लखनऊः भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता और उत्तर प्रदेश के महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का निधन हो गया है. प्रतीक यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह के पुत्र थे. सिविल हास्पिटल में प्रतीक यादव का निधन हुआ है. बताया जा रहा है कि प्रतीक ब्रॉट डेड लाए गए थे.
करीब पौने 6 बजे प्रतीक यादव को अस्पताल ब्रॉट डेड लाए गए थे. फिलहाल उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है. बता दें कि हाल ही में अपर्णा और प्रतीक के बीच विवाद हो गया था. लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद थम गया था. दोनों ने साथ की तस्वीर शेयर कर आपसी रिश्तों में सबकुछ ठीक होने का दावा किया था.


