Daily horoscope : आज इन राशियों के घर बरसेगी समृद्धि और सौभाग्य
मेष : टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन स्टेशनरी, टूरिज्म, एयर टिकटिंग लिकर, होटलिंग का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ मिलेगा।
वृष: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, यत्नों में कामयाबी मिलेगी, खुशदिल मूड के कारण आपको हर काम सहल दिखेगा, मन सैर-सफर के लिए राजी रहेगा।
मिथुन: चूंकि सितारा कमजोर है, इसलिए अपने आपको बेगाने झमेलों-पंगों से बचाकर रखें, सफर भी नुकसान-परेशानी देने वाला।
कर्क: सितारा धन लाभ के लिए अच्छा, कारोबारी टूरिंग, प्रोग्रामिंग, प्लानिंग, फ्रूटफुल रहेगी, किसी उलझे कामकाजी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा।
सिंह : राजकीय कामों में कदम बढ़त की तरफ, बड़े लोग आपके प्रति सॉफ्ट कंसिडरेट रहेंगे, शत्रु चाह कर भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
कन्या : धार्मिक कामों में रुचि, मनोबल दबदबा बना रहेगा, भागदौड़ करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग लाभ देगी।
तुला: सितारा सेहत के लिए कमजोर इसलिए खान-पान संभल-संभाल कर करना चाहिए, मन भी अशांत-परेशान सा रहेगा।
वृश्चिक: अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, जिस काम के लिए मन बनाएंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी, फैमिली फ्रंट पर तालमेल सद्भाव बना रहेगा।
धनु : किसी प्रबल शत्रु के टकरावी मूड के कारण आपकी परेशानी बढ़ने का डर, नुकसान का भी डर।
मकर: संतान साथ देगी, तालमेल रखेगी, सहयोग करेगी, भागदौड़ करने पर प्लानिंग, प्रोग्रामिंग फायदा देगी।
कुंभ: कोर्ट-कचहरी में जाने पर आपके पक्ष की बेहतर सुनवाई होगी, बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे तथा आपकी बात ध्यान से सुनेंगे।
मीन : मित्र तथा कामकाजी साथी आपके साथ तालमेल रखेंगे, विरोधी कमजोर रहेंगे मगर अपने क्रोध पर कंट्रोल रखें।