बिधूना। दीपों के पर्व दीपावली पर सोमवार को बाजार में सुबह से ही रौनक रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ती गई। मिठाई और फूलों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। पूरे दिन लोग त्योहार की तैयारियों में जुटे रहे। बाजार में रंग-बिरंगी सजावट, झिलमिलाते दीप, चमकदार झालरों और खुशियों से सराबोर लोगों की भीड़ ने त्योहार की रौनक को दोगुना कर दिया। दुकानदारों के चेहरों पर भी मुस्कान नजर आई।
Auraiya News: त्योहार मनाने के लिए दिनभर खरीदारी, बाजारों में दिखी रौनक


