिबियापुर के बाद कंचौसी में हाइटगेज लगा दिए हैं। जाम व हादसों से पार पाने के लिए यह सुरक्षात्मक कदम उठाया गया है। ऐसे में अब बिधूना क्षेत्र में मौरंग- गिट्टी की मालढुलाई के लिए मालवाहकों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस होकर जाना पड़ रहा है। 40 किलोमीटर के चक्कर के साथ ही टोल भी देना पड़ रहा है।

खास तौर पर दिबियापुर के बाद बिधूना क्षेत्र में भवन निर्माण सामग्री के भाव में बढ़ोतरी हुई है। जिले के आधे हिस्से में भवन निर्माण सामग्री के भाव बढ़ जाने से व्यापारियों को कारोबार की भी चिंता सता रही है।कारोबारी बोले-वैकल्पिक व्यवस्था हो
40 किलोमीटर चक्कर लगा रहे

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से होकर ट्रक डंपर आ रहे हैं। 40 किलोमीटर के चक्कर व टोल की वजह से गिट्टी व मौरंग का भाव बढ़ गया है। प्रशासन को हाइटगेज तो लगाने चाहिए, लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था भी देनी चाहिए।- अंकित यादव

एक डंपर गिट्टी 49 हजार में

एक डंपर गिट्टी का भाव 44 हजार से बढ़कर 49 हजार हो गया है। ऐसे में फुटकर में प्रति ट्रॉली एक हजार का इजाफा हुआ है। वहीं मौरम का एक ट्रक अब 50 हजार के बजाय 56 हजार का मिल रहा है। मालढुलाई बढ़ने से भाव बढ़ गया है।-फजलुद्दीन मंसूरी

अछल्दा, दिबियापुर के बाद कंचौसी में सुरक्षा के लिहाज से मालवाहकों की इंट्री पर रोक लगाई गई है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से ट्रक डंपर निकल रहे हैं।-अमर सिंह, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन

घुमंतू समुदाय संग मकर संक्रांति मनाएगा जिला प्रशासन

0

औरैया। घुमंतू समुदाय के लिए इस बार मकर संक्रांति त्योहार विशेष रहने वाला है। जिला प्रशासन घुमंतू समुदाय के लोगों के साथ त्योहार मनाएगा। उन्हें मकान से लेकर शौचालय व रसोईघर के चूल्हे समेत पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए घुमंतू समुदाय के परिवारों को चिह्नित किया जा रहा है।डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर ब्लॉक व निकाय स्तर पर घुमंतू समुदाय के लोगों को चिह्नित करने का काम शुरू कराया गया है। ग्राम पंचायतों में सचिव से लेकर बीडीओ इन्हें सूचीबद्ध कर रहे हैं। वहीं नगर निकायों में भी सर्वे कराया जा रहा है। अभी तक 500 के करीब परिवार प्रशासन के डायरी में आ चुके हैं। जनवरी के पहले सप्ताह में यह चिह्ननीकरण पूरा कर लिया जाएगा। तैयार होने वाली सूची में उनकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं का पिटारा खोला जाएगा।वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए उनके कागज पुख्ता कराए जाएंगे। यही नहीं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, सर्व शिक्षा अभियान, व्यक्तिगत शौचालय से लेकर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए उनके आवेदन कराते हुए लाभ देने का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

इस अभियान के लिए डिजिटल डायरी भी बनाई जाएगी ताकि घुमंतू समुदाय का कोई भी पात्र सरकारी योजनाओं से वंचित न हो जाए। स्वास्थ्य विभाग को इन परिवारों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों से इस सूची को साझा किया गया है।

वहीं, उनके आवास के लिए जमीन कम पड़ने पर उन्हें पट्टे भी दिए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग प्रस्ताव बनाएगा। विकास भवन से लेकर तहसील का अमला एक साथ इस अभियान में लगाया गया है।

उधर, जिले में घुमंतू समुदाय को लेकर चल रहे सर्वे में ज्यादातर परिवार सहायल, अछल्दा, कंचौसी, ककोर व औरैया में निकले हैं। जहां सड़कों के किनारे उनकी झोपड़पट्टी है। इन परिवारों के इर्दगिर्द सोलर लाइटें भी लगवाई जाएंगी। ताकि रात के अंधेरे में उन्हें समस्याओं का सामना न करना पड़े।

