Saturday, March 15, 2025

पंजाब की भगवंत मान सरकार का बड़ा फैसला: पुरानी पेंशन स्कीम को किया बहाल, लाखों रिटायर कर्मचारियों को होगा फायदा

यह भी पढ़े

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने शुक्रवार को रिटायर कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दिया है। भगवंत मान सरकार  ने पुरानी पेंशन  को बहाल कर दिया है। ऐसे में अब राज्य के रिटायर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी जाएगी। सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा पहुंचेगा।मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में कई अन्य अहम फैसले लिए गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट में धार्मिक ग्रंथ को ले जाने वाले वाहनों को टैक्स से छूट देने के निर्णय को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही पंजाब के युवाओं को नौकरियों में प्राथमिकता देने के लिए भर्ती के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई है।वहीं, मोहाली में मेडिकल कॉलेज के नई जगह की स्वीकृति देने का भी फैसला लिया गया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि, कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। आपकी सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है। कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं… वादा किया…. पूरा किया…. हम जो कहते हैं, हम करते हैं।

चंडीगढ़ संवाददाता: रूकसार खातून 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे