Thursday, April 9, 2026

इटावा क्लब पर 17.64 लाख का बिल बकाया, कटेगी बिजली

यह भी पढ़े

इटावा। शहर के कंपनी गार्डन के पास स्थित इटावा क्लब पर 17.64 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बिजली निगम ने कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है। इटावा क्लब में वर्ष 2015 में 100 किलोवाट का बिजली कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर लिया गया था।

निगम ने जिला क्रीड़ा अधिकारी को बिजली बिल जमा करने का नोटिस जारी किया है। इस पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र कुमार की ओर से कहा गया कि इटावा क्लब की बिजली का उपयोग उनका विभाग नहीं करता है इसलिए इस बिल की देनदारी उनकी नहीं बनती। उन्होंने यह भी कहा कि यह कनेक्शन उनके विभाग के नाम पर कब और कैसे लिया गया इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

इस संदर्भ में बिजली निगम के एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्र का कहना है कि क्लब का कनेक्शन जिला क्रीड़ा अधिकारी के नाम पर है। उन्होंने बिल जमा करने से साफ इन्कार कर दिया है और अब तक कोई भी इस राशि को भरने के लिए सामने नहीं आया है। बकाया वसूली के लिए जल्द ही क्लब का कनेक्शन काट दिया जाएगा। नए कनेक्शन का आवेदन आया है लेकिन पुराने बकाये के रहते इसे मंजूर नहीं किया जा सकता।

 

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे