Kanpur News: जनरलगंज की रामकृष्ण सुभाष चंद्र कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
कानपुर में जनरलगंज स्थित एक कपड़ा दुकान में गुरुवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। दुकान से अचानक धुआं और लपटें उठती देख बाजार में हड़कंप मच गया। रामकृष्ण सुभाष चंद्र कपड़ा दुकान के मालिक श्रेष्ठ खेरिया निवासी आजाद नगर, थाना नवाबगंज हैं।


