Thursday, February 19, 2026
Home Blog Page 4

Lucknow: ससुर और साले ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, प्रेम विवाह से थे नाराज, दूसरी शादी की थी तैयारी

0

पीलीभीत के माधौटांडा निवासी राम सागर (25) की सोमवार रात चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। वह काकोरी के लालताखेड़ा गांव स्थित ससुराल में पत्नी कामिनी से मिलने अपने बड़े भाई राहुल गौतम के साथ आए थे। हत्या का आरोप राम सागर के दो साले, ससुर और एक रिश्ते के नाबालिक साले पर लगा है। राम सागर के भाई राहुल पर भी आरोपियों ने हमला किया, पर उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर ससुर और दो साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, राम सागर और कामिनी के प्रेम विवाह से सभी आरोपी नाराज थे और इसी कारण वारदात को अंजाम दिया। हमले में घायल राहुल गौतम ने बताया कि छोटा भाई राम सागर (25) फेरी लगाकर कपड़े बेचता था। कुछ वर्ष पहले कपड़े बेचने के दौरान लालताखेड़ा में राम सागर की मुलाकात कामिनी से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम हो गया। दिसंबर 2024 में राम सागर ने चुपके से कामिनी से विवाह कर लिया और उसे साथ लेकर अपने गांव में रहने लगा।

कामिनी के घरवालों को जब इसका पता चला तो वे लोग राम सागर के घर पहुंचे और कामिनी को बहाने से साथ लेकर चले गए। बीच में राम सागर कामिनी को विदा कराने के लिए ससुराल भी गए थे, पर ससुराल वालों ने विदा करने से मना कर दिया था।

दूसरी शादी का पता चला तो बातचीत करने आए थे
राहुल के मुताबिक कामिनी का एक नाबालिग मौसेरा भाई बंथरा के लोनहा में रहता है। उससे राम सागर की फोन पर बातचीत हुई थी। उसी से पता चला कि कामिनी के घरवाले उसकी दूसरी शादी करने वाले हैं। दोनों भाई सोमवार को बाइक से पीलीभीत से काकोरी के लालताखेड़ा गांव पहुंचे और नाबालिग साले से मुलाकात की। उसने दोनों को शराब पिलाई। इसके बाद कामिनी से मुलाकात कराने की बात कहते हुए लालताखेड़ा गांव में सुनसान जगह लेकर पहुंचा। 

देखते ही आरोपियों ने कर दिया हमला

राहुल के अनुसार, कुछ देर के बाद कामिनी के पिता भीमा गौतम, दोनों भाई सुमित व अमित लाठी-डंडा और चाकू लेकर वहां पहुंचे। उन लोगों ने न कोई बातचीत की और न कुछ बोलने का मौका दिया। गाली-गलौज करते हुए राम सागर पर टूट पड़े। आरोपी सुमित ने चाकू से राम सागर की गर्दन, सीने व पेट पर वार किए। सभी ने लात-घूसों से भी बेरहमी से पीट-पीट कर राममागर को अधमरा कर दिया।

राहगीरों की वजह से बची राहुल की जान
राहुल ने बताया कि उन्होंने राम सागर को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनपर भी चाकू से हमला किया जिसमें उनके पेट, हाथ व आंख पर मामूली चोटें लगीं। वह शोर मचाते हुए सड़क की तरफ भागे। कुछ बाइक सवार मदद के लिए पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए। राहुल राहगीरों की मदद से घायल राम सागर को सीएचसी सरोजनीनगर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राहुल ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

आरोपियों से पूछताछ जारी
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल की तहरीर पर सुमित, अमित और भीमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। हमले के आरोपी एक किशोर को भी पकड़ा गया है।

UP: माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

0

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया।इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी लेकिन योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। यदि कहीं ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी सोचा न गया हो। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहां की आप हमारे भविष्य है, देश का गौरव हैं। चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि साल 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे कुल 24,99,370 परीक्षार्थी

