गुजरात के अहमदाबाद में पकड़े गए संदिग्ध आतंकी फैजान शेख उर्फ फैजान सलमानी के मामले में खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) मुरादाबाद की टीम स्वार पहुंची। टीम ने आरोपी के नरपतनगर स्थित घर जाकर उसके परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की।
एसआईयू की टीम करीब आधे घंटे तक फैजान के घर पर रुकी। इस दौरान टीम ने फैजान की मां फईम के अलावा उसके पिता शकील अहमद के साले और जीजा से भी पूछताछ की। हालांकि, पूछताछ के दौरान टीम को कोई खास जानकारी या सुराग हाथ नहीं लगा।