दिबियापुर। फफूंद रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को कानपुर जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 12 बजकर छह मिनट के स्थान पर छह घंटे देरी से शाम छह बजकर सात मिनट पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गोमती एक्सप्रेस आधा घंटा व ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची।
वहीं, इटावा की ओर जाने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पौन घंटे, नेताजी एक्सप्रेस पौन घंटे, महानंदा एक्सप्रेस 40 मिनट, गोमती एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही। कानपुर सेंट्रल- इटावा मेमू आधा घंटे लेट होने से यात्री परेशान रहे। मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी पर कानपुर व आगरा माल बुक कराने जाने वाली अधिकांश व्यापारी ट्रेन लेट होने से परेशान रहे। (संवाद)
——–
बिंदकी और भारावर रुकेगी समर स्पेशल ट्रेन
दिबियापुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फफूंद स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेन 02418 प्रयागराज–दादरी विशेष समर ट्रेन का ठहराव अब बिंदकी और भारावर स्टेशन पर भी करने का फैसला लिया है।
यह व्यवस्था मंगलवार से लागू हो गई है और यह अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। अब नगर और आसपास क्षेत्र के यात्रियों को इन स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव से अधिक सुविधा मिलेगी। अभी तक यह ट्रेन प्रयागराज, सिराथू, फतेहपुर, गोविंदपुरी,फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा और दादरी में रुकती थी।


