Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 3

एलवी एंटनी देवकुमार को पदोन्नत कर डीजी बनाया, यूपी में 43 डीएसपी बने एएसपी

0

लखनऊ। शासन ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देवकुमार को पदोन्नत कर डीजी बना दिया है। इनकी नवीन तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।

वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2012 और 2013 बैच के 43 पीपीएस अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। इस बारे में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।

इन्हें डीएसपी से एएसपी के पद पर पदोन्नत किया

जिन अधिकारियों को डीएसपी से एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें राजेश कुमार तिवारी, हीतेन्द्र कृष्ण, अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह, एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, स्नेहा तिवारी, नवीन शुक्ला, पंकज कुमार श्रीवास्तव, हरिराम यादव, प्रेम प्रकाश यादव, देवेन्द्र सिंह, वरुण कुमार सिंह, तनु उपाध्याय, संजय वर्मा, निष्ठा उपाध्याय, श्रेष्ठा, उदय प्रताप सिंह, अजीत कुमार रजक।

गिरीश कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, चन्द्रकेश सिंह, अभिषेक तिवारी, पियूष कान्त राय, आलोक सिंह, सतीश चन्द्र शुक्ल, वृजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, अभिनव यादव, अरविन्द कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी यादव, मोनिका यादव, राम आशीष यादव, समीक्षा यादव, इरफान नासिर खान, ओजस्वी चावला, वन्दना शर्मा, सलोनी अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक प्रताप अजेय व अशोक कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं।

लखनऊ में बेकाबू डंपर ने तोड़े बिजली के 7 खंभे, 25 घंटे पानी तक को तरसे लोग

0

लखनऊ। दुबग्गा के फरीदीपुर में अनियंत्रित डंपर चालक ने बिजली के सात खंभे तोड़ दिए। इससे गुरुवार शाम सात बजे गई बिजली शुक्रवार रात 8.15 बजे के आसपास आ सकी। इस दौरान 25 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली व पानी के लिए तरसना पड़ा।

बिजली विभाग ने डंपर चालक के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं राजधानी के गोमती नगर के कई खंडों में 33 केवी लाइन ट्रिप होने के कारण सुबह सात बजे से बिजली की आवाजाही शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक बनी रही।

अमौसी जोन के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार यादव (तकनीकी) ने बताया कि सूचना मिलते ही काम शुरू करवा दिया गया था, लेकिन पुराने खंभे जमीन से उखाड़ने और नए खंभे लगाने में समय लग गया। उनके मुताबिक सिर्फ एक ही ट्रांसफार्मर 250 केवीए का प्रभावित था, जिसे शाम को चालू कर दिया गया। इससे करीब 90 उपभोक्ताओं की बिजली जुड़ी थी।

कई क्षेत्रों में दिखा बारिश का असर

शुक्रवार को बारिश के कारण अहिबरनपुर बिजली उपकेंद्र, कपूरथला बिजली उपकेंद्र, दाऊदनगर बिजली उपकेंद्र, फैजुल्लागंज बिजली उपकेंद्र की बिजली बारिश के कारण तीस मिनट से लेकर एक घंटे तक बंद रही। गोमती नगर विस्तार सेक्टर एक, चार के अलावा ओमेक्स में भी बिजली संकट दोपहर दो बजे से साढ़े तीन बजे तक बिजली से जुड़ा कार्य होने के कारण रहा।

यहां बारिश के कारण पेड़ों की टहनियां भी तारों पर गिरी। इसके कारण शटडाउन करके टहनियों को हटाया गया और बिजली की सप्लाई शुरू की गई। गोमती नगर के सेक्टर चार बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत आठ अपार्टमेंट की बिजली शाम पौने चार बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक प्रभावित रही।

वहीं आंधी के कारण जानकीपुरम बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी का तार टूट गया। इसके कारण मड़ियांव व आसपास के इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली संकट रहा। निराला नगर बिजली उपकेंद्र से संबंधित लाल कॉलोनी, डालीगंज क्रॉसिंग, सीएसआई कॉलोनी में एक घंटे बिजली संकट रहा।

महानगर के सेक्टर एफ और दाऊद बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत केबल में खराबी से बिजली संकट रहा। पुराने लखनऊ के मेहताबबाग, मेडिकल कॉलेज, बिजली उपकेंद्र घंटाघर में बारिश व आंधी के कारण बिजली संकट रहा। यहां तेज हवा बंद होते ही बिजली सामान्य हो गई।

यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर: बिजली गिरने से नौ की मौत, मेरठ-आगरा में सुबह छाया कोहरा

0

लखनऊ। बीते 24 घंटे में बदले मौसम से प्रदेश के पश्चिम से लेकर पूर्वी स्टेशन जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। बारिश और ओलावृष्टि के साथ ही बिजली गिरने से जनहानि के साथ ही फसलों को क्षति पहुंची है।

प्रदेश भर में भजन पास के नौ मौतें हुई हैं। प्रयागराज और अमरोहा में दो, जौनपुर, मिर्जापुर, श्री बस्ती, बहराइच और बलरामपुर में एक-एक मौत हुई है। वहीं बिजली गिरने से आठ झुलस गए हैं।

तेज हवा से कई जगहों पर गेहूं की फसल बिछ गई है तो सरसों की कटी फसल भी भींग गई है। गेहूं के साथ ही रबी की पककर तैयार फसलों को फफूंद जनित बीमारियां लग सकती हैं। आंधी और बारिश से आम के बौर भी गिर गए हैं।

आज के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षाभ के कारण शनिवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्यांचल व बुंदेलखंड समेत लगभग पूरे राज्य में तेज हवा और गरज व चमक का असर रहेगा।

बिन मौसम बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

चंद्रगुप्त कृषि महाविद्यालय के कृषि विज्ञानी डॉक्टर सत्येंद्र कुमार के अनुसार यदि दो दिन ऐसे ही बारिश हुई तो सरसों, गेहूं, आलू, चना, मसूर के साथ कद्दू वर्गीय फसलों जैसे, खरबूजा, तरबूज, खीरा, ककड़ी, तोरई, लौकी और करेला को अधिक नुकसान होने की पूरी आशंका है। आम के फसलों में कीट व रोगों का खतरा बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है।

लखनऊ में जुनाबगंज-मोहनलालगंज मार्ग होगा फोरलेन… शहर से बाहर होकर निकलेंगे 20 हजार वाहन, मास्टर प्लान तैयार

0

लखनऊ। कन्नौज, कानपुर से राजधानी होते हुए पूर्वांचल जाने वाले बड़े वाहनों को राज्य सरकार बड़ी राहत देने जा रही है। अब ऐसे बीस हजार भारी वाहन राजधानी में प्रवेश नहीं करेंगे और शहीद पथ व आउटर रिंग रोड का कम से कम प्रयोग करेंगे।

यह भारी वाहन सीधे जुनाबगंज से मोहनलालगंज की तरफ मुड़ जाएंगे और बनारस, प्रयागराज, सुलतानपुर, ऊंचाहार, रायबरेली, अमेठी, गाजीपुर व बलिया, देवरिया तक सीधे जा सकेंगे, क्योंकि राज्य सरकार जुनाबगंज से मोहनलालगंज के बीच पड़ने वाली 22 किमी. सड़क को दो लेन से चार लेन करने जा रहा है। इसकी वित्तीय स्वीकृति 175 करोड़ की दी जा चुकी है, जिसे लोक निर्माण विभाग एक साल में तैयार करेगा।

दूसरे चरण में मोहनलालगंज से गोसाईगंज को फोर लेन किया जाएगा और तीसरे चरण में बनी से मोहान रोड जो हरौनी होकर जा रहा है, उसे फोर लेन किया जाएगा।

प्रदेश सरकार ने राज्य मार्ग संख्या 136 (जुनाबगंज-मोहनलालगंज-गोसाईगंज-मोहान) को बेहतर करने का निर्णय किया है। वर्तमान में जहां से फोर लेन निकलेगी, वहां की जमीनों पर सरकार नए औद्योगिक प्रोजेक्ट लाने पर विचार कर रही है। यही नहीं राज्य राजधानी परिक्षेत्र के दृष्टिकोण से भी यह 55 किमी. का राज्य मार्ग रोजगार के साथ ही कनेक्टिविटी के मामले में और बेहतर हो जाएगा, नए कोलोनाइजर अभी से मोहनलालगंज में आ चुके हैं, जो प्राधिकरण से अप्रूवल ले रहे हैं।

बता दें कि कानुपर से लखनऊ आते वक्त जुनाबगंज पड़ता है और लखनऊ से कानपुर जाते वक्त बनी के पास पड़ता है। खासबात होगी कि बनी से हरौनी मार्ग भी फोर लेने हो जा रहा है। यहां हरौनी रेलवे क्रासिंग के पास सेतु निगम आरओबी की फिनिशिंग करवा रहा है। यहां फोर लेन बनने से उन्नाव की ओर आने वाला ट्रैफिक सीधे जुनाबगंज से कनेक्ट हो जाएगा।

राज्य मार्ग 136 को उच्चीकृत करते हुए फोर लेन बनाने की वित्तीय मंजूरी मिल गई है। 175 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग इसे बनाने जा रहा है। एक साल में यह फोर लेन तैयार हो जाएगा। फोर लेन के किनारों की सड़क राज्य राजधानी परिक्षेत्र के विकास में मददगार होंगी।

यूपी में निवेश को लगेंगे पंख, CM योगी 24 मार्च को करेंगे निवेश मित्र-3.0 पोर्टल का शुभारंभ

0

 लखनऊ। राज्य में निवेश को गति देने और उद्योगों के अनुकूल माहौल तैयार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में उच्चस्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) दीपक कुमार ने की। उन्होंने निवेश मित्र-3.0 पोर्टल का अवलोकन किया। इस पोर्टल का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 24 मार्च को करेंगे। बैठक में 108 उद्यमी मित्रों का कार्यकाल मई 2026 तक बढ़ाने को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई।

साथ ही, 24 नए उद्यमी मित्रों की नियुक्ति को भी मंजूरी दी गई, जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में स्थापित होने वाले सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस के लिए 10 पद शामिल हैं।

आईआईडीसी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निवेश परियोजनाओं को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट सेल (ईडीसी) की स्थापना की जाए।

इसके माध्यम से एक हजार से अधिक उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना है। बैठक में उच्च मूल्य की निवेश परियोजनाओं से जुड़ी बाधाओं को दूर करने के लिए 10 से अधिक मुद्दों पर विचार कर भूमि उपयोग, स्वीकृतियों और अवसंरचना से संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया।

बैठक में राजस्व विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू व इन्वेस्ट यूपी के सीईओ विजय किरण आनंद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Maruti Suzuki Victoris के CNG वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

0

Maruti Suzuki Victoris के CNG वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

तीन लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर आप इस गाड़ी के CNG वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.31 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 10.31 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16595 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 10.31 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16595 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Victoris CNG के लिए करीब 3.62 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 16.94 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Victoris को कंपनी चार मीटर से बड़ी एसयूवी के तौर पर ऑफर किया गया है। निर्माता की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला अपनी ही Maruti Grand Vitara के अलावा  Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV 700, Scorpio N जैसी SUVs के साथ होता है।

ईरान के खिलाफ जंग में ब्रिटेन की एंट्री! अमेरिका को हमले के लिए दिए अपने सैन्य बेस

0

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका को अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है, ताकि ईरान के उन मिसाइल ठिकानों पर हमला किया जा सके जो Strait of Hormuz में जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

क्यों लिया गया यह फैसला?

ब्रिटेन सरकार के अनुसार ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में लगातार हमले और नाकेबंदी की स्थिति बनी हुई है। तेल और गैस से जुड़े जहाजों पर खतरा बढ़ गया है। क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी हो गया है।

किन बेस का होगा इस्तेमाल?

ब्रिटेन ने अमेरिका को इन प्रमुख सैन्य ठिकानों के उपयोग की अनुमति दी है:

 

Middle East Tensions : ईरान का बड़ा हमला, US मिलिट्री बेस डिएगो गार्सिया पर दागीं ‘लॉन्ग रेंज’ की मिसाइलें

0

इंटरनेशनल डेस्कः मध्य पूर्व के बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अहम सैन्य ठिकाने डिएगो गार्सिया की ओर दो इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, ये मिसाइलें अमेरिका-ब्रिटेन के इस संयुक्त बेस को निशाना बनाने में सफल नहीं हो पाईं।

क्या हुआ हमले में?

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक एक मिसाइल उड़ान के दौरान ही फेल हो गई जबकि दूसरी मिसाइल को रोकने के लिए अमेरिकी युद्धपोत ने SM-3 इंटरसेप्टर दागा। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि दूसरी मिसाइल को पूरी तरह नष्ट किया गया या नहीं।

क्यों अहम है डिएगो गार्सिया?

डिएगो गार्सिया हिंद महासागर में स्थित एक बेहद रणनीतिक सैन्य अड्डा है। यहां अमेरिका और ब्रिटेन की संयुक्त मौजूदगी है। यह बेस एशिया और मिडिल ईस्ट में सैन्य ऑपरेशनों के लिए बेहद अहम माना जाता है।

अब चूल्हा कैसे जलेगा? सोना-चांदी छोड़ अब LPG सिलेंडर पर हाथ साफ कर रहे बदमाश, CCTV में कैद हुई LIVE चोरी

0

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी चोरी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी अपनी रसोई के सामान की फिक्र करने लगेंगे। जिले में गैस की किल्लत क्या बढ़ी, चोरों ने अब गहनों और नकदी के बजाय रसोई गैस सिलेंडर को अपना निशाना बनाना…

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक ऐसी चोरी का मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी अपनी रसोई के सामान की फिक्र करने लगेंगे। जिले में गैस की किल्लत क्या बढ़ी, चोरों ने अब गहनों और नकदी के बजाय रसोई गैस सिलेंडर को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले में हुई इस वारदात ने लोगों को हैरान कर दिया है।

कड़ी मशक्कत से मिला था सिलेंडर, मिनटों में उड़ा ले गया चोर
पीड़ित राहुल पाल ने बताया कि गैस की भारी किल्लत के चलते उन्हें घंटों एजेंसी की लंबी लाइन में लगना पड़ा था। बड़ी मुश्किल से उन्हें एक भरा हुआ सिलेंडर मिला। घर पहुंचने के बाद उन्होंने सिलेंडर को आंगन में रखा ही था कि घात लगाए बैठे चोर ने उस पर हाथ साफ कर दिया। अब राहुल इस बात को लेकर परेशान हैं कि उनके घर का चूल्हा कैसे जलेगा, क्योंकि दोबारा सिलेंडर पाना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।

CCTV में कैद हुई शातिर चोर की करतूत
चोरी की यह पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि चोर पहले से ही घर की रेकी (निगरानी) कर रहा था। जैसे ही उसे मौका मिला, वह दबे पांव आंगन में दाखिल हुआ। बिना किसी डर के भारी-भरकम भरा हुआ सिलेंडर उठाया और रफूचक्कर हो गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग मजे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं कि अब गहनों की तरह गैस सिलेंडर को भी तिजोरी में बंद करके रखना पड़ेगा।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने CCTV फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी का चेहरा फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। संदिग्धों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर दी गई है। इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गैस चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

Daily Horoscope: इन राशियों की बदलेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा मौका

0

मेष : व्यापारिक तथा कामकाजी दशा अच्छी, कोशिशों-इरादों में कामयाबी मिलेगी, धार्मिक कामों में रुचि, मान-सम्मान की प्राप्ति।

वृष: समय उलझनों, झमेलों तथा पेचीदगियों वाला, इसलिए किसी भी नए काम, प्रोग्राम को हाथ में लेने से बचना चाहिए।

मिथुन: मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।

कर्क: सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में पक्ष सुदृढ़, शत्रु आपके समक्ष ठहर न सकेंगे, मान-सम्मान की प्राप्ति।

सिंह : इरादों में मजबूती, अर्थ दशा संतोषजनक, धार्मिक कामों में ध्यान, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

कन्या : सितारा सेहत के लिए ठीक नहीं, इसलिए खान-पान संभल- संभाल कर करना ठीक रहेगा, सफर भी टाल दें।

तुला: कारोबारी मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, वैसे भी हर तरह से बेहतरी होगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल-सद्भाव रहेगा।

वृश्चिक: दुश्मनों की उछल-कूद की अनदेखी करना किसी समय महंगा पड़ सकता है, आम हालात भी अनुकूल चलेंगे।

धनु : संतान साथ देगी, सपोर्ट करेगी तथा आपके किसी उलझे, रुके काम को संवारने में हैल्पफुल हो सकती है।

मकर: यत्न करने पर किसी अदालती काम में कोई बाधा-मुश्किल हटेगी, अर्थ दशा ठीकठाक, तेज प्रभाव बना रहेगा।

कुंभ: मित्र तथा कामकाजी साथ देंगे, सहयोग करेंगे, भागदौड़ करने पर आप हर मुश्किल पर कंट्रोल कर लेंगे।

मीन : सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग लाभ देगी, कामकाजी कामों में कामयाबी मिलेगी।