कल्याणपुर में सरिया कारोबारी की दुकान से लाखों रुपये की सरिया चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के आठ दिन बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।उनके कब्जे से चोरी की गई करीब 30 कुंतल सरिया बरामद की है। तीनों को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।स्वरूप नगर निवासी सरिया कारोबारी मनोज कुमार जैन कल्याणपुर में सरिया का कारोबार करते हैं। पीड़ित के अनुसार 11 जनवरी को जब वह दुकान पर पहुंचे तो बाहर रखी सरिया का करीब आधा माल गायब मिला। दुकान का ताला टूटा हुआ था। जिससे अंदर से भी माल चोरी होने की आशंका जताई गई। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
Kanpur: कल्याणपुर में सरिया चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीस कुंतल सरिया बरामद


