अंबाला: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ के आरोप लगाने वाली कोच ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। इस दौरान महिला कोच नेन कहा कि जब खेल मंत्री सलाखों के पीछे होंगे तो और भी ऐसी महिलाएं सामने आएंगी, जिनको प्रताड़ित किया गया है।
उन्होंने कहा कि वह अपनी फरियाद लेकर गृह मंत्री अनिल के दरबार में पहुंची। उन्हें विश्वास था कि गृह मंत्री उनकी शिकायत को अच्छे से सुनेंगे। महिला कोच ने आरोप लगाए कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने फरवरी से अब तक उसे बहुत हैरेसमेंट किया। आखिर इंसान कब तक चुप रहेगा।
*इंसान कब तक चुप रहेगा: कोच*
महिला कोच ने कहा कि उन्होंने संदीप सिंह को काफी बार मना किया, लेकिन मंत्री की हरकतें लगातार जारी थी। कहा कि आखिर इंसान कब तक चुप रहेगा। एक टाइम ऐसा आता है कि आवाज उठानी पड़ती है। खेल मंत्री ने ऑफिशियली, मैनटली हरास किया है। उन्होंने कहा कि उसकी शिकायत पर पुलिस ने संदीप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली। उन्हें विश्वास है कि उन्हें न्याय मिलेगा।