Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 128

Shocking Video Viral: डॉक्टर हो या फिर मजदूर… ब्लॉगर हो या कुक, चली जाएगी सबकी नौकरी! Musk के इस Video ने बढ़ाई टेंशन

0

Shocking Video Viral: दुनिया में तकनीक जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है उसने भविष्य की रोज़गार तस्वीर को लेकर बहस छेड़ दी है। जिसे हम कभी साइंस फिक्शन फिल्मों में देखते थे कि भविष्य में रोबोट इंसानों का काम करेंगे वह अब हकीकत बनता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसे टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने खुद ‘एक्स’ (X) प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस वीडियो में रोबोट्स को इंसानों वाले कई काम और वो भी बिल्कुल उसी कुशलता के साथ करते हुए दिखाया गया है।

वीडियो में रोबोट ने दिखाए हैरान करने वाले स्किल्स वायरल वीडियो में रोबोट की बहुमुखी प्रतिभा और उन्नत एआई (AI) क्षमताओं को दर्शाया गया है:मज़दूरी और निर्माण कार्य: रोबोट्स को सड़क पर चलते हुए ब्लॉग बनाना और मजदूर की तरह कंस्ट्रक्शन का काम करते हुए दिखाया गया है।

स्वास्थ्य और सुरक्षा: एक ही रोबोट अगले ही पल डॉक्टर की तरह मरीजों की जांच कर रहा है और फिर पुलिस के रोल में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता दिख रहा है।

मनोरंजन और कौशल: रोबोट कराटे करते हुए, शतरंज खेलते हुए और अन्य जटिल कौशल (Skills) का प्रदर्शन करते हुए भी नज़र आता है।

चेतावनी के बावजूद स्कूल ने खोले दरवाजे ! हमलावरो ने 200 से ज्यादा छात्र किए अगवा, 12 शिक्षक भी बंधक बनाए

0

International Desk: नाइजीरिया के कैथोलिक स्कूल पर हमला, बंदूकधारियों ने 200 से अधिक छात्रों और 12 अध्यापकों को अगवा किया अबुजा, 22 नवंबर (एपी) नाइजीरिया के पश्चिमी क्षेत्र में बंदूकधारियों ने एक कैथोलिक आवासीय विद्यालय पर शुक्रवार को हमला कर 200 से अधिक छात्रों और 12 अध्यापकों का अपहरण कर लिया। देश के ‘क्रिश्चियन एसोसिएशन ऑफ नाइजीरिया’ (सीएएन) ने यह जानकारी दी। हमला और अपहरण की यह घटना ‘सेंट मैरीज स्कूल’ में हुई जो अग्वारा स्थानीय सरकार के पापिरी समुदाय में स्थित एक कैथोलिक संस्थान है। सीएएन की नाइजर राज्य शाखा के प्रवक्ता डैनियल अटोरी ने बताया कि हमलावरों ने 215 विद्यार्थियों और 12 शिक्षकों को बंधक बना लिया।

 

 

 

उन्होंने नाइजर में सीएएन के अध्यक्ष मोस्ट रेवरेंड बुलुस दाऊवा के हवाले से एक बयान में कहा, ‘‘मैं आज रात ही लौटा हूं , इसके बाद मैं स्कूल गया था जहां मैंने अभिभावकों से भी मुलाकात की।” बयान में कहा गया है कि एसोसिएशन ‘‘हमारे बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए” काम कर रही है। नाइजर राज्य पुलिस कमान ने कहा कि अपहरण की घटना तड़के हुई और उसके बाद से इलाके में सेना एवं सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। उसने बताया कि सेंट मैरीज एक माध्यमिक विद्यालय है जो नाइजीरिया में 12 से 17 वर्ष की आयु के बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है। उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चलता है कि स्कूल परिसर एक निकटवर्ती प्राथमिक विद्यालय से जुड़ा हुआ है और इसमें 50 से अधिक कक्षाएं और छात्रावास हैं। यह येल्वा और मोक्वा कस्बों को जोड़ने वाली एक प्रमुख सड़क के पास स्थित है। स्थानीय निवासी दाउदा चेकुला (62) ने बताया कि अपहृत स्कूली बच्चों में उनके चार पोते-पोतियां भी शामिल हैं जिनकी उम्र सात से 10 साल के बीच है। नाइजर राज्य सरकार के सचिव द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूर्व में दी गई खुफिया चेतावनी के बावजूद यह अपहरण हुआ।

 

 

 

बयान में कहा गया, ‘‘सेंट मैरीज स्कूल ने राज्य सरकार को सूचित किए बिना या उसकी मंजूरी लिए बिना ही शैक्षणिक गतिविधियां पुनः शुरू कर दीं जिससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों को अनावश्यक जोखिम का सामना करना पड़ा।” पापिरी निवासी उमर यूनुस ने कहा कि शुक्रवार को हुए हमले के समय स्कूल में केवल स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था थी और कोई आधिकारिक पुलिस या सरकारी बल तैनात नहीं था। कोंटागोरा के कैथोलिक धर्मप्रदेश ने एक बयान में कहा कि हमले के दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी को गोली लगी। इस बीच, प्राधिकारियों ने संघर्षग्रस्त उत्तरी राज्यों में स्थित देश के 47 संघीय कॉलेज को बंद कर दिया। इससे कुछ दिन पहले ही पापिरी से लगभग 170 किलोमीटर दूर मागा में सोमवार को एक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया था।

Music Industry से आई दुखद खबर: इस मशहूर Singer ने दुनिया को कहा अलविदा, दर्दनाक सड़क हादसे में गई जान

0

नेशनल डेस्क। पंजाबी संगीत जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक हरमन सिद्धू (Harman Sidhu) का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया है। इस दुर्घटना में उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मानसा में हुआ हादसा

हादसा पंजाब के मानसा जिले के गांव ख्याला के पास हुआ। जानकारी के अनुसार गत रात हरमन सिद्धू अपनी कार से अपने गांव ख्याला वापस जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हरमन सिद्धू को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

AC कोच में अपनी सीट पर ही बैठी महिला पकाने लगी मैगी, जब रेलवे तक पहुंची Video तो हुआ ये…

0

नेशनल डेस्क: भारतीय रेलवे की एक ट्रेन में सामने आया एक अजीबो-गरीब मामला सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। AC कोच की अपनी सीट पर बैठी एक महिला ने इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल करके मैगी पकाना शुरू कर दिया। वीडियो सामने आते ही यात्रियों और रेलवे अधिकारियों दोनों का ध्यान इस ओर गया, क्योंकि ट्रेन में लगे पावर सॉकेट का इस्तेमाल केवल मोबाइल या लैपटॉप चार्जिंग के लिए किया जाता है, खाना पकाने जैसे कामों के लिए नहीं।

वीडियो वायरल होते ही रेलवे की सख्त चेतावनी

मध्य रेलवे ने इस घटना पर गंभीरता दिखाते हुए बयान जारी किया कि ट्रेन में इलेक्ट्रिक केतली का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। रेलवे ने स्पष्ट कहा कि ऐसा करना न सिर्फ नियमों के खिलाफ है, बल्कि इससे आग लगने का बड़ा खतरा भी उत्पन्न हो सकता है। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि ऐसी हरकतें इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट्स को नुकसान पहुंचाती हैं और पूरे कोच की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान किसी भी तरह के हीटिंग उपकरण, जैसे इलेक्ट्रिक केतली, कॉइल, इंडक्शन या अन्य कुकिंग डिवाइस का उपयोग बिल्कुल न करें। यदि किसी यात्री द्वारा ऐसा कोई काम करते देखा जाए, तो तुरंत रेलवे स्टाफ या सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दें।सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिएक्शन

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स ने इस पर खूब टिप्पणी की। कई लोगों ने इसे गंभीर सुरक्षा खतरा बताया, जबकि अन्य ने पूछना शुरू कर दिया कि कोच अटेंडेंट उस समय कहाँ था। एक यूजर ने लिखा, “यह कोई जुगाड़ नहीं, बल्कि सीधा-सीधा सुरक्षा उल्लंघन है। ऐसे स्टंट कभी भी बड़ा हादसा करा सकते हैं। दूसरे यूजर ने सवाल उठाया, “अगर महिला ट्रेन में ऐसे उपकरण इस्तेमाल कर रही थी, तो अटेंडेंट ने रोक क्यों नहीं दिया। रेलवे स्टाफ को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए था।

 

क्यों है यह खतरा?

➤ इलेक्ट्रिक केतली ट्रेन की वायरिंग पर अतिरिक्त लोड डालती है।

➤ इससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने की संभावना बढ़ जाती है।

➤ कोच की सुरक्षा प्रणालियों पर असर पड़ता है।

➤ यात्रियों के साथ-साथ पूरी ट्रेन को खतरा हो सकता है।

 

रेलवे की अपील

रेलवे ने दोहराया है कि यात्री यात्रा के दौरान केवल चार्जिंग के लिए ही पावर सॉकेट का उपयोग करें। भोजन से संबंधित जरूरतों के लिए ट्रेन में केटरिंग और अधिकृत सेवाओं का ही इस्तेमाल करें।

सुरक्षा उल्लंघन करने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

चीनी नागरिकों के लिए खुशखबरी… भारत ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

0

नेशनल डेस्क : अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को लेकर सहमति बनने की संभावना जताई जा रही है। इस डील के लागू होने पर टैरिफ दरों में कमी आएगी, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी और वे अमेरिकी बाजार में अपनी प्रतिस्पर्धा बनाए रख सकेंगे। इसी बीच भारत ने अमेरिका के अलावा अन्य देशों के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने पर भी ध्यान दिया है।

विशेषकर चीन के साथ हाल के तनाव और डोकलाम विवाद के बाद रिश्तों में आई कड़वाहट को कम करने की दिशा में भारत ने कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में भारत ने चीनी पर्यटकों के लिए अपने पर्यटन दरवाजे खोल दिए हैं। अब चीनी नागरिक दुनिया भर में स्थित भारतीय मिशनों और वाणिज्य दूतावासों के माध्यम से भारत के पर्यटक वीज़ा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

जुलाई 2025 में भारत ने चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीज़ा फिर से जारी करना शुरू किया था। इससे पहले यह सुविधा मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में LAC पर सैन्य गतिरोध के बाद निलंबित कर दी गई थी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह की शुरुआत में दुनियाभर के भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में चीनी नागरिकों को वीज़ा जारी करने की प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है। इसके बाद बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास और शंघाई, गुआंगझोउ तथा हांगकांग के वाणिज्य दूतावासों में आवेदन मिलने लगे हैं।

पिछले कुछ महीनों में भारत और चीन ने अपने संबंधों को स्थिर करने और पटरी पर लाने के लिए कई पहल की हैं। इनमें कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत, सीधी उड़ानों को पुनः चालू करना, राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाना और वीज़ा प्रक्रियाओं को आसान बनाना शामिल है। अक्टूबर में दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी फिर से शुरू हो चुकी हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि इन कदमों से भारत-चीन संबंध धीरे-धीरे सामान्य होने की दिशा में बढ़ेंगे और दोनों देशों के बीच व्यापार, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

42 करोड़ की कोडीन सिरप पकड़ी गई! जौनपुर में शुभम जायसवाल सिंडिकेट का काला नेटवर्क बेनकाब—FSDA की सबसे बड़ी रेड ने मचा दिया हड़कंप

0

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद के बाद अब जौनपुर में भी इस काले नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य एवं औषधि विभाग (FSDA) की टीम ने यहां हुए छापे में भारी मात्रा में कोडीन मिश्रित कफ सिरप बरामद किया, जिसने पूरे जिले में हड़कंप मचा दिया।

शैली इंटरप्राइजेज के जरिए चल रहा था पूरा खेल

जांच में पता चला कि जौनपुर की 12 दवा कंपनियों को शैली इंटरप्राइजेज नाम की फर्म के जरिए कोडीन सिरप सप्लाई की जा रही थी। यह फर्म झारखंड के रांची से संचालित होती है और शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारियों के अनुसार, यह फर्म अवैध कोडीन सिरप स्मगलिंग का अहम केंद्र बन चुकी थी, जिसके जरिए लाखों बोतलें यूपी में भेजी जा रही थीं।

 

रिकवरी: 1,89,000 बोतलें—कीमत 42 करोड़ रुपए से ज्यादा

FSDA की टीम ने छापा मारकर 1,89,000 कोडीन मिश्रित कफ सिरप की बोतलें बरामद की हैं। इसकी बाजार कीमत 42 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक मानी जा रही है। जांच में सामने आया कि इस तस्करी का नेटवर्क यूपी से लेकर झारखंड, बिहार, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला हुआ है।

 

12 फर्मों के खिलाफ FIR

ड्रग इंस्पेक्टर की शिकायत पर जौनपुर कोतवाली में शैली इंटरप्राइजेज समेत 12 दवा कंपनियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इन कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने लाखों सिरप बोतलें नकद में खरीदीं, जो कि अवैध तस्करी का हिस्सा था।

 

शुभम जायसवाल है मुख्य मास्टरमाइंड

सूत्रों की मानें तो इस पूरे नेटवर्क का असली मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल है। यह सिंडिकेट चीन की तरह कोडीन कफ सिरप को नशे के बाजार में बेचकर करोड़ों रुपए कमाता था। अब एजेंसियां इनकी फाइनेंशियल ट्रेल, बैंक खातों और कनेक्शनों की जांच कर रही हैं, ताकि पूरे गिरोह को पकड़ा जा सके।

लखनऊ यूपी के सभी गांवों की जमीनों के नक्शे होंगे ऑनलाइन सेटेलाइट

0

लखनऊ – यूपी के सभी गांवों की जमीनों के नक्शे होंगे ऑनलाइन सेटेलाइट तकनीक की मदद से होगा कामखेत और घर होंगे ऑनलाइन मैप में टैग।गाटा नंबर डालते ही पहुंचे सीधे खेत, घर तक।57,694 ग्राम पंचायतों का होगा डिजिटलीकरण।अब तक नक्शे सिर्फ लेखपालों के पास रहते थे।15-30 सेमी तक की सटीकता वाले नक्शे बनेंगे।गांव की सीमाओं पर होने वाले विवाद होंगे खत्म।हर गाटा का रकबा भी मैप पर दिखाई देगा।

फर्जी पैन कार्ड मामला: आजम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, रामपुर जेल में ही मिली नेबुलाइजर और मेडिकल सुविधा

0

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत जेल में बिगड़ गई है। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। स्थिति गंभीर होने पर जेल में ही डॉक्टर को दिखाया गया और चिकित्सकीय परामर्श पर उन्हें नेबुलाइजर उपलब्ध कराया गया है। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को फर्जी पैन कार्ड मामले में 7-7 साल की सजा सुनाई गई थी और दोनों वर्तमान में रामपुर जिला जेल में बंद हैं।

अदालत ने दी राहत
रामपुर की विशेष सांसद/विधायक अदालत ने बुधवार को आदेश दिया कि आजम खान और उनके बेटे को रामपुर जिला जेल में ही रखा जाए। अदालत ने निर्देश दिया कि बिना पूर्व अनुमति के दोनों को किसी अन्य जेल में स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। न्यायाधीश शोभित बंसल ने कहा कि आजम के खिलाफ लंबित कई मामले रामपुर में ही सुनवाई हो रहे हैं। इसलिए दोनों को वहीं रखा जाए। साथ ही अदालत ने सुपीरियर क्लास जेल और उनके स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सर्वोत्तम मेडिकल सुविधा मुहैया कराने का आदेश दिया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
आजम खान और उनके बेटे को अलग-अलग जन्म तिथि के दो पैन कार्ड बनवाने के मामले में सजा सुनाई गई थी। आजम ने रामपुर जेल में ही रखने की मांग की थी, जिसमें उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य और अपने खिलाफ चल रहे 100 से ज्यादा मामलों का हवाला दिया।उनके बेटे के खिलाफ लगभग 45 मामले हैं, जिनमें अधिकांश की सुनवाई रामपुर में हो रही है। इससे पहले आजम खान को सीतापुर जेल में रखा गया था जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में रखा गया था।

अदालत का आदेश और राहत
अदालत का यह आदेश आजम खान के लिए राहत भरा माना जा रहा है। अब दोनों पिता-पुत्र को रामपुर जेल में ही रहने और पूरी चिकित्सा सुविधा मिलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है।

सरोजनीनगर में आज शाम युवा उत्सव, हनी सिंह करेंगे लाइव परफॉर्मेंस,

0

लखनऊ-सरोजनीनगर में आज शाम युवा उत्सव, हनी सिंह करेंगे लाइव परफॉर्मेंस,कार्यक्रम शाम 6 से रात 9 बजे तक,20,000 युवाओं के पहुंचने की उम्मीद.

 

 

 

हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

0

हापुड़- हापुड़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,जंगलों में बन रही कच्ची शराब पकड़ी,लगभग 600 किलो लहन बरामद,116 लीटर अवैध कच्ची शराब भी मिली,
टीम को देखकर फरार हुए शराब माफिया,माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी,गढ़ क्षेत्र के चकलठिरा जंगल में कार्रवाई.