फिरोजाबाद- साले ने जीजा को जमकर पीटा आपसी कहासूनी के बाद हुई जमकर मारपीट पुलिस मामले की जांच में जुटी थाना रसूलपुर क्षेत्र के आशफाबाद इलाके की घटना
होली पर अलर्ट, सभी जिलों में बढ़ी सतर्कता शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश
लखनऊ:होली पर अलर्ट, सभी जिलों में बढ़ी सतर्कता शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देशDGP बोले- कोई नई परंपरा की अनुमति नहीं सोशल मीडिया की सघन निगरानी के आदेश होलिका दहन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिसबल तैनात संवेदनशील जिलों में 60 कंपनी PAC की तैनाती काशी, मथुरा, अयोध्या में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होली जुलूस मार्गों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी
आजमगढ़ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार।
लखनऊ।आजमगढ़ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर घूस लेते गिरफ्तार।बैंक ऑफ़ बड़ौदा आजमगढ़ की सिकोला ब्रांच का मैनेजर अभिषेक राय गिरफ्तार।सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन यूनिट ने की गिरफ्तारी। डेयरी के लिए लोन देने के नाम पर ली थी घूस।20 हज़ार रुपए घूस में लेते रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी।गिरफ्तार आरोपी अभिषेक राय को सीबीआई स्पेशल को लखनऊ में किया गया पेश।
Auraiya News: राह चलते ग्रामीण को हार्टअटैक, लोगों ने दिया सीपीआर
दिबियापुर। नगर में होली से पूर्व एक व्यक्ति की जान लोगों की सूझबूझ से बच गई। थाना क्षेत्र के नई भट्टा बस्ती के रहने वाले जय प्रकाश को बुधवार शाम साढ़े सात बजे हार्ट अटैक आया। वह अपने बेटे को लेने स्टेशन जा रहे थे।ओवरब्रिज के नीचे पुरानी सेंट्रल बैंक वाली गली में पहुंचते ही जय प्रकाश साइकिल से गिर पड़े। उनकी सांसें रुक गईं। मौके पर मौजूद कुछ जागरूक युवाओं ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। करीब एक मिनट के भीतर ही जय प्रकाश की सांसें चलने लगीं। एंबुलेंस को तुरंत बुलाया गया।
Auraiya News: अफसरों और वकीलों ने खेली होली, उड़ाया अबीर-गुलाल
औरैया। जिला जज परिसर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने जमकर अबीर-गुलाब से होली खेली। सभी ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ कचहरी रविवार तक चार दिन के लिए बंद हो गई। अब सोमवार को सभी न्यायालय खुलेंगे।जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी व महामंत्री शैलेश कुमार के नेतृत्व में होली खेली गई। इस मौके पर शिवमंदिर पर ठंडाई का वितरण किया गया। जिला जज संजय कुमार, एडीजे मनराज सिंह, सीजेएम जीवक कुमार सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सुनील दुबे, इंद्रपाल सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, अनूप चौबे, मान सिंह पाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।सिविल न्यायालय में खेली गई होली, गाया फाग
बिधूना। सिविल न्यायालय में सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं के साथ सिविल जज जूनियर डिवीजन ने भी भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान फाग का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रवीण कुमार सिंह ने भी सभी को अबीर गुलाल लगाया। जिसके बाद सभी एक दूसरे के गले लगे। त्योहार पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, महामंत्री मनमोहन शाक्य, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सेंगर समेत काफी संख्या में वकील मौजूद रहे।
Auraiya News: फोन पर हादसे की जानकारी मिलते ही परेशान हो गए परिजन
बिधूना। होली पर बिधूना के श्रद्धालु राजस्थान में दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में 58 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। इससे बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। कराहते हुए घायलों ने फौरन अपने परिजनों को हादसे की खबर दी। फोन पर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन परेशान हो गए।दरअसल, मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे बिधूना के साथ बंथरा, पसुआ, पुर्वा भदौरिया व सबहद कटरा गांव के करीब 58 श्रद्धालु बस से निकले थे। रात में राजस्थान के धौलपुर जिले में चालक के झपकी आने से ये हादसा हो गया। उधर, सूचना मिलते ही घायलों के परिजन फोन से जानकारी लेने में जुट गए। वहीं कई परिवार तुरंत ही राजस्थान के लिए निकल पड़े।हादसे में बिधूना कस्बा से राजस्थान को धार्मिक यात्रा पर गई बस हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हुए। इनमें पसुआ के संतोष सिंह (54), विमल सिंह (51), विवेक कुमार घायल हो गए।
इसके अलावा अमित बाथम (24) व उनकी पत्नी प्रिया (22) व कृतिक (4), अभी (3) व शीटू शाक्य (16), राकेश सिंह (48) व सुमिता देवी (60), सुमिता का नाती गोविंद (14), बंथरा शिव प्रताप व पुर्वा भदौरिया सुनैना घायल हैं।
इसी तरह सरला देवी, कीर्ति देवी सोमवती, हेमलता, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र, केस कुमारी, संगीता देवी, मुकेश, शोभा सिंह बलवीर सिंह आदि शामिल हैं।
Azamgarh : बेटी की हत्या कर तहरीर देने गया था पिता…, 24 घंटे में खुली कलई, बहनोई भी था शामिल; तीन अरेस्ट
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में घर से सामान लेने गई मासूम बच्ची का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने बुधवार की शाम घटना का खुलासा करते हुए पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बच्ची के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मासूम दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
विजय ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज उसकी पत्नी बेटी और दो बेटों को लेकर अपने मां के अंबेडकर नगर चली गई थी। प्रीति उसके पास ही थी। वहीं, बुधवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में पिता को ही दोषी बताते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने इस मामले में मासूम के पिता विजय प्रताप,अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी सेवक निषाद और कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी जनई यादव को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर की मामले का खुलासा कर दिया गया है। पिता ने ही पुत्री की हत्या की गई थी। इस मामले में पिता सहित उसके दो सहयोगियों गिरफ्तार किया गया है।
Live Holi 2025 Live: आज है होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
Holi 2025 Puja Vidhi Timing Shubh Muhurat Live Updates in Hindi:
होलिका दहन 13 मार्च 2025 को रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक है, जो पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल में आता है। इस दौरान होलिका दहन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार विशेष योग भी बन रहा है, जो इस होली को और भी खास बनाता है।
जुड़िए हमारे साथ LIVE और जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और वे उपाय जो आपके जीवन में शुभता और सफलता लाएंगे।

बच्चों के सिर के ऊपर से होलिका की अग्नि सात बार क्यों घुमाई जाती है?
होलिका दहन के बाद उसकी अग्नि को बच्चों के सिर के ऊपर से सात बार घुमाने की परंपरा बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा के लिए की जाती है। यह परंपरा तंत्र-शास्त्र और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, जिसमें होलिका की अग्नि को शुद्धिकरण और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखें तो होलिका की अग्नि में हवन सामग्री, गोबर के उपले और गूलर की माला जलती है, जिससे वातावरण शुद्ध होता है। इसे सिर के ऊपर से घुमाने से बच्चे बीमारियों से बचे रहते हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
होलिका दहन से जुड़ी कथा (Pauranik Katha On Holika Dahan)
प्रह्लाद और होलिका की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, असुर राज हिरण्यकश्यप को भगवान विष्णु से घोर द्वेष था। उसने कठोर तपस्या कर अमरत्व का वरदान प्राप्त करना चाहा, लेकिन उसे यह आशीर्वाद मिला कि वह न दिन में मरेगा, न रात में, न धरती पर, न आकाश में, न किसी मनुष्य के हाथों और न ही किसी शस्त्र से। इस वरदान के कारण वह अहंकारी हो गया और स्वयं को ईश्वर मानने लगा।
लेकिन हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था। उसने अपने पिता की अधर्मयुक्त नीतियों को मानने से इनकार कर दिया। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार वह बच गया।
आखिर में, हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की सहायता ली, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। योजना के तहत होलिका, प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित बच गया।
इस घटना के बाद से ही होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई, जो यह संदेश देती है कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है, और सच्ची भक्ति एवं श्रद्धा की हमेशा विजय होती है।