इसी तरह द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा 7,998  परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370  परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के अनुसार, राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778  परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगें। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 निजी विद्यालय शामिल हैं।

Auraiya News: गनर की अर्जी से टला फैसला, कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में अब 20 को बहस

0

बिधूना। कस्बा के बेला रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम कथा के दौरान मंगलवार शाम उस समय खलबली मच गई जब आरती के समय भीड़ के बीच तीन महिलाओं की सोने की चेन गायब हो गईं।

पीड़ित महिलाओं में मोहल्ला सूरजपुर निवासी सुधा सिकरवार, भरथना निवासी विनीता और बेला रोड निवासी रानी गुप्ता शामिल हैं। आसपास के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। चर्चा है कि भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजों ने चेन पार कर दी। हालांकि कुछ लोग इसे गिरने की बात भी कह रहे हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि एक महिला की चेन गिरने की मौखिक सूचना मिली है। फिलहाल कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Auraiya News: गनर की अर्जी से टला फैसला, कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में अब 20 को बहस

0

औरैया। कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र के गांव कसोलर में घर से खेत के लिए निकला युवक मंगलवार सुबह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास काम कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर मिलते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।कसोलर निवासी अंकित बाबू (25) मंगलवार सुबह आठ बजे घर से खेत के लिए निकला था। वहां से निकले हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक झुलस गया। कुछ देर बाद वह खेत में अचेत होकर गिर पड़ा। पास में काम कर रहे किसानों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। अचेत अवस्था में उसे शहर स्थित जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार अंकित चार भाइयों में सबसे छोटा था।

अंकित का नवंबर में विवाह तय हुआ था। मौत की जानकारी के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक की मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल से कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Auraiya News: गनर की अर्जी से टला फैसला, कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में अब 20 को बहस

0

औरैया। शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 अभियुक्तों पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। अदालत में फैसले की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन आरोपी गनर अवनीश सिंह की एक अर्जी ने कार्यवाही की दिशा बदल दी। न्यायालय ने गनर को अपना पक्ष रखने का समय देते हुए अब बहस के लिए 20 फरवरी की तिथि नियत की है।विशेष न्यायालय एमपी एमएलए कोर्ट में विनय प्रकाश सिंह के समक्ष मामले की सुनवाई शुरू हुई। माना जा रहा था कि कोर्ट आज अपना निर्णय सुना सकता है। हालांकि ऐन वक्त पर मामले के एक आरोपी गनर अवनीश सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। अवनीश ने अदालत से अपना पक्ष रखने के लिए समय की मांग की। कोर्ट ने गनर की अर्जी को स्वीकार करते हुए उसे अवसर प्रदान किया जिसके कारण फैसला टल गया।

शहर के मोहल्ला नारायनपुर स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में 20 मार्च 2020 को हुए देाहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया था। 11 जुलाई 2020 को तत्कालीन कोतवाल ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 11 में एक आरोपी किशोर था जिसकी कारण उसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है।

Auraiya: सुबह छह बजे से ही उमड़ी छात्रों की भीड़, 71 केंद्रों पर शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा, दौड़ते रहे अफसर

0

औरैया जिले में सुबह छह बजे से ही बुधवार को जिले भर में हलचल नजर आई। दरअसल, बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचने के लिए सुबह ही घर से निकले। वहीं, दूसरी तरफ अधिकारी और पुलिस भी दौड़ती नजर आई। परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, लगातार अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।

UP: माध्यमिक शिक्षा मंत्री बोलीं, पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी, योगी सरकार में अब कोई सोच नहीं सकता

