फिरोजाबाद। एक जनपद एक व्यंजन (ओडीओसी) योजना के तहत शहर के प्रमुख व्यंजन कचौड़ी और आलू की टिक्की को देश भर पहचान मिलने जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा 25-29 सितंबर के मध्य ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोजीशन मार्ट में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें पहली बार ओडीओसी के तहत प्रदेश भर में चयनित प्रमुख व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
योगी सरकार ने प्रदेश के प्रमुख व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए ओडीओसी योजना का शुभारंभ किया। इसमें फिरोजाबाद में दुकानों और ठेलों बनने वाली कचौड़ी और आलू की टिक्की का चयन किया गया है। यह शहर वासियों के लिए सुबह के नाश्ते का प्रमुख व्यंजन है। सुबह से ही दुकानों और ठेलों पर कचौड़ी के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है।
ऐसे चार प्रमुख फूड वेंडर्स का चयन दो श्रेणियों में पैकेज्ड उत्पाद और लाइव किचन श्रेणी में करते हुए तत्काल सूचना मुख्यालय को उपलब्ध कराएं, जिससे चयनित फूड वेंडर्स की आवश्यकताओं के अनुरूप व्यवस्थाएं निर्धारित में पूरी की जा सकें।