Auraiya News: जनप्रतिनिधियों ने की शिकायत, आरोग्य मेलों में नहीं आते चिकित्सक

0

औरैया। राज्यमंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार मंत्री व जनपद की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जनपद में संचालित विकास कार्याें की समीक्षा की।बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आरोग्य मेलों में चिकित्सक नहीं आते। इस पर मंत्री ने तत्काल सुधार कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
उन्होंने विकास कार्यों में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदारों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि सोलर स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। बताया कि कार्यों में शिथिलता बरतने पर बिजली निगम के एक जूनियर इंजीनियर तथा मीटर रीडिंग में गड़बड़ी करने वाले चार मीटर रीडरों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।आरोग्य मेलाें में जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों के न पहुंचने पर आपत्ति जताई। इस पर डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि जूम मीटिंग में सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद में संचालित गोशालाओं में नियमानुसार काम न करने पर संबंधित गोशाला संचालक के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपद में होने वाले महिला अपराधों, अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकरणों, गैंगस्टर की कार्रवाई आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए समय-समय पर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त किया जाता है। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को विधिक जानकारी के साथ-साथ विभिन्न हेल्पलाइन नंबर आदि की जानकारी दी जा रही है।

बैठक में उपाध्यक्ष राज्य मद्य निषेध परिषद बृजेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ सुरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

निर्माण कार्यों की गति भी परखी

निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि जनपद में स्टेडियम निर्माण, कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण आदि की भौतिक प्रगति संतुष्टिपूर्ण हैं। बताया कि सत्तेश्वर तालाब के जीर्णोद्धार, जिला विद्यालय निरीक्षक के कार्यालय, शेरगढ़ घाट यमुना नदी पर पुल का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के निर्माण में अनियमितता बरतने पर संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कराने के साथ-साथ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में पेयजल योजना के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा ट्रायल रन किया जा रहा है।

कंचौसी कोहरे से स्टेशन पर रोकी शताब्दी, वंदे भारत व तेजस एक्सप्रेस

0

कंचौसी। कोहरे के चलते रेल यातायात प्रभावित है। दृश्यता कम होने से मेमू समेत सभी एक्सप्रेस ट्रेनें घंटों देर से चल रही हैं।शनिवार को दृश्यता कम होने से शताब्दी, वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस को कंचौसी स्टेशन पर 10 से 20 मिनट तक रोकने के बाद आगे रवाना किया गया।
इसके अलावा राजधानी एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, बनारस- नई दिल्ली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनें घंटों लेट और रुक-रुककर गंतव्य को जा रहीं हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। अप डाउन फरक्का व ऊंचाहार एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से घंटों लेट स्टेशन पहुंची।
उधर, इटावा- कानपुर, शिकोहाबाद- कानपुर, टूंडला- कानपुर, कानपुर- टूंडला, कानपुर- इटावा व कानपुर- शिकोहाबाद मेमू ट्रेन भी निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचने से यात्रियों को भीषण सर्दी में इंतजार करना पड़ रहा है।

स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ट्रेनें रोक-रोक कर रवाना की गईं।

मुरादाबाद कटघर थाना क्षेत्र बना जंग का मैदान,

0

मुरादाबाद – कटघर थाना क्षेत्र बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े दर्जनों युवकों के दो ग्रुप, काफी देर तक चला दोनों गुटों में संघर्ष, CCTV में कैद हुई खूनी संघर्ष की घटना, खूनी संघर्ष के दौरान कई लोग घायल, कोतवाली कटघर इलाक़े का मामला

फर्रुखाबाद दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की घटतौली,

0

फर्रुखाबाद – दि किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की घटतौली, चीनी मिल में GM के चार्ज लेते ही घटतौली का खेल, किसानों ने घटतौली को लेकर काटा हंगामा, अलग काटे पर कराई जा रही गन्ने की तौल, करीब 3 से 4 कुंटल तौल में निकल रहा अंतर, कायमगंज की दि किसान सरकारी चीनी मिल का मामला