Tuesday, February 24, 2026

श्मशान बना 3 मंजिला मकान: शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी ने छीन ली 6 जिंदगियां, 5 मासूमों के साथ जिं/दा जल गई ममता

यह भी पढ़े

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सोमवार की रात एक ऐसी खबर आई जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर इलाके में एक कपड़ा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में परिवार की एक महिला और पांच मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई।

कैसे शुरू हुआ मौत का खेल?
किदवईनगर निवासी कपड़ा व्यापारी इकबाल अंसारी का तीन मंजिला मकान है। घर के ग्राउंड फ्लोर पर रेडीमेड कपड़ों का बड़ा गोदाम बना हुआ है, जबकि ऊपर की मंजिलों पर पूरा परिवार रहता था। सोमवार रात करीब 9 बजे, अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी सीधे कपड़ों के गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कपड़ों का स्टॉक होने की वजह से लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने चंद मिनटों में पूरी सीढ़ियों को घेर लिया। ऊपर रह रहे परिवार को नीचे उतरने का मौका तक नहीं मिला और पूरा घर धुएं के गुबार में तब्दील हो गया।

हादसे में उजड़ गई गोद
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब टीम अंदर दाखिल हुई, तो वहां का मंजर देखकर कलेजा मुंह को आ गया। इस अग्निकांड ने इन 6 लोगों की जान ले ली।
– रुखसार (30): आसिम की पत्नी।
– अद्दस (3), नबिया (6 माह), इनायत (6 माह): रुखसार के बच्चे।
– महविश (12) और हम्माद (4): फारूक के बच्चे।
इस हादसे में दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच में बड़ा खुलासा- शॉर्ट सर्किट और गैस लीकेज
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम (DM) और एसएसपी (SSP) तुरंत मौके पर पहुँचे। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, लेकिन वहां रखे सिलेंडर के लीक होने ने आग में घी का काम किया, जिससे धमाका और लपटें और तेज हो गईं।

इलाके में मातम का माहौल
कपड़ा कारोबारी के घर हुए इस हादसे ने पूरे किदवईनगर को सन्नाटे में डुबो दिया है। एक साथ 5 बच्चों और एक महिला की अर्थी उठने की खबर से हर आंख नम है। फॉरेंसिक टीम अभी भी मौके पर मौजूद है ताकि हादसे के तकनीकी कारणों की विस्तृत जांच की जा सके।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे