लखनऊ। शासन ने 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी एलवी एंटनी देवकुमार को पदोन्नत कर डीजी बना दिया है। इनकी नवीन तैनाती के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे।
वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्ष 2012 और 2013 बैच के 43 पीपीएस अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) से पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बनाया गया है। इस बारे में शासन ने आदेश जारी कर दिया है।
इन्हें डीएसपी से एएसपी के पद पर पदोन्नत किया
जिन अधिकारियों को डीएसपी से एएसपी के पद पर पदोन्नत किया गया है, उनमें राजेश कुमार तिवारी, हीतेन्द्र कृष्ण, अवनीश्वर चन्द्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार यादव, अमित कुमार श्रीवास्तव, दीपक कुमार सिंह, एसएन वैभव पांडेय, स्वतंत्र कुमार सिंह, स्नेहा तिवारी, नवीन शुक्ला, पंकज कुमार श्रीवास्तव, हरिराम यादव, प्रेम प्रकाश यादव, देवेन्द्र सिंह, वरुण कुमार सिंह, तनु उपाध्याय, संजय वर्मा, निष्ठा उपाध्याय, श्रेष्ठा, उदय प्रताप सिंह, अजीत कुमार रजक।
गिरीश कुमार सिंह, आलोक प्रसाद, चन्द्रकेश सिंह, अभिषेक तिवारी, पियूष कान्त राय, आलोक सिंह, सतीश चन्द्र शुक्ल, वृजनारायण सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, अभिनव यादव, अरविन्द कुमार वर्मा, श्वेता कुमारी यादव, मोनिका यादव, राम आशीष यादव, समीक्षा यादव, इरफान नासिर खान, ओजस्वी चावला, वन्दना शर्मा, सलोनी अग्रवाल, संतोष कुमार सिंह, अभिषेक प्रताप अजेय व अशोक कुमार वर्मा के नाम शामिल हैं।


