प्रयागराज-कानपुर हाईवे किनारे कल्याणपुर गांव के समीप 15 अप्रैल को बक्से में मिला शव अमेठी की मोनी वर्मा (30) का था। मोनी की हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने दबौली निवासी पति हर्ष खियानी उर्फ बिट्टू और यशोदानगर निवासी उसके दोस्त यश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
गंगा एक्सप्रेसवे के इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर (आईएमएलसी) को 12 जिलों की स्थानीय विशेषताओं को उद्योग और बाजार से जोड़ा गया है। प्रारंभिक बिंदु मेरठ के बिजौली गांव से है, जो दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़कर दिल्ली को जोड़ेगा। हापुड़ को एक्सप्रेसवे गढ़मुक्तेश्वर (ब्रजघाट) से सीधे जोड़ता है। बुलंदशहर को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का फायदा मिलेगा। अमरोहा अपने पारंपरिक ढोलक और लकड़ी के हस्तशिल्प को गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़कर वैश्विक बाजारों तक ले जाएगा। संभल के प्रसिद्ध ‘हॉर्न और बोन’ क्राफ्ट को सीधे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा गया है। नए कॉलेज, अस्पताल और सर्विस सेक्टर के विस्तार के साथ बदायूं आर्थिक केंद्र बन गया है। शाहजहांपुर में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी ने इस जिले को रणनीतिक दृष्टि से नई पहचान दी है। हरदोई में प्रस्तावित नॉलेज पार्क और टेक्सटाइल पार्क जिले को औद्योगिक पहचान देंगे। उन्नाव को ट्राई-सिटी मॉडल और औद्योगिक विस्तार में रफ्तार मिलेगी। रायबरेली में लालगंज रेलवे कोच फैक्ट्री के आसपास एंसिलरी इंडस्ट्रीज का तेज विकास होगा। प्रतापगढ़ का प्रसिद्ध आंवला वैश्विक बाजारों तक तेजी से पहुंचने को तैयार है। प्रयागराज के जुड़ने से कुंभ और माघ मेले जैसे आयोजनों में जाम और लंबी यात्रा से राहत मिलेगी।











