Saturday, March 15, 2025

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा , 6 लोगों की मौत 6 घायल।

यह भी पढ़े

लखनऊ। गोरखपुर से अजमेर जा रही बस लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई है। 45 यात्रियों से भरी स्लीपर बस लखनऊ एक्स्प्रेसवे के चैनल नंबर 103 और 104 के बीच थी, तभी अचानक वहां बालू से भरे डंपर का टायर फट गया। प्राइवेट स्लीपर बस पीछे से सीधे डंपर में घुस गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू करते हुए सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में हुई जनहानि पर दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने डीएम और पुलिस के उच्च अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायल यात्रियों को उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने का कामना की है।

लखनऊ डेस्क एडिटर: प्रीती शुक्ला

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे