Thursday, April 10, 2025

लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, शुरू करेंगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान

यह भी पढ़े

लखनऊ: सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी समेत अन्य पार्टियों की भांति आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने भी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। 26 जनवरी से देश भर में शुरू हो रहा हाथ हाथ जोड़ो अभियान (Hath jodo Abhiyan) इसी रणनीति का हिस्सा बताया जा रहा है। अभियान के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा महिला घोषणा पत्र जारी करेंगी।

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र पेश करने का प्रयोग किया था। महिलाओं के शक्ति विधान घोषणा पत्र में कांग्रेस महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण देने, आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 10 हजार रुपये प्रतिमाह करने समेत कई वादे किये थे। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने में 40 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था। इस घोषणा पत्र को काफी लोकप्रियता मिली थी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान महिलाओं के उत्थान के लिए ऐसी ही घोषणा होने की संभावना है।
PunjabKesari

यात्रा के जरिये पहुंचाया जाएगा राहुल गांधी का संदेश
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान कार्यकर्ता प्रदेश भर में गांवों व बूथों तक जाएंगे और वे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी के संदेश का पम्पलेट लोगों को सौंपेंगे।

PunjabKesari

26 जनवरी को देशभर में अभियान लॉन्च किया जाएगाः खाबरी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) ने कहा कि ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ (Hath Se Hath Jodi) अभियान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस अभियान में हम गांव के लोगों तक पहुंचकर बीजेपी की जन विरोधी नीतियों पर चर्चा करेंगे। अभियान का नेतृत्व प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) कर रही हैं। वह जल्द यूपी आकर अभियान के सारे कार्यक्रमों का जायजा लेंगी। खाबरी ने कहा कि 26 जनवरी को देशभर में अभियान लॉन्च किया जाएगा और 1 फरवरी से प्रदेश के गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करने का कार्यक्रम शुरू होगा।

- Advertisement -
Ads

ट्रेंडिंग न्यूज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement

अन्य खबरे

10:02