0

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो चुकी हैं। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने बुधवार को पहले दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जिया मऊ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को फूल देकर स्वागत किया।इस दौरान मंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों में ठेके पर नकल होती थी लेकिन योगी सरकार में अब कोई सोच भी नहीं सकता। यदि कहीं ऐसा हुआ तो उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होगी जो पहले कभी सोचा न गया हो। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने परीक्षार्थियों से कहां की आप हमारे भविष्य है, देश का गौरव हैं। चिंता मुक्त होकर परीक्षा दें यही मेरी शुभकामनाएं हैं। मंत्री ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। छात्राओं को टीका चंदन करते हुए पेड़ा खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने बताया कि साल 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश भर में आयोजित की जा रही हैं। प्रथम पाली (प्रातः 8:30 बजे से 11:45 तक) हाईस्कूल में हिंदी एवं प्रारम्भिक हिंदी की परीक्षा हो रही है। राजधानी सहित प्रदेश भर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। होगी जिसमें कुल 27,54,376 परीक्षार्थी पंजीकृत है।

इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे कुल 24,99,370 परीक्षार्थी

इसी तरह द्वितीय पाली (सायं 2-00 बजे से 5-15 बजे तक) इंटरमीडिएट की हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा 7,998  परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी जिसमें कुल 24,99,370  परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

यूपी बोर्ड राज्य कंट्रोल रूम प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक विवेक नौटियाल के अनुसार, राज्य स्तरीय हाईटेक कंट्रोल रूम, लखनऊ से 75 जनपदों के सभी 8033 परीक्षा केंद्रों की लाइव ऑनलाइन मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 53,37,778  परीक्षार्थी पंजीकृत है। हाईस्कूल में 27,61,696 एवं इंटरमीडिएट 25,76,082 परीक्षार्थी शामिल होंगें। प्रदेश में 8033 परीक्षा केंद्र स्थापित हैं। इनमें 596 राजकीय, 3453 सहायता प्राप्त एवं 3984 निजी विद्यालय शामिल हैं।

UP: मायावती ने विधानसभा चुनाव अकेले लड़ने का बिगुल फूंका, बोलीं- बाबा साहेब के सम्मान को जुट जाएं अंबेडकरवादी

0

राजधानी लखनऊ में बुधवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने अकेले यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक दिया। अपने बयान में उन्होंने कहा कि यूपी में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश करेंगे। सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी ‘अंबेडकरवादियों’ को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए काम करते रहना चाहिए।

जंगल बनाम गांव की जंग: न दिन में चैन, न रात को नींद… सामने ही निवाला बन रहे दिल के टुकड़े, ग्राउंड रिपोर्ट

0

पूनम 29 जनवरी की शाम परिवार के लिए भोजन पका रही थीं। उनकी पांच वर्ष की बेटी अनुष्का जिद कर रही थी कि तेज भूख लग रही है। जल्दी कुछ खाने को दो। पूनम का पूरा ध्यान भोजन पकाने पर था। इसी बीच टटिया तोड़कर घर में तेंदुआ घुस आया। अनुष्का की गर्दन जबड़े में दबाई और ले भागा। शोर मचाकर लोगों को बुलाने तक का मौका मां को नहीं मिला। जिस बेटी को निवाले का इंतजार था, वो खुद तेंदुए का निवाला बन गई।यह एक गांव या एक परिवार का दर्द नहीं है। बहराइच में कतर्निया के जंगलों के किनारे बसे कई गांवों और मांओं की पीड़ा है। ऊपर सुनाई गई व्यथा बहराइच के गांव रम्पुरवा की है। पूनम सदमे में हैं। न कुछ बोल पा रही हैं और न खाना खा पा रही हैं। हम जब उन तक पहुंचे तो पूनम की मां बिजली देवी ने घटना का पूरा ब्योरा दिया। इस क्षेत्र में पिछले 10-12 दिनों में ही तेंदुओं के हमलों में तीन बच्चों की मौत हुई है।

