Friday, March 14, 2025

उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिरा, मलबे में दब गए पांच मासूम…अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़े

उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में लोहे का गेट गिर गया, जिसके नीचे दबने से पांच बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आगरा के बिचपुरी में विकास खंड अछनेरा के गांव महुअर में स्थित उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार सुबह हादसा हो गया। बताया गया है खेलते समय विद्यालय की लोहे का गेट बच्चों पर गिर गया। बच्चे इसके नीचे दब गए। पांच बच्चे इस हादसे में घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की इमारत जर्जर है। वहीं ये गेट उस जगह लगा था, जहां सब्जियां उगाईं जाती हैं।  ये भी काफी समय से गिरासू हालत में ही थी। शुक्रवार को जब विद्यालय परिसर में बच्चे खेल रहे थे, उसी समय ये हादसा हो गया। गेट के नीचे दबने से पांच बच्चे घायल हुए हैं। जिनमें से एक बच्चे का पैर टूट गया है। तो वहीं एक बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। इस हादसे के बाद अध्यापकों द्वारा किसी प्रकार की मदद न किए जाने पर ग्रामीणों में गुस्सा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और साफ-साफ कहा कि अब वे इस स्कूल में अपने बच्चों को नहीं भेजेंगे।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे