घंटाघर स्थित सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से शनिवार दिनदहाड़े चांदी के सात मुकुट चोरी हो गए। यह वारदात हेलमेट लगाए चोर ने साथी महिला के सहयोग से महज सात मिनट के अंदर की। मंदिर प्रबंधन को घटना की जानकारी शाम पांच बजे के बाद हुई। पुलिस को सूचना दी गई। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। चांदी का अनुमानित वजन लगभग 600 ग्राम बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
Kanpur: सिद्धिविनायक मंदिर से चांदी के सात मुकुट चोरी, हेलमेट लगाए व्यक्ति ने महिला के साथ मिलकर किया ‘पाप’


