औरैया। जिला जज परिसर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने जमकर अबीर-गुलाब से होली खेली। सभी ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ कचहरी रविवार तक चार दिन के लिए बंद हो गई। अब सोमवार को सभी न्यायालय खुलेंगे।जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी व महामंत्री शैलेश कुमार के नेतृत्व में होली खेली गई। इस मौके पर शिवमंदिर पर ठंडाई का वितरण किया गया। जिला जज संजय कुमार, एडीजे मनराज सिंह, सीजेएम जीवक कुमार सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सुनील दुबे, इंद्रपाल सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, अनूप चौबे, मान सिंह पाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।सिविल न्यायालय में खेली गई होली, गाया फाग
बिधूना। सिविल न्यायालय में सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं के साथ सिविल जज जूनियर डिवीजन ने भी भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान फाग का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रवीण कुमार सिंह ने भी सभी को अबीर गुलाल लगाया। जिसके बाद सभी एक दूसरे के गले लगे। त्योहार पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, महामंत्री मनमोहन शाक्य, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सेंगर समेत काफी संख्या में वकील मौजूद रहे।