यह एक गांव या एक परिवार का दर्द नहीं है। बहराइच में कतर्निया के जंगलों के किनारे बसे कई गांवों और मांओं की पीड़ा है। ऊपर सुनाई गई व्यथा बहराइच के गांव रम्पुरवा की है। पूनम सदमे में हैं। न कुछ बोल पा रही हैं और न खाना खा पा रही हैं। हम जब उन तक पहुंचे तो पूनम की मां बिजली देवी ने घटना का पूरा ब्योरा दिया। इस क्षेत्र में पिछले 10-12 दिनों में ही तेंदुओं के हमलों में तीन बच्चों की मौत हुई है।

गांव के ही बद्री चौहान बताते हैं कि बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगता है। शाम होते ही उन्हें घरों में बंद कर देते हैं। वे ढंग से खेल-कूद तक नहीं पाते। तेंदुओं का खौफ इस कदर है कि बकरियों को चारपाई के नीचे बांधकर रखते हैं। कुत्ते भी सूर्यास्त होने से पहले खुद ही घर के अंदर आकर बैठ जाते हैं। 60-70 घरों वाले गांवों में सिर्फ 2-3 कुत्ते ही बचे हैं। बाकी तेंदुओं का भोजन बन चुके हैं। हीरालाल ने बताया कि तारों से जंगल की फेंसिंग की गई लेकिन उसे हाथियों ने तोड़ दिया। अगर फेसिंग सही रहती तो राहत मिल सकती थी।

मोतीपुर के भगवान बताते हैं कि हाल ही में तेंदुए ने उनके गांव में एक बच्चे पर हमला किया, वो गिरा तो उसके आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। 

ग्रामीण बोले, उजाले से डरते हैं जानवर, सूर्यास्त से सूर्योदय तक दे दें बिजली

ग्रामीणों ने समस्या के कई समाधान भी बताए। कारीकोट के किसान अभयजीत ने कहा कि वन विभाग हल्के सोलर करंट वाली ज्यादा मजबूत फेसिंग करे। मटेहों के रामअवतार का सुझाव था कि तेंदुओं के हमले की ज्यादातर घटनाएं शाम 6 से रात 8 बजे के बीच हो रही हैं। अगर सूर्यास्त से सूर्योदय तक बिजली आपूर्ति मिल जाए तो घटनाओं में काफी कमी आ सकती है। उनका मानना है कि जहां रोशनी होता है, वहां खूंखार वन्यजीव आने से बचते हैं। तिगड़ा के चटुक कहते हैं कि उजाले से वन्यजीवों को डर लगता है।

… यहां खतरों भरी जिंदगी से मुक्ति की खुशी
कतर्निया के जंगल के बीच और चारों ओर से नदियों से घिरा गांव है भरबापुर। नाव ही गांव तक आने-जाने का इकलौता जरिया है। कुछ दिनों पहले नाव पलटने से यहां कई लोगों की मौत हो गई थी। अब सरकार ने इस गांव को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। नदी किनारे नाव का इंतजार करते हमें अमन मौर्य और उनके चाचा जोगेंद्र मौर्य मिले। अमर कहते हैं कि सरकार की ओर से हाईवे के किनारे सेमराहना में प्लॉट और उस पर घर बनाने के लिए मदद मिल रही है। 136 परिवार चिह्नित किए गए हैं। हालांकि, उनके समेत 60 लोगों का नाम अभी योजना में शामिल नहीं किया गया है।

मानव-वन्यजीव संघर्ष में मृतक व घायल

वर्ष मृत घायल
2012-13 22 42
2013-14 26 49
2014-15 21 18
2015-16 14 45
2016-17 28 40
2017-18 33 52
2018-19 21 43
2019-20 45 74
2020-21 38 98
2021-22 30 71
2022-23 54 103
2023-24 84 174
2024-25 60 22

(ये घटनाएं कतर्नियाघाट, दक्षिणी खीरी, बहराइच, उत्तरी खीरी, पीलीभीत और बिजनौर के ड्रानाकों में हुई हैं। स्रोत: वन विभाग)

 

प्रभात की खबरों का विस्तार 7 भारत news के साथ

0

*1.* IPAC-प्रतीक जैन रेड: ED की याचिका पर SC में आज सुनवाई, क्या बंगाल CM ममता के खिलाफ दर्ज होगी FIR?

*2.* भारत में शादी का बदला ट्रेड, परंपरा की बजाय कैरियर-मानसिक तैयारी के बाद फैसला, विवाह की औसत उम्र 27 से बढ़कर हुई 29, जाति से ज्यादा आपसी समझ को महत्व दे रहे युवा।

*3.* 1-2 मार्च को 9 प्रान्तों से निकलेगी BJP की ‘परिवर्तन यात्रा’, अलग-अलग जगहों पर अमित शाह, नितिन नबीन, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चव्हान, देवेन्द्र फड़णवीस, धर्मेन्द्र प्रधान, स्मृति ईरानी करेंगी उद्घाटन, PM मोदी की ब्रिगेड जनसभा के मध्य होगी ‘यात्रा’ की परिसमाप्ति।

*4.* विस चुनाव के लिए BJP प्रार्थियों के चयन में शमिक भट्टाचार्य की राय को ही दिया जायेगा महत्व, दिल्ली का स्पष्ट संदेश।

*5.* बाँकुड़ा: हाईस्कूल की कक्षा में घुसकर BJP विधायक निर्मल धाड़ा ने गंदगी को लेकर उठाया सवाल, शिक्षक ने बिना अनुमति प्रवेश पर जताई आपत्ति, वादानुवाद के बाद MLA ने मानी गलती।

*6.* हावड़ा के डोमजूड़ में औवेसी की पार्टी AIMIM के पार्टी कार्यालय उद्घाटन को लेकर TMC कर्मियों का विक्षोभ, ‘जय बांग्ला’ की नारेबाजी से भारी उत्तेजना, पहुंचा भारी पुलिस बल, उतरी रैफ‌।

*7.* उ. 24 परगना के मध्यमग्राम में होम का ताला तोड़कर 10 महिलाएं फरार, इनमें 7 बांग्लादेशी।

*8.* बाबरी मस्जिद निर्माण अर्थ संग्रह के लिए बांग्लादेश जाने के आरोप पर हुमायूं कबीर का तंज भरे स्वर में शुभेन्दू अधिकारी को सुन्दर लड़की से शादी करने का परामर्श।

*9.* बालकनी से दिखा श्‍मशान, गुरुग्राम में 800 खरीदारों के साथ धोखा, 2.4 करोड़ तक है फ्लैट की कीमत।

*10.* ओडिशाः कोणार्क मंदिर के गर्भगृह में जा सकेंगे श्रद्धालु, 122 साल से भरी हुई रेत हटाने में लगेंगे 3 महीने।

*11.* छत्तीसगढ़: जेल की दीवार फांदकर 13 गंभीर बाल अपराधी फरार।

*12.* नहीं रहीं मशहूर एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे, कैंसर से हारी जंग, सलमान खान संग फिल्म रेडी में किया था काम।

*13.* कांग्रेस नेतृत्व पर पार्टी के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर का करारा अटैक, कहा- असहमति का सामना नहीं कर सकती तो ये विनाशकारी।

*14.* सीमा हैदर छठी बार बनीं मां, नोएडा में बेटे को दिया जन्म, 11 महीने पहले हुई थी बेटी; पाकिस्तान से आई थी 4 बच्चे लेकर।

*15.* तेलंगाना: शादी का प्रपोजल ठुकराने पर व्यक्ति ने विवाहिता को पेट्रोल से जलाकर लगाया गले, महिला 90%, युवक 75% घायल।

*16.* भारत-पाक तनातनी का असर, 2031 वर्ल्ड कप और 2029 चैम्प‍ियंस ट्रॉफी भारत से हो सकते श‍िफ्ट, ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प।

*17.* MCX पर अप्रैल 2026 सोना ₹1,50,964 और मार्च 2026 चांदी ₹2,27,182 पर आई।