दिबियापुर। नगर में होली से पूर्व एक व्यक्ति की जान लोगों की सूझबूझ से बच गई। थाना क्षेत्र के नई भट्टा बस्ती के रहने वाले जय प्रकाश को बुधवार शाम साढ़े सात बजे हार्ट अटैक आया। वह अपने बेटे को लेने स्टेशन जा रहे थे।ओवरब्रिज के नीचे पुरानी सेंट्रल बैंक वाली गली में पहुंचते ही जय प्रकाश साइकिल से गिर पड़े। उनकी सांसें रुक गईं। मौके पर मौजूद कुछ जागरूक युवाओं ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। करीब एक मिनट के भीतर ही जय प्रकाश की सांसें चलने लगीं। एंबुलेंस को तुरंत बुलाया गया।
Auraiya News: अफसरों और वकीलों ने खेली होली, उड़ाया अबीर-गुलाल
औरैया। जिला जज परिसर में जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में न्यायिक अधिकारियों व वकीलों ने जमकर अबीर-गुलाब से होली खेली। सभी ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इसी के साथ कचहरी रविवार तक चार दिन के लिए बंद हो गई। अब सोमवार को सभी न्यायालय खुलेंगे।जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव कुमार चतुर्वेदी व महामंत्री शैलेश कुमार के नेतृत्व में होली खेली गई। इस मौके पर शिवमंदिर पर ठंडाई का वितरण किया गया। जिला जज संजय कुमार, एडीजे मनराज सिंह, सीजेएम जीवक कुमार सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सुनील दुबे, इंद्रपाल सिंह भदौरिया, मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, अनूप चौबे, मान सिंह पाल समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।सिविल न्यायालय में खेली गई होली, गाया फाग
बिधूना। सिविल न्यायालय में सिविल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को होलिकोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अधिवक्ताओं के साथ सिविल जज जूनियर डिवीजन ने भी भाग लिया। सभी ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। इस दौरान फाग का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को सिविल न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने अबीर गुलाल लगाकर जमकर होली खेली। इस दौरान सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रवीण कुमार सिंह ने भी सभी को अबीर गुलाल लगाया। जिसके बाद सभी एक दूसरे के गले लगे। त्योहार पर बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार त्रिपाठी, महामंत्री मनमोहन शाक्य, कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष गंभीर सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सेंगर समेत काफी संख्या में वकील मौजूद रहे।
Auraiya News: फोन पर हादसे की जानकारी मिलते ही परेशान हो गए परिजन
बिधूना। होली पर बिधूना के श्रद्धालु राजस्थान में दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में 58 लोग दुर्घटना के शिकार हो गए। इससे बस में सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। कराहते हुए घायलों ने फौरन अपने परिजनों को हादसे की खबर दी। फोन पर हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन परेशान हो गए।दरअसल, मंगलवार को रात साढ़े नौ बजे बिधूना के साथ बंथरा, पसुआ, पुर्वा भदौरिया व सबहद कटरा गांव के करीब 58 श्रद्धालु बस से निकले थे। रात में राजस्थान के धौलपुर जिले में चालक के झपकी आने से ये हादसा हो गया। उधर, सूचना मिलते ही घायलों के परिजन फोन से जानकारी लेने में जुट गए। वहीं कई परिवार तुरंत ही राजस्थान के लिए निकल पड़े।हादसे में बिधूना कस्बा से राजस्थान को धार्मिक यात्रा पर गई बस हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हुए। इनमें पसुआ के संतोष सिंह (54), विमल सिंह (51), विवेक कुमार घायल हो गए।
इसके अलावा अमित बाथम (24) व उनकी पत्नी प्रिया (22) व कृतिक (4), अभी (3) व शीटू शाक्य (16), राकेश सिंह (48) व सुमिता देवी (60), सुमिता का नाती गोविंद (14), बंथरा शिव प्रताप व पुर्वा भदौरिया सुनैना घायल हैं।
इसी तरह सरला देवी, कीर्ति देवी सोमवती, हेमलता, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र, केस कुमारी, संगीता देवी, मुकेश, शोभा सिंह बलवीर सिंह आदि शामिल हैं।
Azamgarh : बेटी की हत्या कर तहरीर देने गया था पिता…, 24 घंटे में खुली कलई, बहनोई भी था शामिल; तीन अरेस्ट
आजमगढ़ के कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव में घर से सामान लेने गई मासूम बच्ची का शव दूसरे दिन सरसों के खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने पर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने बुधवार की शाम घटना का खुलासा करते हुए पिता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
सूचना मिलते ही कंधरापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बच्ची के पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। मासूम दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर थी।
विजय ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ था। इससे नाराज उसकी पत्नी बेटी और दो बेटों को लेकर अपने मां के अंबेडकर नगर चली गई थी। प्रीति उसके पास ही थी। वहीं, बुधवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में पिता को ही दोषी बताते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने इस मामले में मासूम के पिता विजय प्रताप,अहरौला थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी सेवक निषाद और कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी जनई यादव को गिरफ्तार किया है।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि घटना के 24 घंटे के अंदर की मामले का खुलासा कर दिया गया है। पिता ने ही पुत्री की हत्या की गई थी। इस मामले में पिता सहित उसके दो सहयोगियों गिरफ्तार किया गया है।
Live Holi 2025 Live: आज है होलिका दहन, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय
Holi 2025 Puja Vidhi Timing Shubh Muhurat Live Updates in Hindi:
होलिका दहन 13 मार्च 2025 को रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक है, जो पूर्णिमा तिथि और प्रदोष काल में आता है। इस दौरान होलिका दहन करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार विशेष योग भी बन रहा है, जो इस होली को और भी खास बनाता है।
जुड़िए हमारे साथ LIVE और जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और वे उपाय जो आपके जीवन में शुभता और सफलता लाएंगे।

बच्चों के सिर के ऊपर से होलिका की अग्नि सात बार क्यों घुमाई जाती है?
होलिका दहन के बाद उसकी अग्नि को बच्चों के सिर के ऊपर से सात बार घुमाने की परंपरा बुरी नजर, नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियों से रक्षा के लिए की जाती है। यह परंपरा तंत्र-शास्त्र और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है, जिसमें होलिका की अग्नि को शुद्धिकरण और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है।
वैज्ञानिक दृष्टिकोण देखें तो होलिका की अग्नि में हवन सामग्री, गोबर के उपले और गूलर की माला जलती है, जिससे वातावरण शुद्ध होता है। इसे सिर के ऊपर से घुमाने से बच्चे बीमारियों से बचे रहते हैं और उनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
होलिका दहन से जुड़ी कथा (Pauranik Katha On Holika Dahan)
प्रह्लाद और होलिका की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, असुर राज हिरण्यकश्यप को भगवान विष्णु से घोर द्वेष था। उसने कठोर तपस्या कर अमरत्व का वरदान प्राप्त करना चाहा, लेकिन उसे यह आशीर्वाद मिला कि वह न दिन में मरेगा, न रात में, न धरती पर, न आकाश में, न किसी मनुष्य के हाथों और न ही किसी शस्त्र से। इस वरदान के कारण वह अहंकारी हो गया और स्वयं को ईश्वर मानने लगा।
लेकिन हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रह्लाद भगवान विष्णु का अनन्य भक्त था। उसने अपने पिता की अधर्मयुक्त नीतियों को मानने से इनकार कर दिया। इससे क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के कई प्रयास किए, लेकिन हर बार वह बच गया।
आखिर में, हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका की सहायता ली, जिसे अग्नि से न जलने का वरदान प्राप्त था। योजना के तहत होलिका, प्रह्लाद को गोद में लेकर अग्नि में बैठ गई। लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका स्वयं जलकर भस्म हो गई, जबकि प्रह्लाद सुरक्षित बच गया।
इस घटना के बाद से ही होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई, जो यह संदेश देती है कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है, और सच्ची भक्ति एवं श्रद्धा की हमेशा विजय होती है।
पाकिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन से छुड़ाए गए सभी बंधक, 28 सैनिकों की भी गई जान
इंटरनेशनल डेस्कः पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में पेशावर जाने वाली ट्रेन पर अज्ञात संख्या में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और 190 बंधकों को बचा लिया। मीडिया रिपोटरं में बुधवार को यह जानकारी दी गई।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार बलों ने बड़ी संख्या में बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है, जिन्हें आतंकवादियों ने मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान अत्यधिक सावधानी और कुशलता के साथ चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई निर्दोष लोगों की जान बच गई। यह भी पता चला कि आतंकवादियों की क्रूरता का शिकार हुए यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है।
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को बोलन दर्रे के धादर इलाके में हमला होने पर नौ बोगियों में 400 से अधिक यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी।
UP के रायबरेली में नक़ली दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंच गया। मगर फेरो से पहले ही पहचान हो गई.. और नक़ली दुल्हे को धर दबोचा गया। फ़र्ज़ी दूल्हे सहित 7 लोग अरेस्ट हैं।
UP के रायबरेली में नक़ली दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार पहुंच गया। मगर फेरो से पहले ही पहचान हो गई.. और नक़ली दुल्हे को धर दबोचा गया। फ़र्ज़ी दूल्हे सहित 7 लोग अरेस्ट हैं।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के राघनपुर गांव निवासी सुनील कुमार ने अपनी बहन की शादी हरियाणा के पानीपत में तय की थी। शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं और बारात झज्जर जिले के झुंझनू गांव से आई थी।जैसे ही बारातियों का स्वागत चल रहा था, किसी ने दूल्हे की पहचान को लेकर संदेह जताया. घरवालों ने जब गौर से देखा और पूछताछ की, तो मामला सच निकला।
दूल्हे की उम्र पर उठे सवाल…
लड़की वालों ने जिस लड़के को पहले देखा था, वह लगभग 25 साल का था और पानीपत का रहने वाला था. लेकिन जब बारात आई, तो दूल्हे की उम्र करीब 40 साल पाई गई, और वह झज्जर का रहने वाला निकला. यह देखकर लड़की पक्ष के होश उड़ गए।
बिचोलिया ने दी अजीब सफाई…
शादी तय कराने वाले बिचौलियों से सवाल-जवाब किए गए तो उन्होंने हैरान करने वाला जवाब दिया. उन्होंने बताया कि जिस लड़के को लड़की वालों को दिखाया गया था, उसका पैर टूट गया है. इसलिए उसकी जगह दूसरा लड़का दूल्हा बनकर आया है। शाम को ससुराल में उसी यु
आज का राशिफल जानिये क्या कहते हैं आपके नक्षत्र
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा व खरीददारी की योजना कर सकती हैं या खरीदारी किए को सम्भाल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कम्पनी में साक्षात्कार के लिए बुलावा आयेगा। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। घर के कामों में परिवार के लोग का सहयोग मिलता रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है। आज आपका आर्थिक व धार्मिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेमी से उपहार मिलेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)
आज आपका चंचल स्वाभाव कुछ लोगो को पसंद आयेगा। आज आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे। अगर आप वाहन खरीदने का योजना बना रहें तो थोड़ा रुक जायें। लम्बे समय से सोचा हुआ कार्य आज पूरा हो जाएगा। आज आपको आय के नये स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज बॉस आपके कार्यो को देखकर आपकी प्रशंसा करेंगे। माता के साथ धार्मिक कार्यों में सम्मलित होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। आर्किटेक से जुड़े लोगों को अच्छी जॉब का ऑफर मिलेगा। पिता के साथ आज आपके रिश्तें और मजबूत होंगे। पिछली कंपनी का अनुभव आज काम आयेगा।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
आज आप परिवारवालों के साथ समय बितायेंगे। घर में खुशी का महौल बना रहेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होने के योग बन रहे है । टेन्ट हाउस का व्यवसाय करने वाले लोगो के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है । कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा। स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखने की जरुरत है। आज धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे पूराने काम आसानी से हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का अवसर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में दोस्त के साथ बाहर जा सकते हो। व्यापार को लेकर आपके पार्टनर से अनबन ना हो इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। प्रेमी का रिश्ता परिणय में बदल सकता है । जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों को आनन्द की प्राप्ति होगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा फायदा होगा । आपके व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हाथ लगेगी। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा करने से बचें। आज भाई बहन के साथ गेम्स खेल कर समय बिताएंगे। माता के सेहत में सुधार होगा ।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा । बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदा दिलाने वाला होगा। इस राशि की महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू कर सकती है, जिसमे जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक समस्या के कारण आज आप सोच विचार में रहेंगे। साथ ही समस्यायों का हल निकालने के लिए प्लान भी बनायेंगे। आज आपके पड़ोसी आपसे आर्थिक सहायता लेंगे। आज किसी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है । प्रेमी के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं, तो घर के बड़ों की राय जरूर लें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम देने वाला रहेगा। प्रेमी अपने साथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे। इससे रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी । साथ ही आज आपको परिवार की जरूरतों का भी ख्याल रखने की जरुरत है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कई दिनों से चल रही कड़ी मेहनत आज रंग लाएगी। कार्यालय में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिसे आप बखूबी निभायेंगे। आज किसी कार्य को पूरा करने के लिए आस-पास के लोग का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखें, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। पारिवारिक समस्य आज दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आपका आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपको अपने गुरू की मदद से आपके करियर को नयी दिशा मिलेगी। आप आप अपने कार्यालय का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए आज फॉर्म भरेंगे। आज घर में बच्चों के साथ आपका ज्यादा समय बीतेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह देंगे। छात्रो को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने के लिए पिता का सहयोग प्राप्त होगा ।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपका आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होंगे। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में सम्मलित होने का मौका मिलेगा । आज आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। छात्रों को आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे। कई दिनों से चल रही दोस्ती आज प्यार में बदल सकती है। पारिवारिक समस्यायों का समाधान ढूंढ़ने में आज आप सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में आज शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य आज उत्तम बना रहेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यालय में आपकी कड़ी मेहनत को देखते हुए आपको सम्मानित किया जा सकता है। पहले की हुई गलती से दोस्तों से बिगड़े हुए रिश्तों में आज सुधार आएगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का आनंद उठाएंगे आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशनियों का हल निकलेगा। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रहेंगी, साथ ही बच्चे उनकी सहायता भी करेंगे । काफी समय से चल रही स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यायों से छुटकारा मिलेगा।
🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*
यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।