बिधूना। होली पर बिधूना के श्रद्धालु राजस्थान में दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में 58 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। इससे बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। कराहते हुए घायलों ने फौरन अपने परिजनों को हादसे की खबर दी। फोन पर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन परेशान हो गए।दरअसल, मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे बिधूना के साथ बंथरा, पसुआ, पुर्वा भदौरिया व सबहद कटरा गांव के करीब 58 श्रद्धालु बस से निकले थे। रात में राजस्थान के धौलपुर जिले में चालक के झपकी आने से ये हादसा हो गया। उधर, सूचना मिलते ही घायलों के परिजन फोन से जानकारी लेने में जुट गए। वहीं कई परिवार तुरंत ही राजस्थान के लिए निकल पड़े।हादसे में बिधूना कस्बा से राजस्थान को धार्मिक यात्रा पर गई बस हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हुए। इनमें पसुआ के संतोष सिंह (54), विमल सिंह (51), विवेक कुमार घायल हो गए।
इसके अलावा अमित बाथम (24) व उनकी पत्नी प्रिया (22) व कृतिक (4), अभी (3) व शीटू शाक्य (16), राकेश सिंह (48) व सुमिता देवी (60), सुमिता का नाती गोविंद (14), बंथरा शिव प्रताप व पुर्वा भदौरिया सुनैना घायल हैं।
इसी तरह सरला देवी, कीर्ति देवी सोमवती, हेमलता, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र, केस कुमारी, संगीता देवी, मुकेश, शोभा सिंह बलवीर सिंह आदि शामिल हैं।