औरैया के कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। ग्राम शेखपुर करमपुर की रहने वाली 27 वर्षीय विनीता की रात को अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें तुरंत सरकारी एंबुलेंस से जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए।
चिकित्सालय में डॉक्टरों ने जांच के बाद विनीता को मृत घोषित कर दिया। विनीता मनजीत की पत्नी थीं। उनकी अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया।
परिजन मोहर सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे विनीता की हालत अचानक खराब हुई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है।