Saturday, March 15, 2025

जाने दीपावली लक्ष्मी गणेश के पूजन का मुहूर्त और विधि

यह भी पढ़े

दीपावली 2022 लक्ष्मी पूजन: दीपावली 2022 लक्ष्मी पूजन मुहूर्त शाम 06 बजकर 53 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. लक्ष्मी पूजन की अवधि 1 घंटा 23 मिनट की है. गणेश लक्ष्मी पूजन मुहूर्त 2022 हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल दिवाली का त्योहार कार्तिक अमावस्या तिथि को मनाया जाता है.महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट लखनऊ के आचार्य ब्रजेश दुबे जी ने बताया कि इस वर्ष कार्तिक कृष्ण अमावस्या तिथि सायं 05:04 के पश्चात प्रारंभ हो रही है। सोमवार का दिन हस्त नक्षत्र अपरान्ह 03:18 बजे तक पश्चात् चित्रा नक्षत्र रहेगी, जो अत्यंत ही शुभ है। शाम को दीपोत्सव के साथ-साथ ही मां लक्ष्मी, गणेश व कुबेरादि देवताओं की पूजन निष्ठा पूर्वक करना चाहिए। इस दिन लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए पहले से ही घरों को साफ सुथरा करके दीपकों से सजाना चाहिए।दीपावली के दिन दीपकों की पूजा का बहुत ही महत्व है। इसके लिए दो थाली में दीपकों को रखें। छह चतुर्मुख दीपक दोनों थाली में सजाएं, 31 छोटे दीपकों में तेल-बत्ती रखकर जलाएं। फिर जल, अक्षत, पुष्प, रोली, दूर्वा, चंदन, अबीर, गुलाल, हाथ में लेकर अर्पित करें। धान का लावा अर्पित कर निम्न मंत्र ॐ दीपमालिकायै नमः मंत्र पढ़ें। धूप दीप दिखाकर लक्ष्मी गणेश व कुबेर जी का पूजन कर भोग लगाकर आरती करें।आचार्य ब्रजेश दुबे जी के मुताबिक लक्ष्मी व कुबेर जी की प्रसन्नता के लिए अपने पूजा स्थल के पास बैठकर श्रीसूक्त या कनकधारा स्रोत का पाठ अवश्य करना चाहिए।

लखनऊ डेस्क संपादक: प्रीति शुक्ला

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे