Thursday, February 19, 2026

नवविवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

यह भी पढ़े

इटावा (अरवीन कुमार): उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत के मायके में रह रही एक नवविवाहिता ने पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिजनों के अनुसार, विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग और प्रताड़ना से युवती को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। बुधवार की शाम पति के फोन आने के बाद वह कमरे में गई और कुछ देर बाद उसकी लाश साड़ी के फंदे से लटकती हुई पाई गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

अप्रैल महीने में हुई थी शादी
बताते चले कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के गोरापुरा के रहने बाले प्रमोद कुमार यादव की 20 वर्षीय इकलौती पुत्री अनामिका उर्फ खुशबू की शादी 29 अप्रैल 2025 को चौबिया थाना क्षेत्र के कांकरपुरा निवासी संदीप कुमार यादव से हुई थी। संदीप भारतीय सेवा में आर्मी के पद पर तैनात है और वह असम में अपनी ड्यूटी कर रहा है। परिजनों ने बताया कि शादी धूमधाम से की गई थी, लेकिन विवाह के कुछ ही समय बाद से ससुराल पक्ष के लोग इटावा में एक प्लॉट लाने की मांग करने लगे। जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया जाने लगा।

दहेज के लिए विवाहिता को करते थे प्रताड़ित
कुछ दिन पहले ससुरालियों ने मारपीट कर खुशबू को घर से निकाल दिया था। मायके लौटने के बाद भी उसका पति फोन पर उसे धमकाता रहता था और दहेज की मांग दोहराता था। बुधवार शाम करीब पांच बजे जब पति का फोन आया उसने बताया कि उसकी खुशबू से झगड़ा हो गया है और खुशबू कोई भी बड़ा कदम ना उठा ले जिसको देखिए और कुछ देर बाद उसने आत्महत्या कर ली।

मृतका के पिता की तहरी पर दहेज हत्या का केस दर्ज
परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मोबाइल फोन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता ने पति संदीप यादव, जेट, जेठानी ससुर, पर दहेज उत्पीड़न, धमकाने और आत्महत्या के लिए उकसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे