Sunday, August 23, 2026
Home Blog Page 4

पटना के जीरो माइल पर जाम से मिलेगी राहत, हाईकोर्ट ने पूछा- क्या है सरकार का प्लान?

0

पटना। राजधानी पटना के प्रवेश द्वार माने जाने वाले जीरो माइल चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम को लेकर पटना हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।

अदालत ने राज्य सरकार से यह बताने को कहा है कि आखिर इस स्थायी ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए क्या ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश सुधीर सिंह एवं न्यायाधीश राजेश कुमार वर्मा की खंडपीठ ने राजीव रंजन सिंह की लोकहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।

ट्रैफ‍िक जाम से हर दिन होती परेशानी

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता बीरेन्द्र कुमार ने कोर्ट को बताया कि जीरो माइल के पूर्वी छोर पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है।

इससे इस महत्वपूर्ण मार्ग से गुजरने वाले लोगों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ लोगों का समय भी बर्बाद हो रहा है।

अब 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई 

खंडपीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए महाधिवक्ता एसडी संजय को निर्देश दिया कि वह इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखें और सरकार की ओर से हलफनामा दाखिल कराया जाए।

अदालत ने विशेष रूप से हलफनामे में जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित कदमों और कार्ययोजना की जानकारी देने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी।

जाम को लेकर हाईकोर्ट के सख्‍त रुख को देखते हुए आने वाले समय में जीरो माइल के जाम की व‍िभ‍ीष‍िका से राहत म‍िलने की उम्‍मीद बढ़ गई है।

गोरखपुर में मानबेला उपकेंद्र बंद, प्रधानमंत्री आवास समेत हजारों घरों में अंधेरा

0

गोरखपुर। 33 हजार वोल्ट की भूमिगत केबल में गड़बड़ी से मंगलवार शाम तकरीबन 5:30 बजे मानबेला उपकेंद्र बंद हो गया है। इससे प्रधानमंत्री आवास, पत्रकारपुरम, राप्तीनगर विस्तार इलाके के पांच हजार से ज्यादा घरों में अंधेरा छा गया। अभियंताओं की लापरवाही का आलम यह है कि एक तरफ बिजली निगम सभी उपकेंद्रों को दो तरफ से बिजली देने की बात करता है तो दूसरी तरफ मानबेला उपकेंद्र को सिर्फ एक लाइन से बिजली दी जा रही है। व्यवस्था के अनुसार एक उपकेंद्र को भूमिगत केबल से बिजली देने के लिए दो अलग-अलग केबल बिछाया जाता है ताकि एक में खराबी आए तो दूसरे से बिजली दी जाए।

मानबेला उपकेंद्र को एफसीआइ पारेषण उपकेंद्र से बिजली दी जाती है। मंगलवार शाम अचानक उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। आरोप है कि काफी देर तक अभियंताओं को गड़बड़ी तलाश करने की कोशिश ही नहीं गई। बाद में जेई नित्यानंद ओझा ने भूमिगत केबल में फाल्ट की तलाश शुरू कराई।

फाल्ट लोकेटर मशीन है लेकिन नहीं मंगाया
महानगर में भूमिगत केबल में फाल्ट की तलाश के लिए फाल्ट लोकेटर मशीन है। इस मशीन से भूमिगत केबल में आई गड़बड़ी की तत्काल जानकारी हो जाती है लेकिन रात 10 बजे तक मशीन को मौके पर नहीं मंगाया गया था। अभियंता मैनुअल तरीके से गड़बड़ी की तलाश में जुटे थे।

साढ़े चार घंटे बंद रहा असुरन फीडर
शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े असुरन फीडर की आपूर्ति में मंगलवार को भी व्यवधान आया। दोपहर तकरीबन 1:30 बजे फीडर बंद होने से एक हजार से ज्यादा घरों की बिजली कट गई। उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। तकरीबन साढ़े चार घंटे बाद शाम छह बजे बिजली आई। एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि असुरन चौराहे के पास जर्जर और टेढ़े पोल बदलने के कारण आपूर्ति में व्यवधान आया।

बैंक लॉकर से चोरी पर कौन करेगा भरपाई, जानिए आरबीआई के नियम

0

नई दिल्ली: देश में बड़ी संख्या में लोग बैंकों की ओर से लाकर सेवा लेते हैं। इन लाकर में लोग अपने गहने, सोने-चांदी और जरूरी दस्तावेजों को रखते हैं। लोगों का मानना होता है कि उनका सामान बैंक के लाकर में सुरक्षित रखा है। लेकिन कई बार बैंक में चोरी, डकैती या आगजनी की घटना से लोगों का सामान गायब या उसके नुकसान हो जाता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि सामान को हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा।

क्या कहता है आरबीआई

आरबीआई ने लाकर और उसमें रखे सामान की सुरक्षा को लेकर नियम बना रखे हैं। इनके अनुसार, अगर बैंक की लापरवाही के कारण लाकर या उसमें रखे सामान को नुकसान होता है तो बैंक को ग्राहक को मुआवजा देना ही होगा। अगर बैंक में सेंधमारी, चोरी, डकैती हो जाती है या बैंक की इमारत गिर जाती है, आग लग जाती है, या फिर बैंक का ही कोई कर्मचारी धोखाधड़ी करता है, तो ऐसी स्थिति में बैंक पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। आरबीआई के नियमों के अनुसार, ऐसी घटनाओं के मामले में बैंक को ग्राहक को लाकर के सालाना किराये का 100 गुना तक मुआवजा देना होगा। उदाहरण के लिए: यदि लाकर का किराया दो हजार रुपये सालाना है तो बैंक को अपने ग्राहक को दो लाख रुपये तक का मुआवजा देना होगा।

इन परिस्थियों में नहीं मिलेगा मुआवजा

 भूकंप, बाढ़, आकाशीय बिजली या तूफान जैसी प्राकृतिक आपदा के कारण लाकर या उसमें रखे सामान को नुकसान पहुंचता है तो बैंक इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
 अगर ग्राहक ने खुद अपना लाकर ठीक से बंद नहीं किया है। पासवर्ड शेयर कर दिया या चाबी खो दी और उस वजह से सामान गायब हुआ, तो इसका जिम्मा बैंक पर नहीं डाला जा सकता।

चढ़ावा चोरी: विवेचक ने फिर नहीं दी खाता सत्यापन की रिपोर्ट, 25 अगस्त को आएगा कोर्ट का फैसला

0

अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावा चोरी मामले में आरोपित पूर्व बैंककर्मी सुभाषचंद्र श्रीवास्तव के पेंशन खाते में लेनदेन के सत्यापन की स्थिति को विवेचक सीओ आशुतोष तिवारी मंगलवार को भी स्पष्ट नहीं कर सके।

न्यायालय में अर्जी देकर उन्होंने कहा कि आरोपित सुभाष ने बैंक खातों से 16 अक्टूबर 2025 को 30 हजार रुपये कैश जमा किया था, जो संदिग्ध पाया गया है। उक्त धनराशि एवं आरोपित के अन्य बैंक खातों के संबंध में विवेचना प्रचलित है और जांचोपरांत न्यायालय को अवगत कराया जाएगा।

विवेचक की इस अर्जी पर आरोपित के अधिवक्ता डिप्टी लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल कुलशेखर सिंह ने आपत्ति जताई, जिस पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रजत वर्मा ने पत्रावली को आदेश हेतु सुरक्षित करते हुए 25 अगस्त की तारीख तय कर दी है।

प्रकरण में विवेचक ने पहले ही मौका मांगते हुए श्रावण मेले में व्यस्तता का हवाला दिया था। इस पर न्यायालय ने उन्हें अंतिम मौका प्रदान करते हुए पत्रावली मंगलवार को नियत की थी।

कोर्ट ने 13 अगस्त को पूरी रिपोर्ट मांगी थी

बीती 11 अगस्त को विवेचक ने सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते में संदिग्ध बताए जा रहे पांच-पांच लाख रुपये के लेनदेन के विषय में अपनी आख्या दी थी, लेकिन पहले तो एक लाख रुपये की प्रविष्टि का सत्यापन जारी होने की बात कही, मंगलवार को उन्होंने 30 हजार रुपये की प्रविष्टि को संदिग्ध करार देते हुए जांच जारी होने की बात कह दी।

हालांकि न्यायालय ने विवेचक को 13 अगस्त को तलब कर पूरी रिपोर्ट भी मांगी थी। इस बीच दोनों पक्षों को अपने-अपने पक्ष में विधि व्यवस्थाओं को प्रस्तुत करने का भी अवसर दिया गया है।

आगरा, सीए रेहान खान के ठिकानों पर आयकर का छापा,

0

आगरा, सीए रेहान खान के ठिकानों पर आयकर का छापा, कालामहल फर्म, माल का बाजार दफ्तर पर जांच, घर-दफ्तर में कई घंटे तक दस्तावेजों की पड़ताल, सीए रेहान खान को अपने साथ ले गई टीम, देशभर में 36 प्रोफेशनल्स, 394 संस्थाओं पर जांच, मामले में हवाला कनेक्शन की भी जांच जारी

देहरादून, देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,

0

देहरादून, देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल, भर्ती, देशी तमंचा, खोखा कारतूस, स्कूटी बरामद, घायल बदमाश आकाश थाना रायपुर का निवासी, हरबंसवाला बैरियर पर हुई पुलिस मुठभेड़

 

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

0

दिल्ली, दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, इंडिया-जापान बिजनेस कॉन्क्लेव का आयोजन, कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री योगी होंगे शामिल, जापान के इंडस्ट्रियलिस्ट्स संग सीएम की होंगी बैठकें, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा, जापानी कंपनियों को यूपी में निवेश को आमंत्रित करेंगे

दिल्ली, आज 19 अगस्त को दिल्ली में बड़ा परिवहन कार्यक्रम

0

दिल्ली, आज 19 अगस्त को दिल्ली में बड़ा परिवहन कार्यक्रम, सुबह 11 बजे विवि स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कार्यक्रम, 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी, दिल्ली में शुरू होगी लेडीज स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-करनाल अंतरराज्यीय ई-बस सेवा का होगा उद्घाटन, राजघाट डिपो-1 में EV चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन, LG तरनजीत सिंह, CM रेखा गुप्ता कार्यक्रम में होंगी शामिल

दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

0

दिल्ली, अंतरराष्ट्रीय ड्रग-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB ने दिल्ली-NCR में किया भंडाफोड़, 4 नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया, भारत में अनधिकृत रूप से भी रुके थे विदेशी, ड्रग्स तस्करी में शामिल होने का आरोप है, लगभग ₹15 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

आज का राशिफल जानिए क्या कहते हैं आपके नक्षत्र

0

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। खास दोस्त से सम्पर्क बनेगा। नजदीकी / रिश्तेदारों के घर जाने का संयोग है या आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। व्यस्त रहोगे व स्वास्थ्य सुधार होगा।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो)

आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे । व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे । कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढ़ने के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। धार्मिक विचार बनेंगे। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी । नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं । आध्यात्म में रूचि बनेगी । परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है । मनोरंजन के लिए समय मिलेगा । नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

 

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा ।किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें । माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 

🔅 *_कृपया ध्यान दें👉_*

यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।

 

🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷

 

 

 

🙏धन्यवाद।🙏

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