औरैया। शहर से सटे गांव खानपुर में शुक्रवार सुबह पानी गर्म करने के दौरान इमर्शन रॉड में दौड़े करंट की चपेट में युवक आ गया। इससे युवक की मौत हो गई। परिजनों की नजर पड़ी तो इमर्शन रॉड हटाकर जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।खानपुर निवासी रोहित (25) फर्नीचर बनाने का काम करता था। रोजाना की तरह रोहित शुक्रवार की सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गया, जहां पानी गर्म करने के लिए उसने इमर्शन रॉड पानी से भरी बाल्टी में लगाई। इसी दौरान रोहित करंट की चपेट में आ गया। रोहित की चीख सुनकर पास ही मौजूद परिजन दौड़कर पहुंचे। बिजली की सप्लाई बंद कर किसी तरह उसे करंट से अलग किया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस से परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद वह रोहित का शव लेकर परिजन घर लौट गए। घटना को लेकर मृतक के घर में चीख पुकार मची रही
Auraiya News: इमर्शन रॉड में दौड़े करंट की चपेट में आकर युवक की मौत


