Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 2

गोरक्षक ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत पर भड़के देवकीनंदन ठाकुर, कहा- ये सनातन की हत्या है!

0

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के हरियाणा बॉर्डर के समीप ‘फरसा वाले बाबा’ के नाम से मशहूर गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर की राजमार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत  पर अब राजनीति गरमा गई है। मथुरा से लेकर अयोध्या के संता ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। इसी कड़ी कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये सनातन की हत्या है। मथुरा जैसे तीर्थ स्थल में गौ तस्करी, गौ हत्या जैसे कृत्य शर्मनाक है। उन्होंने पुलिस की शैली पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के मथुरा में रहते हुए ऐसी दुस्साहसिक घटना प्रशासन के लिए चुनौती है।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि ये घटना साजिशन हत्या या दुर्घटना है इसकी शासन प्रशासन ईमानदारी से निष्पक्ष जांच करे। दोषियों पर करें कड़ी कार्रवाई करे। जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। आप को बता दें कि हत्या ने नाराज आक्रोशित भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सोशल मीडिया पर प्रसारित घटना से संबंधित वीडियो में पुलिस को लोगों को हटाने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है जबकि प्रदर्शनकारी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने इसके बाद दंगाइयों को काबू में करने के लिए पहले हल्का बल प्रयोग किया और फिर आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बाबा कोटवन बॉर्डर क्षेत्र में नबीपुर के समीप गोवंश से लदे एक ट्रक को रोकने का प्रयास कर रहे थे कि तभी गौ-तस्करों ने उन्हें कुचल दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया कि भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक लोगों ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे। उन्होंने बताया कि बाबा के समर्थक उनका दाह संस्कार करने के लिए ही शव को आजनौख गांव स्थित उनकी गौशाला लाए थे और अब अगर वे पोस्टमॉर्टम कराना चाहेंगे तो अवश्य कराया जाएगा। कुमार ने फोन पर हुई बातचीत में स्पष्ट किया कि इस मामले में चार-पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जाएगी।

उन्होंने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी हालांकि इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने एक बयान जारी कर भ्रम दूर करने का प्रयास किया कि फरसा वाले बाबा शनिवार तड़के चार बजे हरियाणा सीमा थाना क्षेत्र कोसीकलां पर वाहन में गोवंश होने की सूचना पर अपने शिष्यों के साथ नगालैण्ड नंबर के एक कंटेनर को रोककर जांच कर रहे थे।

बयान के मुताबिक, उक्त कंटेनर में साबुन, फिनाइल, शैम्पू आदि सामान भरा हुआ था और इसी दौरान घने कोहरे के कारण पीछे से राजस्थान नंबर के एक ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि लोगों द्वारा भ्रामक सूचना के कारण जाम व पथराव की घटना हुई और लोगों को समझाया जा रहा है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि घटना के संबंध में हर पहलू की जांच की जाएगी। इसी बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिन में गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में प्रार्थना की, जहां उन्होंने गिरिराज जी महाराज की आरती में भाग लिया और गोवर्धन परिक्रमा की।

एक क्लिक पर लड़कियों का सौदा! कोडवर्ड का इस्तेमाल कर बिछाया ₹400 करोड़ का जाल, Online धड़ल्ले से चल रहा गंदा धंधा, ग्राहक चुन रहे अपनी पसंद की…

0

UP Desk : भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय एक बड़े मानव तस्करी गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों को भी चौंका दिया है। जांच में सामने आया है कि यह अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क संगठित तरीके से युवतियों को झांसे में लेकर अलग-अलग शहरों में भेजता था। जांच में ये भी सामने आया है कि यह गिरोह लगभग ₹400 करोड़ तक का नेटवर्क चलाता था। मामले के सामने आने के बाद पुलिस और अन्य एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है।

सोशल मीडिया के जरिए शिकार बनती लड़कियां 
जांच एजेंसियों के अनुसार, रक्सौल सीमा लंबे समय से मानव तस्करी के लिए संवेदनशील बिंदु बना हुआ है। हालिया कार्रवाई में एक ऐसे सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है, जिसका नेटवर्क देश के कई बड़े शहरों तक फैला हुआ था। बताया जा रहा है कि गिरोह सोशल मीडिया के जरिए युवतियों को अपने जाल में फंसाता था।

कोडवर्ड से लड़कियों को फसाया
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर फर्जी पहचान और रिश्तों के नाम का इस्तेमाल करते थे। गिरोह के सदस्य “मामी”, “मौसी”, “बुआ” और “दीदी” जैसे कोडवर्ड के जरिए अलग-अलग शहरों और संपर्क सूत्रों की पहचान करते थे। व्हाट्सएप चैट और डिजिटल साक्ष्यों से यह भी सामने आया कि पीड़ितों की विस्तृत जानकारी साझा की जाती थी, ताकि उन्हें आगे भेजने में आसानी हो सके।

जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी युवतियों को प्रेम जाल, नौकरी या शादी के झूठे वादों में फंसाते थे। विश्वास हासिल करने के बाद उन्हें ब्लैकमेल कर नेटवर्क के हवाले कर दिया जाता था। इस पूरे रैकेट में एजेंटों को हर पीड़िता के बदले मोटी रकम दी जाती थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने कई लड़कियों को इस गिरोह के चंगुल से मुक्त कराया है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि यह नेटवर्क काफी बड़ा है और इसकी जड़ें कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, मानव तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में पूर्णागिरि मेले में UP की महिला श्रद्धालु की अचानक मौत, दर्शन कर लौट रही थी और फिर…

0

UP desk: इस समय एक बड़ी दुखद घटना सामने आई है। जहां उत्तराखंड में पूर्णागिरि मेले में यूपी (UP) की महिला श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। बताया गया कि महिला दर्शन कर लौट रही थी। तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिस वजह से महिला श्रद्धालु की जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार मां पूर्णागिरि मेले में यूपी के जिला एटा निवासी एक महिला श्रद्धालु की सेहत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे नजदीकी स्वास्थ्य कैंप में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई के तहसील शाहबाद, बिसौली डामर निवासी श्रद्धालु रामा देवी (58) पत्नी सुरेश सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक महिला को बीपी की समस्या थी। जिसका इलाज चल रहा था। मां के दर्शन कर लौटते समय तबीयत बिगड़ने मौत हुई है। महिला की अचानक मौत से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदय गति रोकने से माना जा रहा है।

रंधावा सुसाइड केस: परिवार का छलका दर्द, बोले—दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच

0

अमृतसर(रमन): पंजाब वेयरहाउस कॉरपोरेशन के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा द्वारा जहरीली सल्फास निगलकर आत्महत्या करने के मामले के बाद परिवार में गहरा दुख और गुस्सा देखा जा रहा है। घटना के बाद परिजनों की हालत ऐसी है कि वे ठीक से बात करने की स्थिति में भी नहीं हैं।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि घर का माहौल बेहद गमगीन है और सुबह से किसी ने न तो चाय पी है और न ही खाना खाया है। उन्होंने कहा, “हमारे साथ बहुत बड़ा अन्याय हुआ है। हमारा जवान बेटा और भांजा हमसे छिन गया है। हम इस समय कुछ कहने की हालत में नहीं हैं।”परिजनों ने मांग की कि इस मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। उनका कहना है कि चाहे जांच CBI या किसी अन्य निष्पक्ष एजेंसी से करवाई जाए, लेकिन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

परिवार ने बताया कि वे एक साधारण किसान परिवार से हैं और उनकी पहुंच बड़े अधिकारियों तक नहीं है, इसलिए वे मीडिया के जरिए इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं। परिवार के अनुसार, मृतक की एक छोटी वीडियो भी सामने आई है, जिसमें उसने कथित तौर पर कुछ लोगों से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। उनका कहना है कि पूरी जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि इस मामले में कौन-कौन जिम्मेदार है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गगनदीप सिंह की मौत के मामले की जांच जारी है। फिलहाल परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ईद पर ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियन का ऐलान- हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते, ‘IA’ बनाकर बदलेंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा

0

International Desk: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने नवरोज और ईद-उल-फितर पर मुस्लिम देशों से एकजुटता की अपील की। Masoud Pezeshkian ने नवरोज और ईद-उल-फितर के मौके पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि ईरान किसी भी इस्लामिक देश से टकराव नहीं चाहता। उन्होंने साफ कहा कि मुस्लिम देशों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना चाहिए। अपने संदेश में उन्होंने हालिया हमलों में मारे गए Ali Khamenei और अन्य लोगों के लिए शोक व्यक्त किया और इसे “शहादत” बताया।

 

‘इस्लामिक असेंबली ऑफ मिडिल ईस्ट’ का प्रस्ताव
ईरानी राष्ट्रपति ने एक बड़ा प्रस्ताव रखते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट के देशों को मिलकर एक “Islamic Assembly बनानी चाहिए  । यह संगठन सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा।  इससे क्षेत्र में स्थिरता आएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र को बाहरी ताकतों की जरूरत नहीं है, बल्कि देश खुद मिलकर समस्याएं सुलझा सकते हैं।

अमेरिका- इजराइल पर सीधा आरोप
पेजेशकियन ने Israel पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में अशांति और अस्थिरता का असली कारण इजराइल है। इजराइल “आतंकवाद, जनसंहार और साजिशों” को बढ़ावा दे रहा है। ईरान ने इशारों में United States की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए और कहा कि विदेशी शक्तियों की मौजूदगी ही तनाव बढ़ा रही हैं। क्षेत्रीय सुरक्षा का जिम्मा स्थानीय देशों को ही संभालना चाहिए

मुस्लिम देशों को ‘भाई’ बताया
ईरानी राष्ट्रपति ने कहा हम मुस्लिम देशों से युद्ध नहीं चाहते । सभी इस्लामिक देश हमारे “भाई” हैं। दुश्मन ताकतें मुस्लिम देशों के बीच फूट डाल रही हैं।  Iran, Israel और United States के बीच चल रहा तनाव अब चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। पूरे वेस्ट एशिया में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और इसका असर खाड़ी देशों पर भी पड़ रहा है।

Food Safety Alert: नाले के पानी में धोए जा रहे प्याज, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

0

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ा दी है। वीडियो में एक सब्जी विक्रेता को कथित तौर पर गंदे नाले के पानी में प्याज धोते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में क्या दिखा?
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि विक्रेता बिक्री के लिए रखी जाने वाली प्याज को एक गंदे नाले के पानी में डुबोकर धो रहा है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए, क्योंकि इस तरह की हरकत सीधे तौर पर खाद्य स्वच्छता के नियमों का उल्लंघन करती है।

सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे बेहद लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया। लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी स्थिति में आम लोग कैसे सुरक्षित और साफ खाना खा पाएंगे।

स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर बढ़ी चिंता
इस घटना के बाद खाद्य स्वच्छता और सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि गंदे पानी में धोई गई सब्जियां खाने से कई तरह की बीमारियां फैल सकती हैं, जैसे पेट संक्रमण, फूड पॉयजनिंग और अन्य गंभीर समस्याएं।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। कई लोगों का कहना है कि सड़क किनारे और बाजारों में सब्जी बेचने वालों की नियमित जांच होनी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

खाद्य सुरक्षा पर फिर छिड़ी बहस
इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक बाजारों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। लोग अब यह सवाल उठा रहे हैं कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और सफाई सुनिश्चित करने के लिए और कड़े नियमों की जरूरत है।कुल मिलाकर, इस वायरल वीडियो ने न केवल लोगों को चौंकाया है, बल्कि उन्हें अपने खानपान और स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहने के लिए भी मजबूर कर दिया है।

आधुनिक युद्ध अब सीमाओं तक सीमित नहीं, आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा: राजनाथ सिंह

0

नेशनल डेस्क: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि आधुनिक समय के युद्ध अब केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रह गए हैं। आज के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और यहाँ तक कि खाद्य सुरक्षा भी शामिल हो गई है। उत्तराखंड स्थित सैनिक स्कूल, घोड़ाखाल के हीरक जयंती (Diamond Jubilee) समारोह को वर्चुअली संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि संघर्षों के स्वरूप में एक बड़ा बदलाव (Paradigm Shift) आया है। आज किसी भी देश को आर्थिक, साइबर, अंतरिक्ष और सूचना युद्ध के जरिए कमजोर किया जा सकता है, जिसके लिए हर नागरिक को हर समय सतर्क रहने की जरूरत है।

