CJP Protest Delhi Live Updates: सीजेपी के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।
CJP Protest LIVE: CJP कार्यकर्ता हिरासत में, जंतर-मंतर के 4 KM दायरे में इंटरनेट और 45 मेट्रो स्टेशन बंद