भावी पीढ़ी के लिए ‘VUCA’ का नया मंत्र

रक्षा मंत्री ने चुनौतियों से निपटने के लिए छात्रों को एक विशेष मंत्र दिया। उन्होंने पारंपरिक ‘VUCA’ (अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता) के जवाब में छात्रों को अपना खुद का VUCA विकसित करने के लिए प्रेरित किया:

लखनऊ में बैंक नोटिस चस्पा होने पर जहरीला पदार्थ खाने से मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर

0

लखनऊ। कर्ज न अदा करने पर बैंक से मिले नोटिस से तनाव में एक परिवार ने जहरीला पदार्थ पीकर जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की। मां और बेटे की तो मौत हो गई, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

बंथरा के नींवा गांव में हुई इस घटना से मातम छा गया। पुलिस की गाड़ियों के साथ ही जांच टीम भी पहुंचने लगी। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में तीनों ने घटना का खुद को जिम्मेदार ठहराया है। नींवा गांव निवासी 55 वर्षीय रूपनारायण चौरसिया, उनकी पत्नी 52 वर्षीय तारावती और 30 वर्षीय बेटा संदीप गुरुवार देर शाम गांव के बाहर चाय की दुकान से घर लौटे थे।

घर पर मौजूद छोटे बेटे कुलदीप ने बताया कि उसने तहरी बनाई थी, लेकिन तीनों ने बाहर खाना खाने की बात कहकर मना कर दिया और कमरे में सोने चले गए, जबकि कुलदीप खुद बरामदे में सो गया। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे कुलदीप की नींद खुली तो उसने पिता को तेज उल्टियां करते देखा।

कमरे के अंदर पहुंचने पर मां और भाई अचेत अवस्था में पड़े मिले और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। घबराए कुलदीप ने तुरंत पड़ोस में रह रहे चाचा को सूचना दी। इसके बाद तीनों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने मां तारावती और भाई संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि रूपनारायण का इलाज जारी है।

घटना की सूचना प्रधान के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान घर के बाहर पांच पन्नों का फटा हुआ नोटिस चस्पा पाया, जिस पर ‘सिक्योरिटी आफिसर’ और मुंबई का पता पढ़ा जा रहा है। पुलिस को संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें लिखा था— ‘अपनी मौत के जिम्मेदार केवल हम हैं।’

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती रूपनारायण की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया कि अगर छोटे बेटे की तरफ से कोई तहरीर मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।मकान गिरवी रखने की बात आ रही सामने: पुलिस सूत्रों ने बताया कि घर पर चस्पा नोटिस के कुछ कागजों को जोड़ा गया तो वह रकम न चुकाने का नोटिस था। तय समय पर रकम न देने पर मकान नीलाम करने की बात लिखी थी। पुलिस यह पता लगा रही है कि यह मकान कहां गिरवी रखा गया था। ग्रामीणों से पता लगाया जा रहा है।

खातों के बारे में जुटाई जा रही जानकारी: एसीपी ने बताया घर पर जो नोटिस चस्पा की थी, वह आधी फट चुकी है। ऐसे में एक टीम को लगाया गया है कि तीनों को किस बैक में खाता था। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ताकि यह पता चल सके किस बैंक से लोन लिया था। कौन लोग घर पर वसूली के लिए आए थे।

कानपुर में ट्रैफिक की टेंशन खत्म! घर से मेट्रो तक सीधा कनेक्शन, कानपुर में शुरू होंगी 13 सर्किल बसें

0

कानपुर। शहर में पहली बार 13 रूटों पर इंटर मेट्रो सर्किल बस सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। परिवहन विभाग ने चिह्नित रूटों पर परमिट जारी करने से पहले बसों के संचालन के लिए सर्वे पूरा कर लिया है। इन रूटों पर 30 से 42 सीटर बसें चलाई जाएंगी। ये बसें शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों से होकर निकलेंगी और सीधे मेट्रो स्टेशन से जुड़ेंगी।

मंडलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में 27 मार्च को संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक होगी। इसमें इंटर मेट्रो सर्किल बसों के संचालन के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा। इसके बाद कुछ रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें तो कुछ पर परमिट देकर निजी सिटी बसों का संचालन कराया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से शहरवासियों को सुगम परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

शहर में ऐसे रूट चिह्नित किए गए हैं जो सीधे मेट्रो स्टेशन से जुड़ते हैं। इन रूटों पर बसें चलाने के लिए परमिट जारी करने का प्रस्ताव बनाया गया है। इस प्रस्ताव को आरटीए की बैठक में रखा जाएगा। मंडलायुक्त की मुहर लगते ही बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। इससे शहरवासियों को सुगम परिवहन सेवाएं मिल सकेंगी।
राकेन्द्र कुमार सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)

 

परिवहन विभाग को रूट से सिटी बसों को हटाने और उनको ऐसे रूटों पर संचालित करने का प्रस्ताव भेजा है, जहां से यात्रियों को मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में आसानी हो। इसे लास्ट माइल कनेक्टिविटी कहते हैं। इसके तहत यात्री मेट्रो से अपनी यात्रा पूरी कर अपने गंतव्य तक पहुंच जाता है, पर अंतिम के किलोमीटर के लिए उसे परेशान होना पड़ता है।
पंचानन मिश्रा, जनंसपर्क अधिकारी, यूपीएमआरसी।

 

दर्दनाक हादसा; औरैया में हादसे में पोते की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी दादी, पड़ा दिल का दौरा

0

औरैया। कैला देवी से दर्शन कर लौटते समय सड़क हादसे में मरने वाले पांच लोगों में ऋषि की मौत का सदमा उसकी दादी की सगी बहन बर्दाश्त नहीं कर सकी। शुक्रवार सुबह अजीतमल क्षेत्र के प्रतापपुर गांव स्थित उसके घर की दहलीज पर दिल का दौरा पड़ गया। यह देख स्वजन पहुंचे और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए। जहां डा. अंशू ने मृत बता दिया। हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। यह सुनते ही सभी और बेहाल हो गए।

कैला देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो गुरुवार रात आगरा के चित्राहट के गांव पई के पास सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों देवेंद्र, उनकी तीन वर्षीय बेटी आराध्या, पत्नी सीमा, पिता कांता प्रसाद व 20 वर्षीय ऋषि राजपूत की मौत हो गई। चार लोग इटावा निवासी थे। जबकि 20 वर्षीय ऋषि अजीतमल के प्रतापपुर गांव निवासी था।

ऋषि अपने चाचा रघुपति की कार लेकर चाचा के ससुराल नगला वर इटावा गया था। वहां से ननिहाल (चाचा के ससुराल के लोगों) के लोगों को लेकर कैला देवी के दर्शन कर लौट रहा था। स्वजन ने बताया कि ऋषि ने इस बार यूपी बोर्ड में 12 की बोर्ड परीक्षा दी थी। उसकी मौत का पता लगने पर उसकी दादी रामदेवी की सगी बहन करीब 75 वर्षीय सुखदेवी राजपूत निवासी गांव गिरधारीपुर अजीतमल स्वजन से मिलने गई थी।

शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे प्रतापपुर गांव पहुंची। जहां ऋषि की मौत के गम में पूरा परिवार व नाते-रिश्तेदार मकान के बाहर बैठे थे। ब्लाक प्रमुख रजनीश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, बाबरपुर-अजीतमल नगर पंचायत चेयरमैन के पति अखिलेश चक, सभासदगण लाल जी गुप्ता , राहुल सेंगर, सत्यप्रकाश, ओ पी बाथम,, शिवेंद्र सेंगर, सोनू चौहान, समेत अन्य कई वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

जैसे ही सुख देवी ने घर की दरवाजे के पास पैर रखा तभी सीने में दर्द हुआ। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह जमीन पर गिर पड़ीं। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां मौत हो जाने की पुष्टि चिकित्सकों ने की। यह सुन सुखदेवी के बेटे सुदंरम होटल मालिक अखिलेश व मान सिंह और अन्य लोग पहुंचे। घटना पता लगने पर पुलिस भी पहुंची थी।